Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा पर हो सकती चर्चा

सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में हो रही बैठक

शिमला‌। हिमाचल कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में हो रही है।

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू

 

कैबिनेट में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी‌। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। हिमाचल में शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। राज्य चयन आयोग का गठन न होने तक लिखित परीक्षा हिमाचल लोक सेवा आयोग से करवाने पर मुहर लग सकती है।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

हिमाचल में सीधी भर्ती के माध्यम से टीजीटी, जेबीटी, शास्त्री आदि के करीब 3500 पद भरे जाने हैं। इससे पहले कैबिनेट की बैठक 1 जनवरी 2024 को हुई थी जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे।

बैठक में राज्य की कांग्रेस सरकार की दो रुपये किलो के हिसाब से गोबर की खरीद करने के नियमों को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा इस बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिलेगी।

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, जोगिंदर नगर में होंगे साक्षात्कार

 

बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से सर्दियों में बर्फ हटाने की मशीनरी लेने का भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा आगामी बजट अनुमानों पर भी चर्चा हो सकती है।

गेस्ट लेक्चरर भर्ती को मंजूरी मिल सकती है। शिक्षा विभाग ने स्कूल और कालेज में गेस्ट लेक्चरर भर्ती के लिए पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार कर दिया है। कैबिनेट में इसे मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू आज दिल्ली होंगे रवाना, फिर गुवाहटी और इंफाल की पकड़ेंगे राह 

 

हिमाचल प्रदेश में हजारों बेरोजगार युवा भर्ती नहीं होने से परेशान हैं। प्रदेश में एक साल से भर्तियां नहीं हो पा रही हैं क्योंकि सरकार ने पेपर लीक के आरोपों के बाद स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को भंग किया है।

इसके स्थान पर अब नया आयोग गठित कर दिया गया है, लेकिन यह पूरी तरह फंक्शनल नहीं हो सका। इसमें स्टाफ की तैनाती और भर्तियां शुरू करने का भी कैबिनेट में निर्णय हो सकता है।

HPBOSE : दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की अस्थाई डेटशीट जारी, यहां देखें

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर हो रही भर्ती, इंटरव्यू के लिए पहुंचें

मध्य प्रदेश में छाई सोलन की मां-बेटी : पहाड़ी और हरियाणवी डांस में जीते पदक
हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

हिमाचल : पोस्ट कोड 981 स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि तय, सिलेबस और पैटर्न भी जारी

हरिपुर: बनेर खड्ड की दलदल में फंसा बारहसिंगा, सुरक्षित किया रेस्क्यू 

कांगड़ा : कुरुक्षेत्र के टूरिस्ट युवकों की करतूत, दुकानदार पर चाकू से हमला, टांडा में भर्ती

धर्मशाला : टिप्पर से टकराई बाइक, सकोह निवासी युवक की गई जान

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

कुल्लू में NHAI का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते धरा, NOC की एवज में मांगी थी राशि
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें