Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

MC शिमला चुनाव : माकपा ने भी जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

शिमला। MC शिमला के चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा के बाद अब माकपा ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 4 प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया गया है। माकपा का कहना है कि वह पूरी मजबूती के साथ नगर निगम शिमला के चुनाव में उतरकर लोगों को एक मजबूत विकल्प देने जा रहे हैं।

Breaking कांगड़ा : गुलेर रेलवे स्टेशन से लोहे के स्लीपर चोरी के दो आरोपी धरे

माकपा ने समरहिल वार्ड नंबर 5 से विरेंद्र ठाकुर, टूटू से दीक्षा ठाकुर, कृष्णा नगर से अमित कुमार, सांगटी से कपिल देव शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। निगम शिमला (MC) में पूर्व में मेयर सीपीआईएम के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने पूर्व में MC शिमला में शासित रहे भाजपा व कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि इन के राज में लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ा है कूड़े पानी के बिलों में वृद्धि हुई है। माकपा लोगों के बीच मजबूत विकल्प देगी।

हिमाचल में 11 दिन में कोरोना के 3,173 नए मामले, 10 लोगों ने तोड़ा दम

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

सुधीर शर्मा बोले – धर्मशाला में खुलेगी रेसलिंग अकादमी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

MC शिमला चुनाव : भाजपा 12 अप्रैल को करेगी 34 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा

भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में हुई विशेष बैठक

शिमला। MC शिमला के चुनावों को लेकर भाजपा ने एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, संजय सूद, रवि मेहता, प्रदेश कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, जिला अध्यक्ष विजय परमार, जिला प्रभारी डीजी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, दिनेश ठाकुर एवं शिमला मंडल के महामंत्री सुशील चौहान उपस्थित रहे।

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व मंत्री विधायक एवं नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी द्वारा की गई है। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हमारी सभी 34 वार्डों की बैठकें हो चुकी हैं और हमारे प्रवासी प्रभारी अपनी रिपोर्ट अगले 3 दिन में पार्टी को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को चुनाव समिति की बैठक शिमला में होगी जिसमें भाजपा के नगर निगम में 34 प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जल्द ही हम मेनिफेस्टो और दृष्टि पत्र के लिए एक टीम की घोषणा भी करेंगे जिसमें भाजपा सरकार और नगर निगम की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 13, 17 और 18 अप्रैल को भाजपा के प्रत्याशी नामांकन भरेंगे, उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100 वे एपिसोड का प्रसारण होगा इसको नगर निगम की दृष्टि से बूथ स्तर पर किया जाएगा और यह नगर निगम चुनाव के प्रचार का आखरी दिन होगा।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हमारे समक्ष आए हैं जय कई कांग्रेस नेता वहां बड़ी तादाद में वोट बनाने का प्रयास कर रहे हैं जहां आपत्ति दर्ज की जा सकती है, जैसे कई मंत्रियों के घरों में बड़ी तादाद में वोटों का आवेदन किया जा रहे हैं। हम चुनाव आयोग से दरख्वास्त करते हैं कि ऐसे आवेदनों को खारिज किया जाए क्योंकि मंत्री के घर अस्थाई होते हैं और कुछ ऐसे धार्मिक स्थल भी हमारे सामने आए हैं जिसमें बड़ी तादाद में वोट बनाए जा रहे हैं।

हिमाचल के विनोद ने रचा इतिहास : ताइक्वांडो खेल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

कल नगर निगम चुनाव प्रभारी सुखराम चौधरी की अध्यक्षता में हमारा एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग से भी इस सिलसिले में मिलेगा और भाजपा का पक्ष उनके समक्ष भी रखेगा। कांग्रेस सरकार के पिछले 3 महीने निराशाजनक रही है और हिमाचल की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है, हमें पूरा विश्वास है कि MC शिमला के चुनावों में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी और जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

दिलचस्प होंगे MC शिमला चुनाव : 34 वार्डों में 86 हजार 650 मतदाता

सबसे बड़ा वार्ड संजौली चौक, छोटा मल्याणा

शिमला। इस बार MC शिमला का चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। हिमाचल में सत्ता परिवर्तन हुआ है और कांग्रेस की सरकार ने बागडोर संभाली है, लेकिन नगर निगम में अभी भी भाजपा काबिज है।

ऐसे में भाजपा मिशन रिपीट तो कांग्रेस वापसी की फिराक में रहेगी। सीपीआईएम और आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। 2 मई को नगर निगम शिमला के चुनाव होने हैं।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू 

इस चुनाव में 34 वार्डों में 86 हजार 650 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। शहर में कुल 149 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। नगर निगम शिमला में अपने मत का इस्तेमाल करने वाले 86 हजार 650 मतदाताओं में से 45 हजार 544 पुरुष और 41 हजार 106 महिला मतदाता हैं।

शिमला में सबसे बड़ा वार्ड संजौली चौक है। इस वॉर्ड में 4 हजार 062 मतदाता हैं, जबकि मल्याणा सबसे छोटा वार्ड है। इस वार्ड में सिर्फ 962 मतदाता ही वोट डालेंगे।

हिमाचल के विनोद ने रचा इतिहास : ताइक्वांडो खेल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

वहीं, MC शिमला चुनाव से पहले भाजपा ने फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। भाजपा ने इसकी शिकायत एसडीएम से की है।

भाजपा का आरोप है कि चुनाव के लिए भारी संख्या में फर्जी वोटर बनाए जा रहे हैं। शिमला में मंत्रियों की कोठी के पते पर भी भारी संख्या मे वोट बन रहे हैं, जबकि इन कोठियों मे इतने लोग नहीं रहते हैं।

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें