शिमला। हिमाचल के जिला चंबा के सलूणी में युवक मनोहर की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वीरवार को आक्रोषित भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया। साथ ही आरोपियों के घर को आग लगा दी। स्थिति बिगड़ती देख जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में आगामी सात दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है।
धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध
वहीं, सीएम सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि सलूणी के युवक मनोहर हत्या मामले में सरकार NIA और CBI जांच को तैयार है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जांच के लिए लिखित में दें। सीएम ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष मामले को राजनीतिक रंग न दे।
हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी
सुक्खू ने कहा कि आरोपी का घर जलाना व सांप्रदायिक रंग देना ठीक नहीं है। इससे पर्यटन सीजन प्रभावित होगा। चुनाव में हिंदू वोट के बयान पर सवाल में मुख्यमंत्री बोले सभी समुदायों की सुरक्षा करना सरकार का काम है। सरकार हर लिहाज से जांच को तैयार है। आरोपी के आतंकियों के साथ तार होंगे तो इसकी भी जांच होगी।
सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग
सुक्खू ने लोगों से प्रदेश में एकता तथा सौहार्द बनाए रखने और इस घटना को राजनीतिक या साम्प्रदायिक रंग न देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश सरकार इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ है तथा सरकार पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मामले के हर पहलू पर नज़र रखे हुए है। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने तथा इस मामले में की जा रही जांच में सहयोग देने का आग्रह किया है।
सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर
YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें
HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट