Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

17 अप्रैल से प्रदेश में बिगड़ सकता है मौसम

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को मैदानी, निचली और मध्य पर्वतीय पहाड़ियों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदान किए हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार

18 और 19 अप्रैल को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17 अप्रैल से मौसम बिगड़ सकता है। 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में एक दो, 18 अप्रैल को अनेक और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

हिमाचल में 1,500 का दूसरा चरण : सुक्खू बोले-चार साल में सबको देंगे

हालांकि, 16 अप्रैल को भी मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर बारिश हुई है। रोहड़ू में पांच और सराहन में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हैं। आज केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.0 सेल्सियस और शुक्रवार को ऊना का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिमाचल दिवस पर कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा, डीए की किस्त देने का ऐलान

काजा : महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन को लेकर बड़ा ऐलान, जून से मिलेगी

हमीरपुर से नादौन नेशनल हाईवे पर यहां बंद रहेगा यातायात-पढ़ें पूरी खबर

शिमला : रिज पर मनाया हिमाचल दिवस, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने फहराया तिरंगा

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पत्नी के साथ काजा के “की-गोंपा” में की पूजा-अर्चना
आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 4 मार्च तक मौसम खराब

शिमला। हिमाचल में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और लाहौल स्पीति जिला में एक मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 4 मार्च तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। 27 फरवरी को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जगह कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 28 फरवरी, एक और दो मार्च को पूरे हिमाचल में मौसम खराब रहने का अनुमान है। 28 फरवरी को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है।

ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : भारी बारिश में कीचड़ पर फिसली निजी बस, खाई में गिरने से बची

शैंशर से मनाली की ओर जा रही थी बस

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में बीती रात से ही मौसम खराब और भारी बारिश हो रही है। कुल्लू जिला की सैंज घाटी के शैंशर रोड पर भारी बारिश में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर एक निजी बस कीचड़ में स्किड हो गई। गनीमत ये रही कि सड़क के साथ लगे डंगे ने बस को खाई में गिरने से बचा लिया और बस में सभी लोग बाल-बाल बच गए।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

जानकारी के अनुसार बस शैंशर से मनाली की ओर जा रही थी कि भारी बारिश के बीच जंगला बिहाली के पास कीचड़ में स्किड हो गई। दरअसल, रविवार रात से हो रही बरसात के चलते क्षेत्र में जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं, जिसके चलते ही बस का टायर फिसल गया।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 
हादसे के समय बस में चालक-परिचालक के साथ तीन-चार मौजूद सवारियां थीं। गनीमत ये रही है कि बस डंगे के साथ रूक गई जिससे हादसा बड़ा टल गया। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विंटर सीजन : 17 दिन में 265.15 लाख रुपए की चपत- जानिए डिटेल

 मंडी में सबसे अधिक 64.65 लाख रुपए का नुकसान

शिमला। हिमाचल में विंटर सीजन में 1 जनवरी, 2023 से 17 जनवरी, 2023 तक 265.15 लाख रुपए की चपत लग चुकी है। मंडी में 64.65 लाख, शिमला में 54.80 लाख, सिरमौर में 43.55 लाख, चंबा में 33.75 लाख, कुल्लू में 23 लाख, सोलन में 16 लाख, बिलासपुर और हमीरपुर में 12.40-12.40 लाख, ऊना में 4 लाख और कांगड़ा जिला में 0.60 लाख का नुकसान हुआ है।
इस दौरान 42 लोगों की जान गई है। 76 लोग घायल हुए हैं।

शिमला: ‘म्हारी छोअटी म्हारी शान‘, माता-पिता बेटी के साथ लेंगे सेल्फी 

सड़क हादसों में सबसे अधिक 30 लोगों की जान गई है। सिरमौर में 8, मंडी और शिमला में 5-5, चंबा, कुल्लू व सोलन में 3-3, बिलासपुर में दो और ऊना में एक की जान गई है। बिलासपुर में डूबने से एक ने दम तोड़ा है। पेड़ और पहाड़ी से गिरने पर 9 की मौत हुई है। मंडी में पांच, सिरमौर में दो, चंबा और शिमला में एक-एक ने दम तोड़ा है।

विंटर सीजन में 1 पक्का और 6 कच्चे घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। तीन पक्के और चार कच्चे घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में अभी भी 113 सड़कें बंद हैं। लाहौल स्पीति में 87, कुल्लू में 20, शिमला में दो और चंबा व मंडी में एक-एक सड़क बंद है। चंबा में 7 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। चंबा और लाहौल स्पीति में दो-दो पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

हिमाचल में 13 जनवरी को बारिश और बर्फबारी हुई थी। अब 19 जनवरी से मौसम करवट बदलेगा। 19 से हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 से 25 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल, हिमाचल भाजपा में खुशी- दी बधाई 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें