Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

हिमाचल में दशहरा पर्व की रही धूम, शिमला में जला 50 फीट ऊंचा रावण का पुतला

मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर पुतलों को लगाई आग
शिमला। हिमाचल में बुराई पर अच्छाई की जीत की जीत का पर्व दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतल जलाए गए। रावण दहन को देखने के लिए जाखू में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव : भगवान रघुनाथ की रथयात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
सीएम सुखविंदर सुक्खू ने रिमोट का बटन दबाकर रावण के 50 फीट, कुंभकर्ण व मेघनाद के 40-40 फीट ऊंचे पुतले को आग लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।
बीड़ बिलिंग से धर्मशाला के लिए भरी थी उड़ान, पोलैंड का पैराग्लाइडर पायलट लापता
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दौरान प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान राम के बताए हुए रास्ते पर हम सभी को चलने का प्रयास करना चाहिए।
दलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचे न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी
वहीं, कुल्लू दशहरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार 15 देश इसमें भाग ले रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के एंबेसडर को भी न्यौता दिया गया है। प्रदेश में आई आपदा के बाद बड़े स्तर पर दशहरा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश आपदा की इस दौर से धीरे-धीरे उभर कर बाहर आ रहा है।
कांगड़ा में नगर परिषद मैदान कांगड़ा में दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जले। शाहपुर में पहली बार चार दिवसीय दशहरा उत्सव मनाया गया है।
चार दिवसीय दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि कृषि मंत्री प्रो चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि पर्वों तथा त्यौहारों के माध्यम से भारत की समृद्व संस्कृति की झलक मिलती है तथा जीवन जीने के सही मार्गदर्शन भी मिलता है।
हिमाचल : सरकारी स्कूलों में जाकर छात्रों से इंटरैक्शन करेंगे अधिकारी, हो रहा विचार

शिमला : नवरात्र पर भी फीका रहा पर्यटन कारोबार, 30 फीसदी से कम रही ऑक्यूपेंसी 

 

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

हिमाचल से मुंह मोड़ रहे पर्यटक, कश्मीर आदि राज्यों का कर रहे रुख 

कुल्लू दशहरा-2023 : पार्किंग के लिए 17 स्थान चिन्हित, 7 Paid Parking 
चिंतपूर्णी से श्री खाटू श्याम जी HRTC बस सेवा शुरू, जानें टाइमिंग और रूट

हिमाचल : चार दिन मौसम साफ रहने के बाद फिर बिगड़ने की संभावना

हमीरपुर : बुनकर, मशीन ऑपरेटर सहित इन 150 पदों पर होगी भर्ती
हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *