दोपहर बाद शपथ होने की संभावना
शिमला। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार की अटकलों को आज विराम लग सकता है। हिमाचल प्रदेश को आज दो नए मंत्री मिल सकते हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से एमएलए यादवेंद्र गोमा को मंत्री बनाया जा सकता है। आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह भी हो सकता है।
हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है।
घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं।