Categories
Shimla

हिमाचल के सभी वन मंडलों में स्थापित होंगे जाइका के आउटलेट

मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने दी जानकारी
शिमला। जाइका वानिकी परियोजना अब प्रदेश के सभी वन मंडलों में आउटलेट स्थापित करेगा। वर्तमान में राज्य के नौ स्थानों पर आउटलेट सक्रिय रूप से संचालित हैं, जहां पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री हो रही है।

इस बात की जानकारी जाइका वानिकी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने दी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के सभी वन मंडलों में आउटलेट खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में जोगिंद्रनगर और पालमपुर के गोपालपुर में आउटलेट का शुभारंभ किया गया।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत हिमाचल में हो रहे कार्यों को देख अब पड़ोसी देश श्रीलंका भी आजीविका कमाने के गुर सीखेगा।

हाल ही में तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आई श्रीलंका जाइका और जाइका इंडिया की प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश में जाइका वानिकी के तहत हो रहे कार्यों की जमकर सराहना की।
ऐसे में अब जाइका वानिकी हिमाचल के प्रोजेक्ट मॉडल को श्रीलंका भी फॉलो करेगा। आने वाले समय में श्रीलंका जाइका की टीम हिमाचल में एक्सपोजर विजिट पर भी आएगी।
नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि हाल ही में जाइका श्रीलंका की प्रतिनिधि एवं जेंडर एक्सपर्ट नाकाजीमा और जाइका इंडिया की प्रतिनिधि इनागाकी ने हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा आजीविका कमाने के हौसले की सराहना की।
हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *