Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

राजभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिमला। हिमाचल प्रदेश को दो नए कैबिनेट मंत्री मिल गए हैं। बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक यादवेंद्र गोमा ने आज मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा को शपथ दिलाई।

धर्मशाला में किसने ली लाहौल-स्पीति की छात्रा की जान, जांच में जुटी पुलिस

 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश कैबिनेट विस्तार का इंतजार लंबे समय था। एक साल बाद दूसरे चरण में सुक्खू कैबिनेट का विस्तार हुआ है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी।

एक माह बाद कैबिनेट विस्तार करते हुए सात मंत्रियों चौधरी चंद्र कुमार, डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल, जगत सिंह नेगी, हर्ष वर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने शपथ दिलाई गई थी।

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

 

अब दो मंत्रियों घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिला के जयसिंहपुर क्षेत्र के विधायक यादवेंद्र गोमा ने शपथ ली।

हालांकि, सुक्खू कैबिनेट में अभी तीन पद खाली हैं। पर अभी दो को ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। बाकी 4 बजकर 45 मिनट के बाद साफ हो पाएगा।

संख्या बल के अनुसार हिमाचल में मुख्यमंत्री सहित 12 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। अभी मुख्यमंत्री सहित 9 मंत्री हैं। आज दो विधायकों के शपथ लेने के बाद संख्या 11 हो जाएगी।

नूरपुर रोड से गुलेर और बैजनाथ से कांगड़ा इस दिन से चल सकती है ट्रेन

 

मौजूदा जानकारी के संदर्भ में एक पद खाली रहेगा। जानकारी के मुताबिक एक ब्राह्मण, एक राजपूत और एक अनुसूचित जाति चेहरे को मंत्री बनाने की योजना है।

फिलहाल, अभी दो ही मंत्री बनाए जाने की सूचना है। राजेश धर्माणी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं और बिलासपुर जिला से कांग्रेस के एक मात्र विधायक हैं।

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए

 

हिमाचल में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अनुसूचित जाति कोटे से दो मंत्री बनाने की सिफारिश की थी। इसमें एक पहले ही धनी राम शांडिल मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

अब गोमा को मंत्री बनाकर दो हो गई है। एक खाली पद पर किसकी ताजपोशी होती है, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन, कांगड़ा से मंत्री बनाए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं।

हिमाचल के इन पांच जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना

मुख्यमंत्री बोले- लोकसभा चुनाव से पहले भरा जा सकता है मंत्री का खाली एक पद

 

हिमाचल कैबिनेट विस्तार : राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा ने मंत्री पद की ली शपथ

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन 

हिमाचल : विधायक रवि ठाकुर ने नकारे पूर्व मंत्री के आरोप, बोले-करेंगे मानहानि का दावा 

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च
हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news