Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

धर्मशाला। हिमाचल में उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम कम होने को अभी इंतजार करना होगा। अभी तक तेल की नई सप्लाई नहीं आई है। इसके कारण इस माह भी सरसों का तेल पुराने रेट पर मिलेगा।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

जिला नियंत्रक कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि सरसों तेल की अभी नई सप्लाई नहीं आई है। नए रेट प्रिंट होकर आने हैं। इसके बाद कम दाम पर तेल दिया जा सकेगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कर रहीं हैं पीएचडी

शिमला। जो शरीर से दिव्यांग होते हैं, वो विचारों से विकलांग नहीं होते। कोशिश करने से वो हर मुश्किल और असंभव कार्य कर लेते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है प्रतिभा ठाकुर ने।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहीं 75 फ़ीसदी दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर ने कड़ी मेहनत और लगन से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतिभा ठाकुर का चयन पॉलिटिकल साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर हुआ है। प्रतिभा ठाकुर को पीएचडी के लिए नेशनल फेलॉशिप मिली है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल नोर्थ कैंपस के पहले चरण को मिली मंजूरी

 

प्रतिभा ठाकुर के पिता खेमचंद शास्त्री मंडी में पत्रकार हैं, जबकि उनकी मां सविता कुमारी सरकारी स्कूल में टीचर हैं। मंडी कॉलेज से राजनीति विज्ञान में एमए और बीएड की पढ़ाई करने के बाद प्रतिभा ठाकुर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं का मतदान व्यवहार पर डॉ. महेंद्र यादव के निर्देशन में प्रतिभा ठाकुर की पीएचडी चल रही है। बचपन से ही वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा ठाकुर कई राज्यस्तरीय पुरस्कार भी जीत चुकी हैं।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अध्ययनरत प्रतिभा ठाकुर की यह उपलब्धि उन हजारों बच्चों के लिए प्रेरणा है जो किसी न किसी वजह से पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाते। 75 फ़ीसदी तक दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर की राह में कई रोड़े थे लेकिन प्रतिभा इन सभी मुश्किलों को पार करती चली गईं और उन्होंने आज जीवन में नया आयाम स्थापित कर दिखाया है। इससे पहले 100 फ़ीसदी दृष्टिबाधित मुस्कान ने भी म्यूजिक विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर बन हर किसी को हैरान कर दिया था।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

प्रतिभा ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया है। प्रतिभा ठाकुर लंबे वक्त से उमंग फाउंडेशन से जुड़ी हैं। उमंग फाउंडेशन ने ही प्रतिभा सिंह ठाकुर को नहीं राह दिखाने का काम किया।

फाउंडेशन के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के ICDEOL में पत्रकारिता विभाग के प्रमुख प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव ने प्रतिभा ठाकुर के अंधेरे जीवन में रोशनी भरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभा ठाकुर ने प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव का भी आभार व्यक्त किया है।

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल नोर्थ कैंपस के पहले चरण को मिली मंजूरी

धर्मशाला। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल धर्मशाला स्थित नोर्थ कैंपस (North Campus) के पहले चरण को मंजूरी मिल गई है। इस बारे में पर्यावरण, वन और क्लाइमेट चेंज मंत्रालय भारत सरकार से पत्र प्रधान सचिव वन हिमाचल सरकार को पहुंच गया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

बता दें कि हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दो कैंपस बनने हैं। एक धर्मशाला के जदरांगल और दूसरा देहरा में। देहरा में काम शुरू हो गया है। जदरांगल का मामला वन मंजूरी के चलते लटका पड़ा था। पर अब पहले चरण को मंजूरी मिल गई है।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

 

कांगड़ा : ITI पास युवाओं को नौकरी का मौका, ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

14 जून से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी अध्ययन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा शोध पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
आवेदन 14 जून से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2023 है। परीक्षा 16 जुलाई को होगी। परिणाम की घोषणा 25 जुलाई को होगी। एडमिट कार्ड 10 जुलाई से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/06/20230613133458fe9386eb3f-1.pdf” title=”20230613133458fe9386eb3f”]

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Result

Breaking : NEET UG 2023 का रिजल्ट घोषित, यहां देख सकते हैं परिणाम

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा (NEET 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने नीट की परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवार नीट रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट https://cnr.nic.in/resultservices से चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी रिजल्ट 2023 को चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करना होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 7 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा के बाद एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा का प्रोविजनल आंसर-की, ओएमआर आंसर-शीट की स्कैंड इमेज और नीट यूजी का रेकार्डेड रिस्पांस भी जारी किया था।

नीट आंसर-की पर 6 जून तक ऑब्जेक्शन दर्ज कराया जा सकता था। ऐसे में अब नीट यूजी परीक्षा का फाइनल आंसर-की और नीट रिजल्ट का आना बाकी थी, जिसे एनटीए ने जारी कर दिया है। नीट यूजी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in  से भी चेक किए जा सकते हैं, जिसे उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से चेक कर सकेंगे।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें – https://cnr.nic.in/resultservices/NEET-2023-auth

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

शिमला : बजीर-बावड़ी पुल से सतलुज में कूदा व्यक्ति, तलाश जारी

व्यक्ति को खोजने के लिए सुंदरनगर से गोताखोर की टीम बुलाई

रामपुर बुशहर। शिमला जिला के उपमंडल रामपुर के बजीर-बावड़ी पुल से एक व्यक्ति सतलुज नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही होमगार्ड व पुलिस के जवानों ने घटनास्थल पर जाकर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी लेकिन अभी तक इसका कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने व्यक्ति को खोजने के लिए सुंदरनगर से गोताखोर की टीम को बुलाया है।

 

