Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सीएम दौड़ में कितना आगे हॉली लॉज, इस बार क्या रहेगा सत्ता का केंद्र?

प्रतिभा सिंह ने साफ कहा-हाईकमान करेगा फैसला

शिमला। हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। आठ दिसंबर को नतीजों के बाद इसकी तस्वीर कुछ हद तक साफ हो पाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में इस बार मुख्यमंत्री पद का नया चेहरा होगा। वहीं, भाजपा में काफी हद तक स्थिति साफ है। अगर कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो हिमाचल का मुख्यमंत्री नया चेहरा होगा और भाजपा रिवाज बदलने में कामयाब रहती है तो जयराम ठाकुर दूसरी बार शपथ ले सकते हैं।

शिमला रिज पर नुक्कड़ नाटक और रैली से एड्स पर जगाई अलख

बता दें कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई है। अब 8 दिसंबर को नजीते निकलने हैं। अभी नतीजों को सात दिन का समय बचा है। कांग्रेस में अगर मुख्यमंत्री चेहरे की बात करें तो अभी तक स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। हालांकि, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर आदि नेता इस दौड़ में शामिल माने जा सकते हैं। वहीं, इस बार हॉली लॉज का क्या रोल रहेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा। पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को दिल्ली से लौटने के बाद हॉली लॉज में पत्रकारों ने हॉली लॉज के मुख्यमंत्री दौड़ में कितना आगे होने के बारे सवाल पूछा तो उन्होंने साफ कहा है कि हमने न तो सीएम पद के लिए दौड़ लगाई है और न किसी और पद के लिए। हम विश्वास करते हैं लोगों की सेवा पर।

कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पहले 60 साल स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने निष्ठा और ईमानदारी से हिमाचल के लोगों की सेवा की है। इसलिए बार बार लोग उनको चुनते थे। हमने भी जो उनसे सीखा है, उसी भक्तिभाव और श्रद्धा से लोगों की सेवा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के लिए चुनकर आने वाले विधायकों से भी राय ली जाती है। क्या उनका कहना होगा और क्या वे चाहते हैं इस बात को हाईकमान एहमियत देगा। आखिर में फैसला हाईकमान पर छोड़ा जाएगा कि आप फैसला करें, लोग क्या चाहते हैं, लोग किसको चाहते हैं कि किसे हिमाचल की बागडोर को सौंपा जाए।

Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हम कभी भी किसी पद के पीछे नहीं हैं। न ही हम दौड़ लगाने में विश्वास रखते हैं। हमारे परिवार को जब भी कोई जिम्मेदारी दी है और चुनाव लड़ने के लिए कहा है तो पार्टी के लिए हर चुनौती को स्वीकार किया है। उसे कभी भी किसी पद की लालसा से स्वीकार नहीं किया है। पार्टी को मजबूत करने के लिए स्वीकार किया है। हम पद को एक जरिया देखते हैं लोगों की सेवा करने के लिए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News Politiacal video

सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह का जवाब, पोस्टल बैलेट पर कही बड़ी बात

भाजपा सरकार की डिले टैक्टिस दिया करार
शिमला। भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली दौरे से लौटने के बाद हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न मिलने के मामले को डिले टैक्टिस करार दिया है। साथ ही प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की टिप्पणी का भी जवाब दिया।
हिमाचल: चुनाव नतीजों से पहले ही राहुल गांधी को शपथ ग्रहण का न्यौता
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा और दिल्ली दौरे से लौटने के बाद कहा कि कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा में हम राहुल गांधी को समर्थन देने पहुंचे थे। पूरा देश राहुल गांधी के साथ है और वे हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संदेश दे रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को चुनावी फीडबैक भी दिया।
वहीं, कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दौरे पर सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि सीएम का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे से अधिकतर नेताओं से उनका मिलना नहीं हुआ और इसी दौरान उनसे मिलने और बधाई देने के लिए वे दिल्ली पहुंचे थे।
उधर, कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट न मिलने के मामले पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि ये भाजपा सरकार की डिले टैक्टिस (देरी की रणनीति) है। भाजपा ये भांप गई है कि कर्मचारी ओपीएस पर वोट देंगे, इसलिए पोस्टल बैलेट देने में देरी करने और वोटर लिस्ट गायब करने की कोशिश है। उन्होंने साथ ही कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष भी यह मामला उठाया है।