Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra Mandi State News

हिमाचल : बस सवार महिलाओं के बैग से गहने चोरी मामला, गिरोह का पर्दाफाश, 14 धरे

मंडी में अब तक 11, कांगड़ा में तीन किए थे गिरफ्तार
मंडी/कांगड़ा। हिमाचल में बस में यात्रा करने वाली नवविवाहित महिलाओं के अटैची और बैग से सोने के गहने चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसे मामले में अब तक मंडी जिला में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कांगड़ा जिला में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपी हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी जल्द होगी।
मंडी जिला में कुछ दिन से बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के सोने के गहने और कीमती सामान रहस्यमय तरीके से चोरी होने की घटनाएं सामने आ रही थीं। पुलिस थाना सुंदरनगर में इसी प्रकार के दो मामले 08 फरवरी 2024 व 09 फरवरी 2024 को दर्ज हुए थे। इन दो अलग-अलग मामलों में निजी बसों में यात्रा कर रही महिलाओं के अटैची और बैग से बदमाशों द्वारा सोने के गहने निकाल गए थे।
हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान
एसपी मंडी के दिशा निर्देशानुसार डीएसपी सुंदरनगर व थाना सुंदरनगर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों मामलों में अभी तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हरियाणा व दिल्ली के रहने वाले हैं।
आरोपियों से अभी तक लगभग चार लाख रुपए की कीमत के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों को न्यायालय मे पेश कर तीन दिन की पुलिस हिरासत ली गई है। कुछ अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।
वहीं, हिमाचल के कांगड़ा जिला के बनखंडी में भी चार मार्च को ऐसा मामला सामने आया था। एक महिला निजी बस में ठाकुरद्वारा से गुलेर (गठूतर) मायके जा रही थी। रानीताल के पास रसूह चौक पर तीन लोग बस में चढ़े। उन्होंने देहरा का टिकट लिया, लेकिन तीनों बनखंडी में ही उतर गए।
उन्हें आपस में इशारा करते महिला ने देख लिया। महिला को उन पर कुछ शक हुआ। महिला ने अपना बैग चेक किया तो सोने के गहने गायब थे। इसके बाद आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया।
आरोपियों की पहचान राजेश, दिलशेर और संजय निवासी गुहाना सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन हरिपुर में मामला दर्ज किया। आरोपियों ने पूछताछ में देहरा में भी एक इसी प्रकार की चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है।
ऐसे चुनते हैं टारगेट
बसों में सफर करने वाली महिलाओं के अटैची और बैग से गहने चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य  अधिकतर नवविवाहित महिलाओं को निशाना बनाते हैं। हाथ में शादी के चूड़े से पता करता हैं कि महिला की नई नई शादी हुई है। फिर वे बस में सवार होकर मौका देखकर बैग या अटैची से गहने व अन्य कीमती सामान उड़ा देते हैं और रफूचक्कर हो जाते हैं।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा: पैसे और गहने चोरी मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी दो गिरफ्तार

पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज हुआ था मामला

धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में घर से पैसे और गहने चोरी के मामले में पुलिस ने जम्मू कश्मीर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपए और सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं। मामले में कार्रवाई जारी है।

कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

 

बता दें कि पुलिस थाना धर्मशाला में 22 दिसंबर को एक घर से अंजान व्यक्तियों द्वारा कैश और सोने व चांदी के गहने चोरी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने मामले की जांच को एक एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने मामले की जांच में दो व्यक्तियों की संलिप्ता पाई।

Himachal: पालमपुर के राख-नगरी में 35 करोड़ रुपये से स्थापित होगा आईटी पार्क

 

टीम ने चोरी के मामले के एक आरोपी मुहम्मद इकबाल पुत्र शमील अहमद निवासी वार्ड नंबर चार तुम्बु लाहड़ी थाना और तहसील बिलावर जिला कठुआ जम्मू कश्मीर को कंड करडियाणा (योल) से धर दबोचा। वहीं, दूसरे आरोपी को शकूर अहमद पुत्र मोहम्मद आयूष निवासी वार्ड नंबर दो मलाहर तहसील और जिला कठुआ जम्मू कश्मीर को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 6 लाख रुपए और सोने व चांदी के गहने बरामद किए हैं।

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की जारी-यहां देखें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें