शिमला। हिमाचल भाजपा ने लोकसभा चुनाव में समन्वय की दृष्टि से कुछ कार्यकर्ताओं को विशिष्ट कार्यभार सौंपा गया है। किसे क्या कार्यभार सौंपा गया है पढ़ें पूरी लिस्ट … (भाजपा)
मंडी। हिमाचल लोकसभा चुनाव में मंडी से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर दिया है। हालांकि, पार्टी की तरफ से आधिकारिक तौर पर उनके नाम का ऐलान होना बाकी है।
मीडिया से सवालों के जवाब देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने जो दो-तीन नाम शॉर्टलिस्ट किए थे, उन पर चर्चा हुई। यह आलाकमान, मल्लिकार्जुन खरगे पर निर्भर करता है कि वे किन नामों पर मुहर लगाते हैं।’
मंडी सीट को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि इस बार किसी युवा नेता को मैदान में उतारा जाना चाहिए। इसलिए विक्रमादित्य सिंह के नाम पर सहमति बन गई है।’
अवस्थी बोले- प्रदेश में पूर्ण बहुमत में है कांग्रेस सरकार
शिमला। भारतीय जनता पार्टी की मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी कंगना रनौत लगातार कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही हैं। कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी लगातार निशाना साध रही हैं।
कंगना लगातार अपने बयान में कह रही हैं कि उन्हें टिकट देने की वजह से कांग्रेस को मिर्च लग रही है। इस पर हिमाचल कांग्रेस सरकार में सीपीएस एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने पलटवार किया है।
ऐसे में उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को यह बताना चाहिए कि वह सांसद बनने के बाद इलाके की जनता के लिए क्या करेंगी, लेकिन कंगना रनौत का ध्यान सिर्फ और सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणी पर ही है।
संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार पूरी तरह मजबूत है और चुनाव परिणामों के बाद और भी मजबूती के साथ उभरेगी। अवस्थी ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र अब प्रदेश के लोगों के सामने पूरी तरह आ गया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा के अंदर कांग्रेस की गारंटियों को पूरा करने को लेकर शोर करने वाली भाजपा ने महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान निधि की गारंटी जारी करने पर रोक लगाकर उनका महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ओपीएस बहाल कर कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट में जो तोहफा कर्मचारियों को दिया है, वह ऐतिहासिक है।
अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है। उन्होंने कहा कि 4 जून को जब उपचुनाव के परिणाम आएंगे, तब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और अधिक मजबूत हो जाएगी।
शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार देर शाम घोषणा हो सकती है।
आज शाम चार बजे नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होना प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रवाना हुए।
सीएम सुक्खू उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर आज हमारी CEC की बैठक है जिसमें लोकसभा और विधानसभा के लिए प्रत्याशियों पर चर्चा होगी। उसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा होगी।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शुक्रवार को ही शिमला से चंडीगढ़ पहुंच गई थीं और शनिवार सुबह दिल्ली रवाना हुईं।
लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी, हमीरपुर से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से विवेक शर्मा को पार्टी प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय है।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के अलावा धर्मशाला, गगरेट, सुजानपुर, बड़सर और लाहौल-स्पीति में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए दो-दो संभावित प्रत्याशियों के नाम पैनल में शामिल हैं।
धर्मशाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए देवेंद्र जग्गी और राकेश चौधरी, गगरेट से रमन जस्वाल और राकेश कालिया, सुजानपुर से सुरेंद्र डोगरा और कुलदीप पठानिया, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और पूर्व विधायक रघुवीर सिंह व बड़सर से कृष्ण चौधरी और पूर्व विधायक मनजीत डोगरा का नाम पैनल में है।
सुजानपुर और लाहौल-स्पीति से भाजपा के नेताओं को भी टिकट दिया जा सकता है। इसे लेकर शनिवार को होने वाली बैठक में मंथन होगा। सुजानपुर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह और लाहौल-स्पीति से पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा को लेकर कांग्रेस अभी संशय में है।
मनाली। मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने शुक्रवार को फिर से पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर जुबानी हमला बोला है।
कंगना ने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा जी, कोई भी अभद्र शब्द नहीं है। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को ही हो रही है।
मनाली। हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत और कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच छिड़ी जुबानी जंग और तेज हो गई है।
मनाली में कंगना ने विक्रमादित्य पर पलटवार करते हुए उन्हे झूठा और पलटूबाज कहा। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि एक पप्पू दिल्ली में है तो एक पप्पू हिमाचल में है।
कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को खुली चुनौती दी कि जैसा कि वह कह रहे हैं कि मैंने गोमांस खाया है और इसका वीडियो है। विक्रमादित्य सिंह वह वीडियो जनता के सामने सार्वजनिक करें और फोटो बताएं।
जिस रेस्टोरेंट में गोमांस खाया उसका बिल बताएं। कंगना यहीं नहीं रुकी अपवित्र व कलंकित बताने पर उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य की तरह वह राज परिवार में नहीं गरीब घर में पैदा हुई थी।
विक्रमादित्य सिंह आज जहां है वह अपनी मेहनत के नहीं बल्कि पिता के दम पर हैं। जबकि उन्होंने अपने पिता और माता के नाम के बिना फिल्म इंडस्ट्री में कड़ी मेहनत कर नाम कमाया है।
कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह पर वार करते हुए कहा कि छोटे पप्पू से उम्मीद भी क्या की जा सकती है जब उसका सीनियर यानी बड़ा पप्पू शक्ति के विनाश की बात करता हो।
उन्होंने कहा कि फिल्म दुनिया में भी ऐसे कई पप्पू देखे हैं जिनका मैंने बखूबी मुकाबला किया। उनके ड्रग व अन्य कारनामों का खुलासा किया तो मुझे जेल भेजने का प्रयास हुए, लेकिन पप्पुओं की उनके आगे एक नहीं चली।
लड़कियों का प्रयोग कर उनके मुंह बंद दिए। ऐसे लोगों का मैंने खुलासा किया। बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने चुनावी मुद्दों पर भी बात की।
उन्होंने कहा कि हमें पर्यटन के लिए क्षेत्र में एक हवाई अड्डे की आवश्यकता है, हम इस पर भी काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारे लिए पहली प्राथमिकता है।
हमीरपुर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर दो दिन से हिमाचल प्रवास पर हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर के कार्यक्रमों में आम जनों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
जनता के इस अपार स्नेह को मोदी सरकार और अपनी पूंजी बताते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जनविश्वास का यह जनसैलाब आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत का द्योतक है।
पूरे देश में भाजपा और एनडीए के 400 पार के संकल्प को हिमाचल प्रदेश अपनी चारों लोकसभा सीटों का योगदान देकर सिद्धि तक पहुंचने को तैयार है। कांग्रेस के झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों के परिणाम स्वरूप हिमाचल उपचुनावों में भी छह की छह विधानसभा सीटों का भाजपा की झोली में आना तय है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की यह हालत है कि उनके टिकट पर कोई चुनाव लड़ने वाला तक नहीं मिल रहा। “उनके बचे खुचे जो भी कार्यकर्ता हैं वे अत्यंत निराश, हताश और परेशान हैं क्योंकि जनता उनसे पूछ रही है कि विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटियों का क्या हुआ।
वहीं, कांग्रेस का नेतृत्व अपना कुनबा संभालने की बजाय हमारे ऊपर झूठे और निराधार आरोप लगाने में व्यस्त है। लोग अब जान चुके हैं कि सिर्फ और सिर्फ मोदी जी की गारंटीयों पर भरोसा करना है।”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरे देश में जनता अपनी वोट की ताकत जानती है। संपूर्ण देशवासी अपना वोट इस बार विकास और विश्वास यानी मोदी जी को देने का मन बना चुके हैं। आज देश में कहीं भी जाइए एक ही आवाज आती है ‘माय चॉइस मोदी’।”
आज देश में कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से डर रहे हैं। पहली बात तो कोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं जता रहा दूसरे इनके कई नेताओं को जिन्हें टिकट मिल रही है वो वापस कर रहे हैं। क्योंकि इन्हें पता है कि आयेगा तो मोदी ही।
आज देशभर में कांग्रेस का टिकट वापस करने की होड़ सी लग गई है। ये कांग्रेस पार्टी और इनके कुप्रबंधन को दर्शाता है। देश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता इस बार खुद चुनावी मैदान में है और विपक्ष मतदान से पहले ही हार मान चुका है”
कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के बस नारे लगाए लेकिन जब एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना तो 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल कर आए।
