Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल सरकार के पास एरियर अदायगी के लिए नहीं पैसे-करना होगा इंतजार

शिमला में मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल में कर्मचारियों को लोहड़ी पर पुरानी पेंशन का तोहफा मिल गया है। पर एरियर के लिए अभी इंतजार करना होगा। अभी सरकार के पास एरियर के लिए पैसे नहीं हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एरियर के लिए दो तीन साल में संसाधन पैदा करने पड़ेंगे।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

संसाधन चाहे चार माह, 6 माह, एक साल और दो साल में पैदा हो जाएं, उस व्यवस्था पर काम कर रहे हैं। एरियर हम देंगे पर अभी एरियर अदायगी के लिए पैसा नहीं है। पुरानी पेंशन को लेकर हमने सभी फार्मूले स्टडी किए हैं। छतीसगढ़ के फार्मूले पर हिमाचल का बेस्ट फार्मूला लागू किया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व की भाजपा सरकार उनकी सरकार पर करीब 11 हजार करोड़ की अदायगी कर्मचारियों और पेंशनरों की छोड़कर गई है। इसमें नौकरी में कार्यरत कर्मचारियों का करीब 4430 करोड़, सेवानिवृत्त कर्मचारियों का करीब 5226 करोड़ रुपए एरियर अदायगी बची है। इसके अलावा छठे पे कमीशन का एक हजार करोड़ डीए भी बकाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *