Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla business State News

नए साल से पहले उपभोक्ताओं को झटका : राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों तेल

इसी माह से लागू कर दी गई हैं बढ़ी हुई कीमतें

शिमला। नए साल से पहले ही हिमाचल में उचित मूल्य की दुकानों से सामन लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। राशन डिपुओं में चीनी के बाद अब सरसों तेल के दाम भी बढ़ गए हैं।

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

 

सरसों तेल की कीमत में चार रुपए प्रति पैकेट की बढ़ोतरी कर दी गई है। करीब 19 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी गई हैं। यही नहीं, पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

सरकारी राशन के डिपुओं में सभी उपभोक्ताओं को बीते माह सरसों का तेल 110 रुपए प्रति पैकेट दिया जा रहा था। एक राशन कार्ड पर दो पैकेट तेल दिए जा रहे हैं।

मगर अब उपभोक्ताओं को 114 रुपए प्रति पैकेट दिया जाएगा। यानी राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

 

इससे पहले दिसंबर में ही सरकार ने चीनी के दाम भी 30 रुपए से बढ़ाकर 33 रुपए प्रतिकिलो कर दिए थे, जो अगले माह से मिलेगी। वहीं, मलका की दाल में भी 9 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है।

यह दाल पहले एपीएल परिवारों को पहले 64 रुपए प्रति पैकेट दिया जा रहा था, अब 73 रुपए मिल रहा है। साथ ही एनएफएसए व अन्य कार्ड धारकों को 54 रुपए बढ़ाकर 63 रुपए कर दिया है।

हिमाचल : व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद पड़ी फिकी, क्या रहेगा मौसम का हाल-पढ़ें

HPBOSE ने डीएलएड सीईटी व टेट 2024 को लेकर लिया फैसला-जानें

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू

शीतकालीन सत्र : हिमाचल में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की कोठी मरम्मत पर 4 करोड़ रुपए से अधिक खर्च

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू
हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

धर्मशाला। हिमाचल में उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम कम होने को अभी इंतजार करना होगा। अभी तक तेल की नई सप्लाई नहीं आई है। इसके कारण इस माह भी सरसों का तेल पुराने रेट पर मिलेगा।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

जिला नियंत्रक कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि सरसों तेल की अभी नई सप्लाई नहीं आई है। नए रेट प्रिंट होकर आने हैं। इसके बाद कम दाम पर तेल दिया जा सकेगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Lifestyle/Fashion Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : डिपुओं में 37 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरंतर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जन हितैषी निर्णय लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किए जाएं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिल की बात: सरसों तेल के दाम मत बढ़ाओ सरकार- अन्य रिसोर्स करो तैयार

महंगाई की मार पड़ेगी, गरीब जनता पर बोझ पड़ेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार ने डिपुओं में लाखों उपभोक्ताओं को मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। डिपुओं में अब सरसों का तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। इस माह से खाद्य आपूर्ति विभाग ने बढ़ी हुई कीमतों को लागू कर दिया है।

इंदौरा में राहुल भाई जिंदाबाद, हिमाचल पहुंची भारत जोड़ो यात्रा-ये रहेगा रूट

अब डिपुओं में एपीएल परिवारों को सरसों का तेल 142 और एनएफएसए के अधीन आने वाले उपभोक्ताओं को 132 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा। लोगों का कहना है कि इससे महंगाई की मार पड़ेगी। सरकार को आय के साधन बढ़ाने के लिए अन्य रिसोर्स तैयार करने चाहिए, जिससे गरीब जनता पर बोझ न पड़े।

शिमला में सड़क हादसा, सिरमौर निवासी की गई जान- दो घायल

बता दें कि सुक्खू सरकार ने अभी हाल ही में डीजल पर वैट बढ़ाया है। तीन रुपए वैट में बढ़ोतरी की है। हिमाचल में डीजल महंगा हुआ है। 13 जनवरी को शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि पिछली जयराम सरकार ने चुनाव के वक्त डीजल पर 9 रुपए वैट कम किया था। हमने सिर्फ 3 रुपए बढ़ाया है और पुरानी पेंशन स्कीम का इंतजाम किया है। अभी तो डीजल पर ही वैट बढ़ाया है। आगे कुछ और भी कदम उठाए जा सकते हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : आम जनता को झटका-डिपुओं में 9 रुपए महंगा मिलेगा सरसों का तेल

एपीएल परिवारों को 142 व NFSA को 132 रुपए प्रति लीटर मिलेगा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम बढ़ने के बाद आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को सरसों तेल 9 रुपए महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं। यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। इसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपए प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। यानी राशन कार्ड धारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ने वाला है।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

गौर रहे कि एपीएल धारकों को 133 रुपए और एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था। चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था, लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। इन सभी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं जो हर माह बढ़ते-घटते हैं, लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे जो कि अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें