Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में कांग्रेस टिकट को लेकर बड़ी अपडेट- हाईकमान ने लिया ये निर्णय

प्रदेश स्तर पर शॉर्टलिस्ट नामों पर होगा सर्वे

 

शिमला। हिमाचल में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी है। कांगड़ा-चंबा और मंडी में अभी नाम तय नहीं हुए हैं। वहीं, कांग्रेस ने चारों सीटों पर अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं।

दिल्ली में टिकट को लेकर आयोजित कांग्रेस की बैठक में भी नाम तय नहीं हो सके हैं। हिमाचल कांग्रेस द्वारा शार्ट लिस्ट नामों पर सर्वे करवाने की बात हाईकमान की है। सर्वे में नंबर 1 आने वाले प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में हिमाचल में कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी भी मौजूद थे।

हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रत्याशियों को लेकर दिल्ली में बैठक हुई। प्रदेश स्तर पर जो कुछ नाम शॉर्ट लिस्ट किए थे, उन्हें हाईकमान ने भेजने के लिए कहा है।

धर्मशाला : ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से 61 लाख से अधिक की ठगी- एक रिटायर कर्मचारी

हाईकमान इन नामों पर मंथन करेगा। सर्वे करवाएंगे,  जिसका बेस्ट होगा, उसे टिकट देंगे। सर्वे में नंबर 1 नेता को टिकट दी जाएगी।

प्रतिभा सिंह के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी समय मांगा है और कहा कि अभी हिमाचल में चुनाव को वक्त है। प्रदेश में अंतिम चरण में चुनाव होने हैं। हम मंथन कर लेते हैं और जल्द ही इसके बारे बताउंगा। इसके बाद नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

ऊना : रक्कड़ कॉलोनी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने देश राज शर्मा 

हमीरपुर : इन नंबरों पर करें आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत 

 

लोकसभा चुनाव : मंडी में उड़न दस्ते गठित, रिश्वत देने और लेने वालों की नहीं खैर 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *