Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

हिमाचल : खाई में गिरी कार, आम आदमी पार्टी के नेता सहित दो की गई जान

ewn24news choice of himachal 28 Apr,2023 3:39 am

    एक सवार घायल, बालीचौकी अस्पताल में भर्ती

    गोहर। मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के सिधारी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक सवार घायल हो गया है।

    मृतकों की पहचान आम आदमी पार्टी सराज के अध्यक्ष जितेंद्र राणा बालीचौकी व छज्जे राम के रूप में हुई है, जबकि घायल लोकेंद्र राणा का बालीचौकी अस्पताल में उपचार जारी है। लोकेंद्र राणा की हालत खतरे से बाहर है।

    जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम सराज क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष जितेंद्र राणा व लोकेंद्र गाड़ी में बालीचौकी से अपने घर सिधारी जा रहे थे और छज्जे राम ने दो किलोमीटर खोड़ाथाच नामक स्थान से उनसे लिफ्ट ली थी। जैसे ही कार सिधारी पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई।

    हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायलों को रस्सी और डंडों की मदद से खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें बालीचौकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जितेंद्र राणा और छज्जे राम को मृतक घोषित कर दिया। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित


    हिमाचल में D.El.Ed CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather