Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : 2100 दीपकों से जगमगाया अब्दुल्लापुर का प्राचीन शिव मंदिर

हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का भी हुआ आयोजन

कांगड़ा‌। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। वहीं देश भर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में कांगड़ा के साथ सटे गांव अब्दुल्लापुर के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को 03 बजे श्री राम भक्त हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इसके बाद शाम लगभग छह बजे मंदिर परिसर में 2100 दीपक जलाए गए।

हिमाचल मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस दिन बारिश का अनुमान

 

सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था श्रीकृष्ण कीर्तन सभा द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम नाम का गुणगान किया गया। इस दौरान मदन शर्मा, मनोहर प्रभाकर, कमल नयन, अमर सिंह, रजिंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, विनय कुमार, देव राज, महेश वर्मा, मदन सैणी और वीरेश भारती आदि सहित पुरुष व महिला भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। ऐसा लग रहा था मानो जैसे प्रभु श्रीराम स्वयं यहां पर विराजमान हों और पूरा माहौल राम के रंगा नज़र आया।

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 

स्थानीय लोग सात-सात दीपक ज्योति डालकर लाए और दीपोत्सव में अग्रणी भूमिका निभाई। हालांकि इससे पूर्व संदेश के माध्यम से भी लोगों से आग्रह किया गया है कि अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोग आस पड़ोस में एकत्रित होकर पूजा- अर्चना करें तथा देर सायं दीपमाला करके दीपोत्सव मनाएं। इसी कारण क्षेत्र के लगभग सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।

राम के रंग में रंगे मंदिर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का असर हर गली-मोहल्ले में भी देखा गया। कहीं झांकियां निकाली गई तो कहीं भगवान श्रीराम जी का गुणगान किया गया। जमानाबाद में भी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा

श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजन

शिमला/कांगड़ा। अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आने की खुशी में पूरे देश में अनेकों कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला और कांगड़ा शहर भी राममय हो गया। राम भक्त रामलला के रंग में रंगे नजर आए। लोग राम भजनों पर खूब थिरके।

हिमाचल : कर एवं आबकारी विभाग के हुए दो विंग, नोटिफिकेशन जारी

 

धार्मिक सभाओं द्वारा शिमला के कालीबाड़ी से लोअर बाजार होते हुए राम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला। सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने कहा कि सैकड़ों साल के बाद यह पावन मौका आया है।

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

 

शिमला को सजाया गया है। कालीबाड़ी से श्रीराम मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कल से मंदिर में अखंड पाठ किया जाएगा। 22 को अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। शाम को रिज पर आतिशबाजी कर इस दिन को दिवाली की तरह मनाया जाएगा।

हमीरपुर में यहां होंगे सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार, भरे जाएंगे 100 पद

 

कांगड़ा शहर में श्री राम भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। क्षेत्र में जय श्री राम का उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा मटौर साइड से कांगड़ा बाजार की तरफ निकाली गई। इस दौरान लोगों को हलवे का प्रसाद भी बांटा गया।

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला