Categories
Top News National News State News

आप को राहत : अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार (10 मई) को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसको लेकर कुछ शर्तें भी तय की हैं।

हिमाचल में दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें आज की मौसम अपडेट

केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन (1 अप्रैल) से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अदालत ने दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। हालांकि, उनके वकील ने 4 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म हो जाएगी।

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे

इससे पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के मुद्दे पर हलफनामे के जरिये सुप्रीम कोर्ट में विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार हैं और न ही संवैधानिक। वहीं, अरविंद केजरीवाल की कानूनी टीम ने ईडी द्वारा दाखिल हलफनामे पर आपत्ति जताई।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल का जेल से बाहर आना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी राहत की खबर है। दिल्ली में 25 मई को लोकसभा चुनाव हैं, जिनमें अब सिर्फ 15 दिन का समय रह गया है।

दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। केजरीवाल चुनाव से पहले बाहर आ रहे हैं, तो पार्टी को काफी सहारा मिलेगा। केजरीवाल की अनुपस्थिति में अभी उनकी पत्‍नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।

हिमाचल CPS मामले में अपडेट : हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानें डिटेल

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें
Categories
Top News KHAS KHABAR

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: ‘आप’ की जीत पक्की, अब बस औपचारिकता बाकी

आम आदमी प्रत्याशी 31 हजार मतों से चल रहे आगे

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा बरकरार है। पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की और बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत पक्की हो गई है। अब बस औपचारिकता बाकी है।  अब तक के मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी से 57 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

LIVE : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

ईवीएम मतगणना में सुशील कुमार रिंकू को अब तक 2,98,493 मत मिले हैं। कर्मजीत कौर चौधरी 2,40,040 मत से दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 1,33,704 मतों से तीसरे और शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी 1,56,440 मतों से चौथे स्थान पर हैं। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बता दें कि जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए करीब 8 लाख 87 हजार 055 वोट पड़े हैं। अब तक 8 लाख 76 हजार 568 मतों की गिनती हो चुकी है। ऐसे में अब करीब 10 हजार 487 मतों कि गिनती बची है। साथ ही पोस्टल वोट जुड़ने हैं। आप प्रत्याशी 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Himachal Latest Shimla State News

शिमला नगर निगम के लिए ‘आप’ ने चुनाव प्रचार का किया आगाज

लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो होगा तैयार

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए कांग्रेस, भाजपा और सीपीआईएम के अलावा आम आदमी पार्टी ने भी चुनावी ताल ठोक दी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी वार्डों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। शनिवार को शिमला के मालरोड से आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार शुरू किया, जिसमें आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी जगदीप सिंह मौजूद रहे और मालरोड से चुनाव प्रचार की शुरूआत की और शिमला के सभी 34 वार्डों पर चुनाव लड़ने की बात कही।

कांगड़ा जिला बनेगा पर्यटन राजधानी, ब्लूप्रिंट तैयार- सीएम ने क्या दी जानकारी-पढ़ें खबर

आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी जगदीप कंबोज गोल्डी ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है और साफ छवि वालों को आम आदमी पार्टी टिकट देगी। आज मालरोड से चुनाव प्रचार शुरू किया गया है और घर-घर जा कर लोगों को भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाने के साथ ही लोगों से सुझाव लेकर मेनिफेस्टो भी तैयार करेगी। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है।

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खू, नई दिल्ली से पहुंचेंगे बैजनाथ

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। 300 यूनिट बिजली देने की जगह बिजली ही मंहगी कर दी है। भाजपा व कांग्रेस आम जनता पर टैक्स लगाने का काम कर रही है। शिमला पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। पार्किंग तक कि व्यवस्था आज तक नहीं हो पाई है और कूड़े तक के पैसे लोगों से वसूले जाते हैं। यदि आम आदमी नगर निगम पर काबिज होती है तो शिमला के लोगों को टैक्स से राहत देने का सबसे पहले काम किया जाएगा और लोगों को मूलभूत सेवाओं को फ्री दिया जाएगा।

हरिपुर : नंदपुर भटोली में पौंग डैम में डूबा चंबा का युवक

हिमाचल: पर्यटकों की आमद बढ़ी, 7 दिन में 26,658 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

शिमला में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस, सीएम सुक्खू भी हुए शामिल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें