Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Hamirpur State News

हमीरपुर : 48 घंटे में दबोचा बड़सर हत्या मामले का आरोपी, नोएडा से धरा

17 जून को पुलिस थाने में दर्ज हुए था मामला

हमीरपुर। हिमाचल के जिला हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र में व्यक्ति की हत्या के आरोपी को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नोएडा से धरा है। बता दें कि 16 जून 2023 को राजकुमार पुत्र भोलू सिंह निवासी गांव जनकपुरी तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव मैहरे तहसील बड़सर जिला हमीरपुर ने पुलिस थाना बड़सर जिला हमीरपुर में अपने भाई राजवीर की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी।

हरिपुर से धर्मशाला इलेक्ट्रिक बस का बासा में स्वागत, ड्राइवर-कंडक्टर नवाजे

 

17 जून सुबह पुलिस की टीम लापता की तलाश में थी तो टीम को छुछवीं नाले के पास एक व्यक्ति की क्षत विक्षत हालत में शव मिला। यह शव लापता राजवीर का था। राजवीर के भाई राजकुमार ने पहचान की। पुलिस को प्रथम दृष्टया से मामला हत्या का लग रहा था। पुलिस थाना बड़सर में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिमला शहर में दौड़ी 20 नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

 

हमीरपुर एसपी  ने मामले में इंस्पेक्टर योगराज चंदेल की अगुवाई में एसआईटी का गठन किया। टीम आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए बाहरी राज्यों के लिए रवाना हुई। एसआईटी ने आरोपी की तलाश के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में दबिश दी और आरोपी व्यक्ति सुनील कुमार निवासी गांव छावड़ी जिला संभल उत्तर प्रदेश को 48 घंटे के भीतर नोएडा दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। मामले की आगामी जांच जारी है।

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Mandi State News

मंडी : दूसरी शादी कर पत्नी को लाया हिमाचल, उतारा मौत के घाट

बासता गांव में झाड़ियों के बीच मिला था महिला का शव

पंडोह। मंडी जिला में पंडोह के 9 मील के पास 5 जून को हुए महिला हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लखनऊ से गिरफ्तार कर मंडी ला रही है। आरोपी की पहचान 26 वर्षीय प्रकाश यादव पुत्र अशोक यादव निवासी सोलोपति लालपुर थाना हिंगेश्वर जिला माधेवपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय प्रियंका यादव पुत्री बच्चा यादव निवासी सोलोपुर, बिहार के रूप में हुई है। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। मामले में सीसीटीवी की छोटी-सी फुटेज पुलिस के लिए सहायक बनी। इसकी वजह से पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हो पाई।

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक का एक्सीडेंट, कार को ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रकाश यादव शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे भी हैं। जिस महिला की उसने हत्या की वह भी शादीशुदा थी और उसके भी 2 बच्चे हैं। इन दोनों में नाजायज संबंध थे। प्रियंका प्रकाश यादव पर जबरन दूसरी शादी करने का दबाव बना रही थी। डेढ़ महीना पहले दोनों ने शादी भी कर ली थी लेकिन उसके मन में प्रियंका से छुटकारा पाने का विचार चल रहा था।

प्रकाश यादव हत्या की मंशा से प्रियंका को घुमाने के बहाने हिमाचल लेकर आया। कुल्लू में वह अपने चचेरे भाई के पास रुका।  वापसी में पंडोह के साथ लगते 9 मील के पास उसने प्रियंका को बस से उतरा और पहाड़ी पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। शव को वहीं झाड़ियों में फेंककर वह फरार हो गया।

लाइब्रेरी में 81 साल बाद वापस आई किताब, हैरान कर देगी यह खबर

सोमवार दोपहर बासता गांव में एक महिला ने यह शव दिखा था जिसके बाद उसने इसकी सूचना प्रधान को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई तो वहां पर यह शव नहीं था लेकिन जब वह दोपहर को बच्चों को घर लेकर आ रही थी तो उसे झाड़ियों में शव नजर आया। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। आरोपी को लखनऊ से पकड़ लिया गया है।

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Mandi State News

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

फरवरी 2010 का है मामला, गोहर थाना में दर्ज था केस

मंडी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-1, मंडी की अदालत ने नारायण सिंह पुत्र चनालू राम गांव चुटावन (निन्धनी) को एक व्यक्ति चंदू लाल की हत्या का दोष सिद्ध होने पर दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10,000 रुपये जुर्माने की सजा भी सुनाई है। यदि दोषी जुर्माना अदा करने में असमर्थ रहता है तो दोषी को 2 वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।

कांगड़ा : शहीद अरविंद की पार्थिव देह नहीं पहुंच पाई घर, राह देख रहे मां-बाप

 

उक्त मामले में 07 फरवरी 2010 को शिकायतकर्ता पन्ना लाल निवासी चुटावन के बयान पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने कहा था कि 06 फरवरी 2010 को रात करीब 9 बजे उसके चाचा नारायण सिंह के कमरे से शोर सुनाई दिया। वह और उसकी माता शोर सुनकर नारायण के कमरे में गए। वहां पर नारायण और चंदू लाल आपस में बहसबाजी कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने दोनों को बहसबाजी से रोका।

राजौरी में शहीद हिमाचल के दो जांबाजों सहित पांच जवानों को सेना का सैल्यूट

 

चंदू लाल को उसके कमरे तक छोड़ने के लिए ले जा रहा था, तभी पीछे से नारायण सिंह ने पीतल के लोटे से चंदू लाल के सिर पर वार कर दिया। इसके कारण चंदू लाल नीचे गिर गया और गिरते समय उसको और भी चोट आई और उसके सिर से खून बहने लगा। चंदू लाल ने कहा कि वह ठीक है और शिकायतकर्ता ने उसको कमरे में छोड़ा और दर्द की दवा दी। इसके पश्चात पीड़ित चंदू लाल सो गया था। रात 3 बजे पीड़ित चंदू लाल को खून की एक उलटी हुई और वह बात करने में असमर्थ था। 07 फरवरी 2010 को सुबह चार बजे चंदू लाल की मृत्यु हो गई।

Breaking: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने गणित की किताब में की Correction

 

उक्त घटना के आधार पर दोषी नारायण के खिलाफ मंडी जिला के पुलिस थाना गोहर, जिला मंडी मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी पुलिस थाना गोहर ने अमल में लाई थी। मामले की छानबीन पूरी होने पर मामले का चालान थाना अधिकारी गोहर द्वारा अदालत में दायर किया था। न्यायालय के समक्ष उक्त मामले में सरकार की तरफ से पैरवी उप जिला न्यायवादी, मंडी नवीना राही ने अमल में लाई थी और अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 21 गवाहों के बयान कलम बंद करवाए थे।

बिलासपुर बस स्टैंड के बाहर भिड़े HRTC और निजी बस के कंडक्टर

धर्मशाला-रोहड़ू रूट पर दौड़ रही HRTC की नई बस, जानें टाइम व किराया

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Hamirpur State News

हिमाचल: चाकू से हत्या कर दफना दिया था छोटे भाई का शव-मिली सजा

अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई- जुर्माऩा भी
हमीरपुर। अदालत ने छोटे भाई की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत एक लाख 10 हजार जुर्माना भी लगाया है।
मामला 23 मार्च 2020 का है। हमीरपुर जिला के पुलिस थाना सुजानपुर में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच में पता चला था कि आरोपी टेक जंग ने अपने सगे छोटे भाई गणेश गुरंग की चाकू और गंडाशा से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को जूट की बोरी में डालकर नाले में दफना दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी टेक जंग पुत्र धन बहादुर गुरंग निवासी धारा पानी होलेरी तहसील और जिला रोलपा नेपाल को गिरफ्तार कर लिया।
मूसेवाला हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ हिरासत में, क्या बोले-भगवंत मान-जानें

 

आरोपी अस्थाई तौर पर सुजानपुर में रहता था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने 26 जून 2020 को चालान कोर्ट में पेश किया। इसके बाद मामला कोर्ट में चला। 1 दिसंबर को अदालत ने हत्या आरोपी को भाई की हत्या के जुर्म में दोषी करार दिया। कोर्ट ने आरोपी टेक जंग को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख जुर्माने की सजा सुनाई। धारा 201 के तहत पांच साल का कठोर कारावास और दस हजार जुर्माना लगाया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

तरसूह युवक हत्या मामला: लड़की ने ब्लॉक कर दिया तो हो गई जलन

मृतक रमन कुमार के परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन कांगड़ा

कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के तरसूह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले रमन कुमार (23) का शव घर के पास ही पड़ा मिला। रास्ते में खून पड़ा था और 10 फीट नीचे युवक का शव था। युवक का मोबाइल भी गायब था।

युवक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अरला देहरा पोस्ट ऑफिस सकोट निवासी युवक ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हत्या के लिए प्रयोग हथियार और मृतक रमन का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। पर लड़की ने ऋषि का नंबर मोबाइल से ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते ही आरोपी को रमन कुमार से जलन हो गई थी। उसने इसी जलन के चलते रमन कुमार को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

वहीं, मामले के पांच दिन बाद रमन कुमार के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन कांगड़ा पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी इसमें अकेला नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करे। रमन के परिजन पंचायत प्रधान और उपप्रधान से भी खफा दिखे। रमन कुमार की माता और अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रधान और उपप्रधान एक बार भी उनके घर नहीं आए।

थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी युवक की संलिप्तता सामने आ रही है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। लड़की ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। इससे खफा आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।