पुलिस के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान भगत राम (58) निवासी गांव कापटी, डाकघर धारगौरा, तहसील रामपुर बुशहर, जिला शिमला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते चार दिन से यह व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा था और घर भी नहीं जा रहा था। बजीर पुल के नजदीक व्यक्ति ने छलांग लगाने से पहले खाना खाया। इसके बाद उसने कपड़े उतारकर सतलुज नदी में छलांग लगा दी।

पांगी : मिंधल छड़ी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा

डीएसपी रामपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि बजीर-बावड़ी पुल से सतलुज नदी में एक व्यक्ति द्वारा छलांग लगाने की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस कर्मियों को छानबीन करने के लिए भेज दिया है। पुलिस व्यक्ति को खोज कर रही है। मंगलवार रात तक अगर व्यक्ति का पता नहीं चलता तो बुधवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

पांगी : मिंधल छड़ी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा

पांगी। चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी के ऐतिहासिक मिंधल छड़ी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम मंदिर में दर्शन करने के बाद श्रद्धालु के सीने में अचानक दर्द उठा। श्रद्धालु के परिजन उसे प्राथमिक उपचार के लिए यात्रा के दौरान तैनात की गई मेडिकल टीम के पास ले कर पहुंचे।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

मेडिकल टीम ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल किलाड़ पहुंचाने की राय दी। एंबुलेंस न मिलने के कारण श्रद्धालु को निजी गाड़ी में नागरिक अस्पताल किलाड़ ले जाया गया, जहां पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 52 वर्षीय डिंपल निचाल पुत्र मुन्नी लाल हाउस नंबर 96 पटोली मगडोरियल जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है।

कांगड़ा : ITI पास युवाओं को नौकरी का मौका, ट्रेनी मशीन ऑपरेटर के पदों पर भर्ती

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार किया है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी पांगी अशोक राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु के शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News SPORTS NEWS KHAS KHABAR State News

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास : पहली बार जीता एशिया कप

नई दिल्ली। भारत के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए जूनियर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। भारत ने पहली बार ये टूर्नामेंट अपने नाम किया है। फाइनल में टीम इंडिया के सामने साउथ कोरिया की चुनौती थी।

टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम साउथ कोरिया को भारत ने 2-1 से हराया। साउथ कोरिया ने सबसे ज्यादा 4 बार टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2021 में ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से दो साल की देरी से खेला गया।

हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

पहला क्वार्टर गोल रहित बराबर रहने के बाद भारत ने 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर अनु के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। जापान के खिलाफ सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए अनु ने गोलकीपर के बाईं ओर से गोल दागते हुए भारत को 1-0 से आगे किया।

दक्षिण कोरिया ने हालांकि तीन मिनट बाद पार्क सियो यिओन के गोल की बदौलत स्कोर 1-1 कर दिया। नीलम ने 41वें मिनट में दक्षिण कोरिया की गोलकीपर के दाईं ओर से गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

भारतीय टीम ने इसके बाद अंतिम क्वार्टर में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। दक्षिण कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर के रूप में गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। इससे पहले महिला जूनियर एशिया कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 में था जब टीम बैंकॉक में पहली बार फाइनल में पहुंची थी लेकिन चीन से 2-5 से हार गई।

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

धर्मपुर के मंडप में भारी बारिश से तबाही : बाढ़ में बहा पुल, नाले में अटकी पोकलेन

धर्मपुर। मंडी जिला के धर्मपुर और लडभड़ोल क्षेत्र में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। धर्मपुर उपमंडल के मंडप में ग्यूण द्रूमण नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण इस सड़क पर बना अस्थायी पुल बह गया। नाले में आए पानी के तेज बहाव में पुल निर्माण के लिए रखी पोकलेन भी बह गई और थोड़ी दूर जाकर नाले में अटक गई।

हिमाचल की बेटी वंशिका गोस्वामी ने बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

रविवार सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पोकलेन को बाहर निकाला गया। इसके अलावा पुल के निर्माण के लिए लगाई गई शटरिंग में इस्तेमाल लोहे की करीब 175 प्लेटें भी नाले में बह गई हैं। पुल बहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात को बादल फटा है इसलिए इतनी तबाही हुई है, वहीं प्रशासन ने बादल फटने से इनकार किया है। ठेकेदार संजय निराला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से यह ठेका उनको मिला है। बारिश के कारण उनको भारी नुकसान हुआ है।

ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में

इस बारे में तहसीलदार धर्मपुर रजत सेठी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पटवारी हल्का को मौके पर भेज गया है और रिपोर्ट देने को कहा है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

वहीं, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण ही नाले में पानी अधिक आने के चलते नुकसान हुआ है। यहां बादल नहीं फटा है।

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

ऊना में हरियाणा रोडवेज की बस बेकाबू, स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आया चपेट में

अंब। ऊना जिला के अंब में रविवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। अंब रोड पर त्यूड़ी में सुबह करीब सात बजे सुजानपुर-दिल्ली रूट पर निकली हरियाणा रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी।

बस की चपेट में एक स्कूटर सवार बुजुर्ग भी आ गया जिसकी मौत हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्कूटर सवार को बचाते हुए ही चालक ने बस घुमा दी जिसके चलते ये घर में घुस गई।

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे गंभीर हालत में निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पदम चंद निवासी बसाल के रूप में हुई है। वहीं, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

मनाली-चंडीगढ़ फोरलेन पर भूस्खलन, बनाला के पास मार्ग अवरुद्ध

जानकारी के अनुसार सोनीपत डिपो की ये बस दिल्ली जा रही थी। त्यूड़ी के पास स्कूटर सवार सामने से आ रहा था तभी उसने अचानक लिंक रोड की तरफ टर्न लिया और तेज रफ्तार बस चालक नियंत्रण खो बैठा।

स्कूटर बस की चपेट में आ गया और बस घर में जा घुसी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