Categories
Top News KHAS KHABAR

जालंधर लोकसभा उपचुनाव: ‘आप’ की जीत पक्की, अब बस औपचारिकता बाकी

आम आदमी प्रत्याशी 31 हजार मतों से चल रहे आगे

जालंधर। पंजाब में आम आदमी पार्टी का जलवा बरकरार है। पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की और बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत पक्की हो गई है। अब बस औपचारिकता बाकी है।  अब तक के मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू कांग्रेस प्रत्याशी कर्मजीत कौर चौधरी से 57 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

LIVE : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : शुरुआती रूझानों में कांग्रेस ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

ईवीएम मतगणना में सुशील कुमार रिंकू को अब तक 2,98,493 मत मिले हैं। कर्मजीत कौर चौधरी 2,40,040 मत से दूसरे स्थान पर हैं। भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल 1,33,704 मतों से तीसरे और शिरोमणी अकाली दल के प्रत्याशी सुखविंदर सुक्खी 1,56,440 मतों से चौथे स्थान पर हैं। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बता दें कि जालंधर लोक सभा उपचुनाव के लिए करीब 8 लाख 87 हजार 055 वोट पड़े हैं। अब तक 8 लाख 76 हजार 568 मतों की गिनती हो चुकी है। ऐसे में अब करीब 10 हजार 487 मतों कि गिनती बची है। साथ ही पोस्टल वोट जुड़ने हैं। आप प्रत्याशी 58 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

13 मई, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें

जेएनवी में 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए करें आवेदन, यह लास्ट डेट

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया आउट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *