Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल के अतुल शर्मा की बड़ी सफलता : RBI की परीक्षा में देशभर में प्रथम

आरबीआई ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में किया है टॉप

जोगिंदरनगर। हिमाचल के मंडी जिला के जोगिंदरनगर उपमंडल की बुहला भड़याड़ा पंचायत के बैला गांव निवासी अतुल शर्मा को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड-बी अधिकारी की परीक्षा में अतुल शर्मा ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

अतुल शर्मा वर्तमान में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत में बतौर जिला युवा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए हैं। अतुल ने जवाहर लाल राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक करने के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

हिमाचल में नए विभाग बनाकर मंत्रियों को सौंपने की तैयारी, मुख्यमंत्री सुक्खू का खुलासा

 

इसके बाद दो साल उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक सेवाएं भी प्रदान की हैं। वर्ष 2019 में अतुल पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन साक्षात्कार चरण के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज नहीं करवा पाए थे।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

 

इस वर्ष वह देशभर में पहले स्थान पर रहे। बता दें कि हर वर्ष लाखों युवा इस परीक्षा में भाग लेते हैं। इस साल कुल 222 अभ्यर्थियों ने तीन चरणों की इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।

 

कांगड़ा के BSF ASI प्रवीण सिंह की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला पुरस्कार

 

हिमाचल में खाकी दागदार : 20 हजार रिश्वत लेते धरा पुलिस अधिकारी-निलंबित

UGC Net December 2023 रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, कल नहीं होगा घोषित

हिमाचल : तीन मंत्रियों से लेकर राजेश धर्माणी, यादविंदर गोमा को सौंपे विभाग

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स
Himachal : लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Mandi State News

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। एसईएस इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए 19 हजार तक वेतन मिलेगा। तैनाती हिमाचल और चंडीगढ़ में मिलेगी।

सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

 

श्रम एवं रोजगार विभाग के पोर्टल के अनुसार 10 जनवरी को रोजगार कार्यालय बालीचौकी में साक्षात्कार होंगे। रोजगार कार्यालय थुनाग में 11 जनवरी, रोजगार कार्यालय सरकाघाट में 12 जनवरी और रोजगार कार्यालय जोगिंदर नगर में 13 जनवरी को साक्षात्कार होंगे।

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

आयु सीमा 21 से 37 वर्ष के बीच रखी गई है। इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ में उपस्थित हो सकते हैं । इस साक्षात्कार के सम्बन्ध में यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

 

विभागीय वेबसाइट eemis पर साक्षात्कार का ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल या मोबाइल नम्बर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें।

विभागीय साइट https://eemis.hp.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी भी पोर्टल से ली जा सकती है।

 

JOB – शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 32900 रुपए तक मिलेगी सैलरी

 

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E

 

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन : केक काटा, नाटी डाल मनाया जश्न

 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हमीरपुर : वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित-आदेश जारी

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर खाई में लुढ़की कार, एक की मौत-दो घायल

घायलों को PGI चंडीगढ़ किया गया रेफर

जोगिंद्रनगर। मंडी जिला में जोगिंदरनगर-सरकाघाट हाईवे पर मकरीड़ी के पास एक हादसा पेश आया है। बुधवार देर रात यहां पर एक इनोवा कार खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार 3 लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल पंजाब के मोहाली जिला के रहने वाले हैं। तीनों के नाम गांव नाडा निवासी संदीप, रितेश तथा सुखप्रीत है। हादसे में रितेश की मौत हुई है वहीं सुखप्रीत और संदीप घायल हैं। दोनों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

हिमाचल : ICICI ब्रांच मैनेजर ने किया करोड़ों का घोटाला, म्यूचुअल फंड के पैसे अपने खाते में डाले

बताया जा रहा है कि तीनों चेलिंग स्थित संदीप के ससुराल आ रहे थे, लेकिन जैसे ही उनकी इनोवा कार रात करीब 1:00 बजे मकरीड़ी के नागचला के पास पहुंची तो असंतुलित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। राहगीरों ने घायलों को खाई से निकलाकर सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें