Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में किया है टॉप

जोगिंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल की बुहला भड़याड़ा पंचायत के बैला गांव निवासी अतुल शर्मा को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में अतुल शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

अतुल शर्मा वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत में बतौर जिला युवा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। अतुल ने जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

 

इसके बाद दो साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक सेवाएं भी प्रदान की हैं। वर्ष 2019 में अतुल पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज नहीं करवा पाए थे।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

 

इस वर्ष वह देशभर में पहले स्थान पर रहे। बता दें कि हर वर्ष लाखों युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। इस साल कुल 222 अभ्यर्थियों ने तीन चरणों की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

 

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच दौड़ी ट्रेन, ये है टाइमिंग

सुबह 6 बजे बैजनाथ पपरोला से चलेगी गाड़ी

कांगड़ा। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की छुक-छुक शुरू हो गई है। अभी बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर के बीच ट्रेन दौड़ रही है। रेलवे मंडल फिरोजपुर ने इस बारे लिखित आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं।

टाइमिंग की बात करें तो एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से सुबह 6 बजे चलेगी। गाड़ी 8 बजकर 15 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन कांगड़ा से सुबह 9:30 बजे रवाना होगी।

दोपहर 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। वहीं, एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से दोपहर 3 बजे चलेगी। शाम 5 बजकर 10 मिनट पर कांगड़ा पहुंचेगी।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

वापसी में ट्रेन कांगड़ा से शाम 6 बजे चलकर रात्रि 8 बजकर 20 मिनट पर बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी।

जारी आदेशों के अनुसार ट्रेनें मझेहरा, पंचरुखी, पट्टी राजपुरा, पालमपुर, सुलह, परौर, चमुंडा मार्ग, नगरोटा, समलोटी तथा कांगड़ा मंदिर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

वहीं, एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से सुबह 8 बजे चलकर सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर जोगिंदरनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जोगिंदरनगर से सुबह 10:30 बजे चलकर दोपहर 12 बजे बैजनाथ-पपरोला पहुंचेगी। एक ट्रेन बैजनाथ-पपरोला से दोपहर 1 बजे रवाना होगी‌।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

 

दोपहर बाद 02: 35 बजे जोगिंदरनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन जोगिंदरनगर से दोपहर 3:30 बजे चलेगी और शाम 5 बजे बैजनाथ-पपरोला पहुंचेगी। गाड़ियां आहजू स्टेशन पर दोनों दिशाओं में रुकेंगी।

वहीं, नूरपुर रोड से गुलेर अभी ट्रेन का टाइम टेबल तय नहीं हो पाया है। उम्मीद है कि जनवरी पहले हफ्ते में नूरपुर रोड से गुलेर ट्रेन चल सकती है।

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

शिमला : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 15 यात्री थे सवार

शिमला में भाजयुमो ने लगाया ‘नमो टी स्टॉल’ : चाय के साथ दे रहे केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी

देहरा : नेहरन पुखर में निजी बस और बांस से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर

शिमला : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी बस, 15 यात्री थे सवार

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

क्रिसमस मनाने शिमला जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 9 लोग थे सवार

हमीरपुर : बद्दी की कंपनी भरेगी एसोसिएट्स और ट्रेनी के पद, नादौन में इंटरव्यू
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार
किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

कुल्लू-मनाली एनएच पर पर्यटकों की हुल्लड़बाजी : पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Categories
Shimla

हिमाचल के सभी वन मंडलों में स्थापित होंगे जाइका के आउटलेट

मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने दी जानकारी
शिमला। जाइका वानिकी परियोजना अब प्रदेश के सभी वन मंडलों में आउटलेट स्थापित करेगा। वर्तमान में राज्य के नौ स्थानों पर आउटलेट सक्रिय रूप से संचालित हैं, जहां पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हो रही है।

इस बात की जानकारी जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी वन मंडलों में आउटलेट खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में जोगिंद्रनगर और पालमपुर के गोपालपुर में आउटलेट का शुभारंभ किया गया।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत हिमाचल में हो रहे कार्यों को देख अब पड़ोसी देश श्रीलंका भी आजीविका कमाने के गुर सीखेगा।

हाल ही में तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आई श्रीलंका जाइका और जाइका इंडिया की प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी के तहत हो रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
ऐसे में अब जाइका वानिकी हिमाचल के प्रोजेक्ट मॉडल को श्रीलंका भी फॉलो करेगा। आने वाले समय में श्रीलंका जाइका की टीम हिमाचल में एक्सपोजर विजिट पर भी आएगी।
नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि हाल ही में जाइका श्रीलंका की प्रतिनिधि एवं जेंडर एक्सपर्ट नाकाजीमा और जाइका इंडिया की प्रतिनिधि इनागाकी ने हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा आजीविका कमाने के हौसले की सराहना की।
हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी