Categories
Himachal Latest Kangra State News

जगत सिंह नेगी बोले- हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन का एक साल रहा बेमिसाल

नूरपुर में अधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

ऋषि महाजन/ नूरपुर। राजस्व, बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने कई जनहितैषी फैसले लेने के साथ अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है।

नूरपुर पुलिस ने चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, पंजाब से भी चोरी की थीं तीन बाइक

 

यह जानकारी उन्होंने शुक्रवार को स्थानीय विश्राम गृह में 11 दिसंबर को धर्मशाला में राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ पर आयोजित किए जा रहे समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के उपरांत दी। इस मौके पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक भवानी पठानिया, विधायक मलेंद्र राजन,राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चम्बियाल,पूर्व विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे।

हिमाचल : असिस्टेंट लाइब्रेरियन और जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली भर्ती

 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि भयंकर आपदा के कारण मिली चुनौतियों के बावजूद प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए कारगर कदम उठाए हैं। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने तथा उनके स्थाई पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी कर इसे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाना भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आपदा राहत मैन्युअल में बदलाव कर मुआवजा राशि में कई गुणा बढ़ोतरी की है।

हमीरपुर : ITI लंबलू में लगेगा रोजगार मेला, 800 से अधिक पदों पर मिलेगी नौकरी

बागवानी मंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए राज्य सरकार लम्बित राजस्व मामलों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित कर रही है। राज्य में ‘राजस्व लोक अदालत’ के माध्यम से इंतकाल के लंबे समय से लम्बित 45 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया गया है और इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं।

इससे पहले, पूर्व विधायक अजय महाजन ने अतिथियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने नूरपुर के वार्ड नंबर 9 में भूस्खलन से प्रभावित हुए परिवारों को जमीन आवंटित करने का मामला राजस्व मंत्री के समक्ष रखा। जिस पर राजस्व मंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ये रहे मौजूद

एसडीएम गुरसिमर सिंह, डीएसपी विशाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, ज़िला अध्यक्ष कर्ण पठानिया सहित पार्टी कार्यकर्ता व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

उपलब्धि : IIT हैदराबाद के लिए हुआ चंबा के बकलोह निवासी नलिन धीमान का चयन

 

Bank of Baroda में निकली भर्ती, भरे जाएंगे सीनियर मैनेजर के 250 पद

मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

 

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

 

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
Categories
Education TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : स्कूलों में कैसी होगी छात्रों की वर्दी, PTA की सहमति से प्रधानाचार्य करेंगे तय

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था में भी व्यवस्था परिवर्तन की आवश्यकता है। सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सिंगल ड्रेस कोड की बजाय स्कूलों के स्तर पर विद्यालयों की वर्दी तय की जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि किसी स्कूल में कैसी वर्दी होगी, इसको लेकर अभिभावक शिक्षक संघ (PTA) की सहमति लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य वर्दी तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन करने दौरान कही। (वर्दी)

हिमाचल में ड्रग्स इंस्पेक्टर के इन पदों पर निकली भर्ती, 21 दिसंबर तक करें आवेदन

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव के दौरान कांग्रेस की सातवीं गारंटी थी कि प्रदेश में चार अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे, लेकिन विचार विमर्श के बाद अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि राज्य में चार स्कूल अंग्रेजी माध्यम के खोलने की जगह प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी पढ़ाने की व्यवस्था की जाए।

HPPSC : एरिया मैनेजर भर्ती को लेकर अपडेट- पढ़ें खबर

 

बता दें कि मुख्यमंत्री आवास शिमला से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र सरकार के समग्र शिक्षा विकास कार्यक्रम के तहत समीक्षा केंद्र खोलने वाला हिमाचल देश का चौथा राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र डेटाबेस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगा।

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थियों की शिक्षा किस तरह से चलेगी और प्रदेश में बच्चों का शिक्षा स्तर कैसा है, इसकी समीक्षा करने के बाद विद्या समीक्षा केंद्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद लेते हुए हुए शिक्षण संस्थानों को निर्देश देगा, जिससे प्रदेश में शिक्षा के स्तर में सुधर किया जा सके।

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। अब राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होना है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी अच्छी स्थिति में है।

SBI में ऑफिसर के पदों पर भर्ती, हिमाचल सहित चंडीगढ़ सर्किल के लिए 300 पद

 

दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। दोनों ही राज्यों में बेहतरीन काम हुआ है। इसका असर सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव में होगा। उन्होंने कहा कि आने वाला वक्त यह बताया कि सरकार किसकी बन रही है, लेकिन कांग्रेस की स्थिति सभी राज्यों में अच्छी है।

वहीं, उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी के सुरक्षित बाहर निकल जाने की उम्मीद है। मंडी का रहने वाला विशाल भी उत्तरकाशी की टनल में फंसा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जुदाई है कि सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

 

हिमाचल में जेल वार्डर के 91 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन में अपाहिज बेजुबानों पर बरपा कहर-चली JCB

HPPSC : एरिया मैनेजर भर्ती को लेकर अपडेट- पढ़ें खबर
मंडी : अखबार में लपेटकर नहीं बेच सकते तले खाद्य पदार्थ, हो सकती है कार्रवाई

हमीरपुर : लैब तकनीशियन की बैचवाइज भर्ती के लिए पंजीकरण जरूरी- करें ऐसा 

चंबा : क्लर्क, कुक, वेटर, कैप्टन किचन असिस्टेंट और अकाउंटेंट के पदों पर होगी भर्ती

जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़, दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद

HPbose ने टेट के चार विषयों के एडमिट कार्ड किए जारी- वेबसाइट से करें डाउनलोड

मंडी : सुरक्षा सुपरवाइजर तथा जवान के पदों पर भर्ती, 19000 तक सैलरी

पालमपुर कारोबारी मामला : ASP रैंक का अधिकारी करेगा मामले की जांच

हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 
हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

Jobs Alert : AIIMS में 3 हजार पदों पर होगी भर्ती, बिलासपुर में भरे जाएंगे 67 पद
AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, भोरंज और नादौन में होंगे इंटरव्यू
हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

HRTC ने शिमला-दिल्ली वोल्वो बस रूट में किया बड़ा बदलाव, पढ़ें डिटेल
HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी
हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news