Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

भारत जोड़ो यात्रा में हिमाचल के सीएम व डिप्टी सीएम, राहुल गांधी ने लगाया गले

प्रतिभा सिंह और 40 विधायक भी बने हिस्सा

अलवर। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू आज राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। उनके साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी नजर आईं। वहीं, पार्टी के सभी 40 विधायक भी इस यात्रा का हिस्सा बने। यात्रा में जैसे ही सीएम सुक्खू आए तो उन्हें देखते ही राहुल गांधी ने गले लगा लिया। इसके बाद वे सुक्खू के कंधे पर हाथ रखकर यात्रा में आगे बढ़े।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 100वां दिन है और यात्रा अभी राजस्थान में पहुंची है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल चुके हैं। इसके बाद पार्टी के कई अन्य नेता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बहाने राहुल गांधी से मिल चुके हैं।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

रघुवीर सिंह बाली, राजेश धर्माणी और अनिरुद्ध सिंह भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भारत जोड़ो देशभर में इतिहास रच रही है। 100 दिन पूरे हो चुके हैं और देश में कांग्रेस-राहुल गांधी को काफी सहयोग मिल रहा है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने साधा निशाना

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। नरेश चौहान ने पूर्व सीएम को संयम रखने की हिदायत दी है। दरअसल, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हेलीकाप्टर के दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा था। नरेश चौहान ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर उनकी चिंता अब दिखी है अगर पांच वर्ष पहले उनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भला होता।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हेलिकॉप्टर का कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही रहा। इसके विपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

नरेश चौहान ने कहा कि सरकार के गठन को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी संयम रखें। आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News

हिमाचल के विधायक स्पेशल बस में दिल्ली से राजस्थान रवाना

नई दिल्ली। हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायकों ने गुरुवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अगुवाई में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और चुनाव का फीडबैक दिया।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

इस दौरान दिल्ली में लंच के बाद कांग्रेस के सभी विधायक स्पेशल बस में राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। देर तक इनके राजस्थान के अलवर पहुंचने की उम्मीद है। कल सभी विधायक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चलेंगे। परसों सभी वापस दिल्ली लौटेंगे।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सभी नव-निर्वाचित विधायकों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भेंट की। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला भी उपस्थित थे।

Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री और सभी कांग्रेस विधायकों को विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने और राज्य में कांग्रेस को सत्तासीन होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री और सभी पार्टी नेताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। उन्होंने राजीव शुक्ला को चुनाव अभियान की निगरानी करने के लिए बधाई दी।

उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं से एकजुट होकर राज्य के लोगों के लिए काम करने और घोषणा-पत्र में किए गए सभी वादों को अक्षरशः लागू करने के लिए कहा ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति विकास कार्यों से लाभान्वित हो सके। उन्होंने राष्ट्र के विकास के एजेंडे को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के दृष्टिकोण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

राजीव शुक्ला ने सभी विधायकों का स्वागत करते हुए राज्य में कांग्रेस की सत्ता वापसी पर बधाई दी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को उनके मार्गदर्शन और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार मजबूती और स्थिरता से कार्य करेगी। मुख्यमंत्री ने पार्टी नेतृत्व को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया जिसके फलस्वरूप चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनाव जन कल्याण से संबंधित मुद्दों पर लड़े जाते हैं और कांग्रेस की विचारधारा का मुख्य केंद्रबिंदु जन कल्याण ही है।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी नेताओं ने कड़ी मेहनत की और जन कल्याण की विचारधारा को जमीनी स्तर तक लोगों के बीच पहुंचाया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार किए गए वायदों को पूरा कर लोगों को बेहतर सेवा और शासन देने का पूरा प्रयास करेगी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं और केंद्रीय पार्टी नेतृत्व का पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पूरे चुनावी अभियान में सहयोग प्रदान करने तथा उचित मार्गदर्शन कर जीत सुनिश्चित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब नई सरकार प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सभी विधायकों को उनकी जीत पर बधाई दी और विशेष तौर पर सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और राजीव शुक्ला का धन्यवाद किया जिन्होंने राज्य में कांग्रेस की जीत को संभव बनाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता ने प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेहनत की और यह गर्व की बात है कि पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त, एआईसीसी के सचिव और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
इसके उपरांत, मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने में सहयोग और मार्गदर्शन के लिए महासचिव प्रियंका गांधी और सांसद के.सी. वेणुगोपाल का भी आभार व्यक्त किया।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : दिसंबर की ठंड में गर्मी का एहसास, शिमला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

इस बार व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद भी कम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह में मौसम गर्मी वाले तेवर दिखा रहा है। राजधानी शिमला में सर्द मौसम गर्मी का एहसास दिला रहा है। सर्दियों के मौसम में चिलचिलाती धूप पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक चल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान शिमला का तापमान सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक उछाल के साथ 20 डिग्री पहुंच गया जो 2017 के बाद सर्वाधिक है।

Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

मौसम विभाग की मानें तो 2016 में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री तक गया था, जबकि 2017 में 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई भागों में इस सर्दी के मौसम में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

मंडी : पास लेते हुए टकराई दो निजी बसें : कॉलेज छात्रों सहित 10 लोग घायल

108 एंबुलेंस से निहरी अस्पताल पहुंचाया

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सुंदरनगर में गुरुवार सुबह एक हादसा पेश आया है। पंडार क्षेत्र में दो निजी बसों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 10 लोग घायल हो गए जिनमें कुछ कॉलेज के छात्र भी शामिल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक केंद्र निहरी पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह VIP कोच निजी बस तत्तापानी से सुंदरनगर और दीवान कोच बस सेगल से निहरी की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों बसें पंडार के समीप पहुंची तो पास लेते वक्त दोनों के बीच टक्कर हो गई।

बस में सवार कॉलेज के छात्र सहित 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निहरी पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची ने घटना का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Breaking : मार्केट सुपरवाइजर पोस्ट कोड 977 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें लिस्ट

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में माल भाड़े को लेकर सीमेंट फैक्टरी प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर्स आमने-सामने

मुख्य सचिव ने डीसी को दिए मध्यस्थता करने के निर्देश

शिमला। हिमाचल सरकार ने सोलन और बिलासपुर के जिलाधिशों को आदेश दिए हैं कि सीमेंट कंपनियों और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच के विवाद को सुलझा कर जल्द सकारात्मक रास्ता निकालें। दरअसल, बरमाणा की ACC  और दाड़लाघाट के अंबुजा सीमेंट कंपनियों के बीच ढुलाई भाड़ा को लेकर विवाद उपजा है।

शिमला में होगा क्रिकेट का महाकुंभ : विजेता टीम को मिलेंगे 7 लाख 

ट्रक ऑपरेटर यूनियन बढ़ती मंहगाई में ढुलाई भाड़े को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं जबकि कंपनियों में सीमेंट के दाम को न बढ़ाने की सूरत में घाटा खा कर इसे अमल में लाने से इंकार किया जा रहा है।

मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, सहमे लोग

मुख्य सचिव आरडी धीमान ने बिलासपुर और सोलन जिले के उपायुक्त को कहा है कि ट्रक ऑपरेटर और सीमेंट कंपनियों से साझा मीटिंग कर मामले को सुलझाए। सरकार ने ये भी साफ किया है की सीमेंट कंपनियों को बंद करने के सूरते हाल न पैदा होने दें क्योंकि इससे कई लोगों के रोजगार पर असर पड़ेगा। उधर, सोलन और बिलासपुर में उपयुक्त ने दोनो पक्षों को बुलाकर साझा मीटिंग की है। अभी इस मामले में क्या निर्णय हुआ है ये साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आनंद शर्मा से मुलाकात की

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

मैक्लोडगंज में दलाई लामा मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, सहमे लोग

मैक्लोडगंज। हिमाचल के कांगड़ा जिला में धर्मशाला के मैक्लोडगंज में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक तेंदुआ घूमता नजर आया। ये तेंदुआ बुधवार सुबह दलाईलामा मंदिर के पास देखा गया। एक शख्स ने इसकी वीडियो बना ली। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर

स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह के समय कुत्ते लगातार भौंक रहे थे। उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो गली में तेंदुआ घूम रहा था, जिसे देखकर वह घबरा गए। लोगों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। DFO धर्मशाला संजीव शर्मा ने वन अधिकारियों की एक टीम को भेजा है, जो तेंदुए को तलाश रही है।

लाहौल-स्पीति : मेह नाला में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

DFO शर्मा ने कहा कि वन्यजीव विभाग के अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि क्या तेंदुआ क्षेत्र में नियमित रूप से आता था या पहली बार वहां देखा गया था। अगर तेंदुआ नियमित रूप से क्षेत्र में आ रहा है तो वन्यजीव अधिकारी इसे पकड़ने को जाल लगा सकते हैं।

धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर 

उन्होंने कहा कि आज तक मैक्लोडगंज में तेंदुए के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। मैक्लोडगंज में पहली बार तेंदुआ देखा गया, लेकिन वहां कई बार हिमालयन काले भालू देखे गए थे, जो होटलों-रेस्टोरेंट द्वारा फेंके जाने वाले कचरे को खाने आते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम सुक्खू का नई दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत, राजीव शुक्ला से मिले

शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आज नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरान्त उनका यह दिल्ली का पहला दौरा है। विधायक अनिरुद्ध सिंह, केवल सिंह पठानिया एवं राम कुमार, किशोरी लाल, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती, कांग्रेसी नेता, दिल्ली में बसे हिमाचल के लोगों सहित हिमाचल भवन व सदन के कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

लाहौल-स्पीति : मेह नाला में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम 

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। राजीव शुक्ला ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पार्टी को भरपूर सहयोग प्रदान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि प्रदेशवासियों से किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

इंतजार खत्म : शिमला में शीशे पर फिसलने का रोमांच शुरू-दिखा उत्साह

आईस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का आगाज

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग का रोमांच शुरू हो गया है। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सीजन का पहला स्केटिंग सेशन हुआ। सुबह साढ़े आठ से दस बजे से बाद तक स्केर्ट्स ने शीशे पर फिसलने के रोमांच का लिया। पहले दिन 16 लोग स्केटिंग करने पहुंचे।

हिमाचल में अभी सीएम और डिप्टी सीएम ही चलाएंगे सरकार, बांटे विभाग

स्केटिंग के पहले दिन बच्चों व बड़ों में काफी उत्साह देखने को मिला। आइस स्केटिंग करने आए बच्चों का कहना है कि वह पूरा वर्ष इस समय का इंतजार करते रहते हैं। सर्दी के इस मौसम में उन्हें स्केटिंग करने का बहुत आनंद आता है वह जमकर इन पलों का लुत्फ उठाते हैं। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से स्केटिंग करते हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी

आइस स्केटिंग क्लब के सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया की पिछले वर्ष 16 दिसम्बर से स्केटिंग शुरू हुई थी इस बार दो दिन पूर्व स्केटिंग की शुरुआत हुई हैं। इस बार 70 से 80 सेशन होने की उम्मीद हैं। पहले दिन कम बच्चे ही पहुंचे हैं। पहले दिन 16 लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया हैं। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर से जिम खाना शुरू होगा. जिसमें आइस हॉकी, रेसींग म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगितायें करवाई जाएगी. इसके अलावा मौसम ने साथ दिया तो जनवरी के पहले हफ्ते में कार्निवाल करवाया जाएगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें