Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

शिमला। हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी में युवक मनोहर की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वीरवार को आक्रोषित भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपियों के घर को आग लगा दी। स्थिति बिगड़ती देख जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में आगामी सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है।

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध 

वहीं, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सलूणी के युवक मनोहर हत्या मामले में सरकार NIA और CBI जांच को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जांच के लिए लिखित में दें। सीएम ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष मामले को राजनीतिक रंग न दे।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सुक्खू ने कहा कि आरोपी का घर जलाना व सांप्रदायिक रंग देना ठीक नहीं है। इससे पर्यटन सीजन प्रभावित होगा। चुनाव में हिंदू वोट के बयान पर सवाल में मुख्यमंत्री बोले सभी समुदायों की सुरक्षा करना सरकार का काम है। सरकार हर लिहाज से जांच को तैयार है। आरोपी के आतंकियों के साथ तार होंगे तो इसकी भी जांच होगी।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

सुक्खू ने लोगों से प्रदेश में एकता तथा सौहार्द बनाए रखने और इस घटना को राजनीतिक या साम्प्रदायिक रंग न देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है तथा सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले के हर पहलू पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने तथा इस मामले में की जा रही जांच में सहयोग देने का आग्रह किया है।

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के उपमंडल सलूणी में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। आक्रोषित भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया, वहीं आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस, रैली, धरने- प्रदर्शन के आयोजन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जारी आदेश में कहा गया है कि संघणी, किहार तथा सलूणी में स्थानीय निवासियों के बीच उपजे विवाद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

आगे आदेश में कहा गया है कि लोगों द्वारा प्रदर्शन और जुलूस आयोजित करने से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका तथा जान- माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी संप्रदाय के प्रति अपमानजनक और भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं कर सकता है।

इसके साथ किसी भी मीडिया के माध्यम से व्यक्ति विशेष द्वारा अभद्र टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनता हो। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Chamba State News

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक की हत्या मामले को लेकर लोगों में भारी रोष है। गुरुवार को पुलिस थाना किहार के बाहर लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि युवक की हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे।

इसी बीच गुस्साई भीड़ ने मनोहर की निर्मम हत्या कर उसके 8 टुकडे़ करने वाले आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया है। प्रशासन की तरफ से आगामी 7 दिन तक इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

सलूणी मर्डर केस : किहार थाना के बाहर लोगों का धरना-प्रदर्शन, बाजार बंद

ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
उल्लंघन की अवस्था में सख्त कार्यवाही की जाएगी । समूचे इलाके को जोड़ने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने नाकेबंदी लगा दी है।

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी में 4 से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस, रैली, धरने-प्रदर्शन के आयोजन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिनों तक प्रभावी रहेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जारी आदेश में कहा गया है कि संघणी, किहार तथा सलूणी में स्थानीय निवासियों के बीच उपजे विवाद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

सलूणी के व्यापारियों ने मनोहर की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर आज बाजार बंद किया । व्यापार मंडल ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए की मांग की है।

लोग आरोपी मुस्लिम परिवार पर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परिवार का मुखिया आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। इसके पास इतनी संपत्ति कहां से आई यह जांच का विषय है।

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें
ये है पूरा मामला

बता दें कि मामला चंबा के सलूणी क्षेत्र के भांदल पंचायत का है। युवक मनोहर की निर्मम हत्या हुई है। मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा पिछले कुछ समय से क्षेत्र की मुस्लिम लड़की के साथ संपर्क में था।

दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी, परंतु जब यह बात मुस्लिम लड़की के परिवार वालों को पता चली कि वह मनोहर नाम के लड़के के साथ संपर्क में है तो यह बात उसके परिवार वालों को रास नहीं आई।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

उस लड़की के माध्यम से उन्होंने मनोहर को बुलाया गया। मनोहर को बुला करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई तथा उसके शरीर के 8 टुकड़े किए गए। उसके बाद उन टुकड़ों को बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा कर रख दिए। मनोहर 6 जून मंगलवार से लापता था। 9 जून को मनोहर का शव बोरी में बंद हलाड़ी नाले में पड़ा मिला था।

मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जोकि 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले में 3 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि 4 अन्य लोगों को भी बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं।

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी मर्डर केस : किहार थाना के बाहर लोगों का धरना-प्रदर्शन, बाजार बंद

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक की हत्या मामले को लेकर लोगों में भारी रोष है। गुरुवार सुबह एक बार फिर ग्रामीणों ने रोष रैली निकाली। पुलिस थाना किहार के बाहर लोगों ने धरना-प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। लोगों की मांग है कि युवक की हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

वहीं, सलूणी के व्यापारियों ने मनोहर की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा की मांग को लेकर आज बाजार बंद किया है। व्यापार मंडल ने मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए की मांग की है।

लोग आरोपी मुस्लिम परिवार पर आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि परिवार का मुखिया आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। इसके पास इतनी संपत्ति कहां से आई यह जांच का विषय है।

HRTC कर्मियों के वेतन में देरी पर बोले सीएम – सरकार को बदनाम करने की कोशिश
ये है पूरा मामला

बता दें कि मामला चंबा के सलूणी क्षेत्र के भांदल पंचायत का है। युवक मनोहर की निर्मम हत्या हुई है। मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा पिछले कुछ समय से क्षेत्र की मुस्लिम लड़की के साथ संपर्क में था।

दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी, परंतु जब यह बात मुस्लिम लड़की के परिवार वालों को पता चली कि वह मनोहर नाम के लड़के के साथ संपर्क में है तो यह बात उसके परिवार वालों को रास नहीं आई।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

उस लड़की के माध्यम से उन्होंने मनोहर को बुलाया गया। मनोहर को बुला करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई तथा उसके शरीर के 8 टुकड़े किए गए। उसके बाद उन टुकड़ों को बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा कर रख दिए। मनोहर 6 जून मंगलवार से लापता था। 9 जून को मनोहर का शव बोरी में बंद हलाड़ी नाले में पड़ा मिला था।

मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जोकि 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले में 3 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि 4 अन्य लोगों को भी बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं।

कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, NIA से जांच की मांग

आरोपी परिवार द्वारा अर्जित संपत्ति को लेकर उठाया सवाल

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी के भांदल में युवक की हत्या मामले को लेकर लोगों में रोष है। लोग आरोपी परिवार का आतंकी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने मामले की जांच एनआईए से करवाने की मांग की है। सलूणी क्षेत्र में पहुंचे विधायक हंस राज और डीके ठाकुर के समक्ष लोगों ने आरोपी परिवार के द्वारा अर्जित संपत्ति को लेकर सवाल उठाया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

लोगों का कहना है कि परिवार का मुखिया आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं। लोगों ने बुधवार को फिर रोष रैली निकाली। इसके बाद चम्बा-लंगेरा मार्ग पर पुलिस थाना किहार के बाहर चक्का जाम कर दिया।

लोगों की मांग है कि युवक की हत्या में संलिप्त सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो ग्रामीण वीरवार को 11 बजे फिर थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत
ये है पूरा मामला

बता दें कि मामला चंबा के सलूणी क्षेत्र के भांदल पंचायत का है। युवक मनोहर की निर्मम हत्या हुई है। मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा पिछले कुछ समय से क्षेत्र की मुस्लिम लड़की के साथ संपर्क में था।

दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी, परंतु जब यह बात मुस्लिम लड़की के परिवार वालों को पता चली कि वह मनोहर नाम के लड़के के साथ संपर्क में है तो यह बात उसके परिवार वालों को रास नहीं आई।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

उस लड़की के माध्यम से उन्होंने मनोहर को बुलाया गया। मनोहर को बुला करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई तथा उसके शरीर के 8 टुकड़े किए गए। उसके बाद उन टुकड़ों को बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा कर रख दिए। मनोहर 6 जून मंगलवार से लापता था। 9 जून को मनोहर का शव बोरी में बंद हलाड़ी नाले में पड़ा मिला था।

मामले में अब तक तीन गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जोकि 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं। इस मामले में 3 नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि 4 अन्य लोगों को भी बुधवार को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा मामले संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने रिमांड पर चल रहे आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार बरामद किए हैं।

HRTC कर्मियों के वेतन में देरी पर बोले सीएम – सरकार को बदनाम करने की कोशिश

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी