प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर साधा निशाना
शिमला। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा प्रचार में जाने से पहले शिमला के कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे। यहां पर पूजा-अर्चना करने के बाद वह कांगड़ा के लिए निकल गए।
कांगड़ा जिला में इस दिन पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रोक
कांगड़ा जाने से पहले आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा निशाना साधा और कहा कि देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ रही है उन्हें भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने का सौभाग्य मिला है जिसे पूरी तत्परता से लड़ा जाएगा।
गगल : गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित दो की गई जान
आनंद शर्मा ने भाजपा और पीएम से पूछा कि 2014 में जो दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था उसका क्या हुआ। OPS पर भाजपा का क्या स्टैंड है।
अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ केंद्र सरकार ने खिलवाड़ किया है। पीएम मोदी ऐसे बयान दे रहे हैं जो प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देते।
मंडी से पंडोह के बीच तीन दिन एक घंटा बंद रहेगा नेशनल हाईवे, आदेश जारी
भाजपा ने लोकसभा चुनाव का परिणाम आने से पहले ही नतीजे बताने शुरू कर दिए हैं जो प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है। राहुल गांधी भी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि अमेठी से भी उम्मीदवार दे दिया गया है।
कांग्रेस चुनाव लड़ने से नहीं डर रही है। कांगड़ा और हिमाचल के लिए पिछले दशकों में कई संस्थान खोले गए हैं जिसको लेकर जनता अवगत है।
हिमाचल : टीम के साथ ट्रैक्टर पर निकले यह DSP, 3 किलोमीटर चलकर खनन माफिया पर कार्रवाई
हिमाचल प्रदेश की जनता, सरकार व संगठन उनके साथ है। आनंद शर्मा ने कहा कि शिमला मेरी जन्म भूमि है, जबकि देश, प्रदेश मेरी कर्म भूमि है। अपने राजनीतिक जीवन में हर चुनौती का सामना किया है, अब नई चुनौती का भी सामना करेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि शांता कुमार पूर्व मुख्यमंत्री है उन्हें 1500 रुपए कहां से देने हैं इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए यह काम वर्तमान सीएम और कैबिनेट का है।