80 करोड़ गरीबों को नि:शुल्क राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ गरीबों को घर, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला कनेक्शन, 14 करोड़ से ज्यादा लोगों को नल से जल, 60 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का स्वास्थ्य का खर्च आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने दिया है।
मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत एक अकल्पनीय विकास यात्रा पर है, और आज देश को निरंतरता और स्थिरता को बनाए रखने की जरूरत है। आपका एक-एक वोट इस दिशा में महत्वपूर्ण है”
पिता प्रेम कुमार धूमल का 81वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता प्रेम कुमार धूमल को भी 81 वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और जनता का भी आभार जताया।
उन्होंने कहा कि धूमल जी की सबसे बड़ी कमाई कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा जुड़ाव रहा है। अपने 81 वर्ष के जीवन में धूमल जी ने 60 वर्ष संगठन और लोगों के जनकल्याण को समर्पित किए हैं। यह धूमल जी की पूंजी है।”
मंडी। हिमाचल के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा की प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीफ खाने को लेकर पुराने ट्वीट खूब वायरल हो रहे हैं। कंगना ने इन सभी दावों पर सफाई दी है।
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दावों का खंडन किया है कि वह बीफ खाती हैं। कंगना ने लिखा, “मैं गोमांस या किसी दूसरी तरह के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं, ये शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से बेसलेस अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक लाइफ स्टाइल की वकालत और प्रचार कर रही हूं। अब ऐसी रणनीति काम नहीं करेगी मेरी छवि खराब नहीं की जा सकती है। मेरे लोग मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज़ उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती, जय श्री राम।’
दरअसल, कंगना रनौत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई यूजर्स ने पुराने स्क्रीनशॉट शेयर किए थे जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा था कि बीफ खाने में बुराई ही क्या है।
कंगना ने ट्वीटर से ये साल 2019 में पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था, बीफ या दूसरे मीट खाने में कुछ गलत नहीं हैं। नजर डालिए नीचे दिए स्क्रीनशॉट पर …
बात दें कि कांग्रेस लीडर विजय वाडेत्तिवार ने कहा था कि एक बार कंगना ने खुद कहा है कि उन्होंने बीफ खाया है।
रैली में उन्होंने ये भी दावा किया कि कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बीफ खाने का जिक्र किया था, इसके बावजूद उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की टिकट दे दी है।
फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार कंगना 2023 की फिल्म तेजस में नजर आई थीं। अब जल्द ही कंगना फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं, जो 14 जून को रिलीज होनी है।
इस फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी कंगना हैं। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले करने वाली हैं।
शिमला। मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना के सामने हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने को तैयार नजर आ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी कंगना रनौत के सामने युवा चेहरे पर दांव खेल सकती है।
दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह आलाकमान के हर आदेश का पालन करेंगे। पहले भी उनके पिता-माता मंडी से सांसद रहे हैं। प्रतिभा सिंह भी तीसरी बार मंडी से सांसद हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना का मंडी से हारना तय है। कंगना को हराकर वापिस बॉलीवुड भेजेंगे। कंगना हिमाचल कि बेटी है वह उसका सम्मान करते हैं लेकिन हिमाचल में हज़ारों बेटियां है जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना नाम कमाया है।
कंगना पर निशाना साधते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावों में हर मुद्दा उठेगा, सवाल-जवाब भी होंगे। मंडी में जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है उसका हिमाचल के साथ कोई लेना-देना नहीं है।
कंगना के बीफ खाने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद कई मंचों पर बीफ खाने के बात कबूल चुकी है।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा उन्हें पलटू राम कहने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जयराम ठाकुर थे पलटू राम सीएम, दूसरों को उपदेश न दें। जयराम ठाकुर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उनको तो राम मन्दिर का न्योता तक नहीं मिला था।