Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

धर्मशाला। हिमाचल में उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) में सरसों तेल के दाम कम होने को अभी इंतजार करना होगा। अभी तक तेल की नई सप्लाई नहीं आई है। इसके कारण इस माह भी सरसों का तेल पुराने रेट पर मिलेगा।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

जिला नियंत्रक कांगड़ा पुरषोत्तम सिंह ने कहा कि सरसों तेल की अभी नई सप्लाई नहीं आई है। नए रेट प्रिंट होकर आने हैं। इसके बाद कम दाम पर तेल दिया जा सकेगा।

बता दें कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) के माध्यम से दिए जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

सलूणी मर्डर केस : प्यार करने की ऐसी दर्दनाक सजा, 8 टुकड़े कर बोरी में डाला

 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रुपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था।

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किए जा रहे हैं।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