Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

सीएम सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने जताया शोक

हमीरपुर। हिमाचल के हमीरपुर जिला के आईटीबीपी जवान की अरुणाचल प्रदेश में सड़क हादसे में जान चली गई है। जवान की 22 नवंबर को शादी हुई थी और 29 दिसंबर को ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटा था। पर भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। हाथों की मेहंदी उतरने से पहले ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

बता दें कि नादौन विधानसभा क्षेत्र की जलाड़ी पंचायत के गांव जजोली के दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार तीन साल पहले आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी। शादी के लिए दीपेश नवंबर माह में छुट्टी पर आया था। 22 नवंबर को दीपेश परमार की शादी थी। शादी के बाद 29 दिसंबर को ड्यूटी पर लौटा और ड्यूटी ज्वाइन कर फिर देश सेवा में जुट गया।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल 

7 जनवरी के दिन दीपेश परमार के परमार की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। दीपेश परमार को सेना अस्पताल से जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जोनल अस्पताल तेजू रेफर कर दिया। पर उपचार के दौरान दीपेश की मृत्यु हो गई।

हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आईटीबीपी में तैनात जिला हमीरपुर के जजोली गांव के वीर सपूत दीपेश परमार के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को प्रदेश के इस वीर सपूत पर गर्व है।

दीपेश परमार की वीरता एवं शौर्य गाथा युगों-युगों तक सभी को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिरशांति और अत्यंत दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को हौसला प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

लंज : जहां की थी पढ़ाई, उस स्कूल के पास से आखिरी बार गुजरा रोहित, छात्रों ने किया सैल्यूट

फूल बरसाकर अपने पुराने छात्र को दी श्रद्धांजलि

लंज। अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर से पैर फिसलने पर खाई में गिरकर शहीद हुए जवान रोहित कुमार का वीरवार को राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शहीद जवान रोहित कुमार हिमाचल के कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का निवासी था।

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

आज जब शहीद रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज स्कूल के पास से गुजरी तो छात्रों ने सैल्यूट कर शहीद जवान रोहित कुमार श्रद्धांजलि दी।

छात्रों ने ही नहीं उस स्कूल ने भी जरूर शहीद रोहित कुमार को श्रद्धांजलि दी होगी, जहां रोहित कुमार ने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी और इन्हीं छात्रों की तरह कभी घर से वर्दी पहनकर और बैग लेकर सहपाठियों के साथ स्कूल पहुंचता था और मस्ती करता था।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

लंज स्कूल के छात्रों को शिक्षकों ने सड़क किनारे खड़े होकर शहीद रोहित कुमार को फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था। रोहित की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उसकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

रोहित कुमार अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा पवन कुमार ने बताया कि रोहित पिछले दो महीने पहले ही 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Kangra State News

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

रोहित कुमार की शहादत से लंज खास में पसरा मातम

लंज। जिस बेटे के सिर पर सेहरा सजाने का सपना मां देख रही थी आज उसी बेटे को दूल्हे की तरह सजाकर अंतिम विदाई दी। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास के जवान रोहित कुमार का आज अंतिम संस्कार किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मां फूट-फूटकर रो रही थी। सोचा था कि बेटे के सिर पर सहरा सजाएगी और बारात में खूब नाचेगी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बेटा शेरवानी की जगह तिरंगे में लिपटा घर आया और मां ने बारात नहीं अंतिम विदाई के लिए बेटे को दूल्हे की तरह सजाया।

वहीं, जिन हाथों से बहन ने इतने साल राखी बांधी आज उन्ही हाथों से अपने इकलौते भाई की चिता को मुखाग्नि दी। मां-बेटी के लिए ये पल कितना दर्द भरा रहा होगा इसका एहसास कर पाना भी मुश्किल है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

अपनी मां को अच्छा जीवन दिखाने और आलीशान घर बनाने का सपना लेकर रोहित घर से निकला था, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। आज रोहित की पार्थिव देह के साथ इन तीनों के सपने भी पंचतत्व में विलीन हो गए।

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

बड़ी खबर – हाटी समुदाय ST दर्जे का मामला लटका : हिमाचल सरकार की अधिसूचना पर लगी रोक

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

हिमाचल : HAS अधिकारी डॉ अमित गुलेरिया होंगे अतिरिक्त निदेशक आयुष 

रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं। रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था।

अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया। शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा।

अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही, उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

हिमाचल : तीन IAS अधिकारी बदले, ये होंगे SDM कांगड़ा, पालमपुर व रोहड़ू

52 साल में पहली बार सैलरी में देरी, शिमला में बिजली बोर्ड कर्मचारियों का हल्ला

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा मौका, 180 पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार
कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान

हिमाचल के डीजीपी संजय कुंडू को हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

हिमाचल पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम होगा शुरू
IPS सतवंत अटवाल को सौंपा हिमाचल पुलिस महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : अरुणाचल प्रदेश में शहीद रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन, बहन ने दी मुखाग्नि

परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

लंज। कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंज खास का जवान रोहित कुमार पंचतत्व में विलीन हो गया। अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर देश सेवा के दौरान जान गंवाने वाले शहीद रोहित कुमार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

इस दौरान परिजनों और गांव वालों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। युवाओं ने रानीताल से लेकर शहीद के घर तक क्षेत्र के युवाओं ने शहीदी रैली निकाली। साथ ही अंतिम धाम पर आरटी बटालियन द्वारा सलामी दी गई।

रोहित की बहन रीता देवी ने अपने भाई को मुखाग्नि दी। एडीसी कांगड़ा रोहित जस्सल, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रतन, पंचायत प्रधान रेखा देवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

गुरुवार सुबह जब रोहित कुमार की पार्थिव देह लंज खास पहुंची तो हर तरफ “रोहित कुमार अमर रहे” और “जब तक सूरज चांद रहेगा रोहित तुम्हारा नाम रहेगा” के नारे गूंज उठे। रोहित की मां अपने लाल को तिरंगे में लिपटा देख खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूट कर रोने लगीं।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

बता दें कि रोहित कुमार अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर शहीद हुआ। अटलरी बटालियन में तैनात 25 वर्षीय रोहित कुमार का ड्यूटी के दौरान ग्लेशियर पर पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा।

जब तक उसको वहां से निकाला गया तब तक रोहित शहीद हो चुका था। रोहित को परिजनों को फोन के माध्यम से जब ये सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

शहीद रोहित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा लंज स्कूल से हुई थी। रोहित कुमार वर्ष 2018 में भारतीय सेना में भर्ती हुए था और पूर्वोत्तर अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर ड्यूटी पर तैनात था।

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

जवान रोहित कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। रोहित के घर में उनकी मां और बहन है। पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद उनकी माता रानी देवी ने बेटे रोहित कुमार व बेटी रीता देवी को मायके में रहते हुए लोगों के घरों में काम करके तथा मनरेगा में मजदूरी करके बड़ी मुश्किल से पाला था।

अपनी मां की मेहनत को देखते हुए व अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए रोहित कुमार वर्ष 2018 में आरटी में बतौर सैनिक पालमपुर में भर्ती हो गया। रोहित के सेना में भर्ती होने पर परिवार को काफी उम्मीदें थीं।

रोहित के मामा ने बताया कि रोहित 3 नवंबर को छुट्टी काट कर गया था। अगली छुट्टी में आलीशान मकान बनाने का सपना दिखाकर घर से निकले रोहित कुमार का सपना अधूरा ही रह गया।

हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम : अगले 2 दिन सताएगा घना कोहरा

शहीद के मामा शमशेर ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि घर को चलाने वाला चिराग नहीं रहा। अब परिवार का गुजारा चला पाना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार व विधायक केवल पठानिया के समक्ष मांग उठाई है कि शहीद की बहन को किसी नौकरी का प्रावधान किया जाए।

प्रशासन की तरफ से एडीसी कांगड़ा सौरभ जसल, डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा, तहसीलदार कांगड़ा मोहित रत्न, सरकार की तरफ से केवल सिंह पठनिया के भाई डॉक्टर सुनीत पठनिया, पूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल कैप्टन वंदराल, सोशल मीडिया अध्यक्ष विनय ठाकुरआदि शहीद के अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे।