राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।
इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।
कांग्रेस ने 40 सीटों पर और भाजपा ने 25 पर जीत की दर्ज
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 68 सीटों में 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के खाते 25 सीटें आई हैं। तीन पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
सराज से जयराम ठाकुर ने सबसे अधिक 38183 मतों से जीत दर्ज की है। वहीं, सबसे कम मार्जन की बात करें तो भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार 60 मतों से जीते हैं।
बैजनाथ से कांग्रेस के किशोरी लाल 3446 मतों से जीते हैं। आनी भाजपा के लोकेंद्र कुमार 6778, बल्ह से भाजपा के इंद्र सिंह 1307, भरमौर से भाजपा के डॉ. जनक राज 5172, चंबा से कांग्रेस के नीरज नैय्यर 7782, चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4,858, चुराह से भाजपा के हंस राज 2642, देहरा आजाद होशियार सिंह 3877, धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीत गए हैं।
गगरेट से कांग्रेस चैतन्य शर्मा 15685, हमीरपुर से आजाद आशीष शर्मा 12899 , जसवां परागपुर से भाजपा के बिक्रम सिंह 1789, जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस के रोहित ठाकुर 5069, करसोग से भाजपा के दीप राज 10534, कसुम्पटी से कांग्रेस के अनिरूद्ध सिंह 8655 और किन्नौर से कांग्रेस के जगत सिंह नेगी 6964 मतों से जीत गए हैं।
कुल्लू से कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर 4103, लाहौल स्पीति से कांग्रेस के रवि ठाकुर 1616, मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 10006, नाचन से भाजपा के विनोद कुमार 8956, नगरोटा बगवां से कांग्रेस के आरएस बाली 15892, नालागढ़ से आजाद केएल ठाकुर 13264, नूरपुर से भाजपा के रणबीर सिंह 18752, पच्छाद से भाजपा की रीना कश्यप 3857 और पांवटा साहिब से भाजपा के सुखराम चौधरी 8596 मतों से जीते।
सरकाघाट से भाजपा के दलीप ठाकुर ने 1807, शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया ने 12243, शिलाई से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने 382, शिमला से कांग्रेस के हरीश जनार्था ने 3037, शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह ने 13860, सोलन से कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने 3858, सुजानपुर से कांग्रेस राजेंद्र राणा ने 399, सुंदरनगर से भाजपा के राकेश जंबाल ने 8125, दून से कांग्रेस के राम कुमार ने 6811, ज्वालामुखी से कांग्रेस के संजय रत्न ने 6404, भोरंज से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 व कांगड़ा से भाजपा के पवन कुमार काजल 19834 मतों से जीत दर्ज की है।
अर्की से कांग्रेस के संजय 4822, बंजार से भाजपा के सुरिंद्र शौरी 4334, डलहौजी से भाजपा के डीएस ठाकुर 9918, फतेहपुर से कांग्रेस के भवानी पठानिया 7354, हरोली से कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री 9148, इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 2250, जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 3031, जोगिंद्रनगर से भाजपा के प्रकाश प्रेम कुमार 4339, रामपुर से कांग्रेस के नंद लाल 567, रोहड़ू से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा 19339, ठियोग से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया 5269 व मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ 2957, पालमपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल ने 5328 मतों से जीते हैं।
भटियात से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने 1567, जयसिंहपुर से कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने 2696, कुठलैहड़ से कांग्रेस के दविंद्र कुमार ने 7579, ऊना से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने 1736 मतों से जीत हासिल की है। दरंग से भाजपा के पूर्ण चंद ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर को 618 मतों से हराया है। कसौली से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी ने भाजपा के राजीव सैजल को 6768 मतों से शिकस्त दी है।
बड़सर में कांग्रेस के इंद्रदत्त लखनपाल 13792, धर्मपुर में कांग्रेस के चंद्रशेखर 3026, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्मांणी 5611, श्रीरेणुकाजी में कांग्रेस के विनय कुमार 860 मतों से जीते हैं। बिलासपुर से भाजपा के त्रिलोक जंबाल 276, सराज से जयराम ठाकुर 38183, श्रीनैना दैवी से भाजपा के रणधीर शर्मा 171 मतों से जीते।
नादौन से कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3363 मतों से जीत दर्ज की। चौपाल से भाजपा के प्रत्याशी बलबीर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश किमटा को 5033 मतों से हराया। आजाद प्रत्याशी सुभाष मंगलेट 13706 मत ले गए। झंडूता से भाजपा के जीत राम कटवाल ने कांग्रेस के विवेक कुमार को 5799 मतों से हराया।
सोलन। हिमाचल के सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सोलन जिला में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
कांग्रेस ने चार और एक सीट पर आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बीजेपी 2007 से अपना गढ़ कसौली सीट भी नहीं बचा पाई है। जयराम सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल चुनाव हार गए हैं। वह 2007 से इस सीट पर जीतते आ रहे थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी, नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर, दून विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी राम कुमार, सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल और कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी विजेता रहे हैं।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 73870 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी को 30897, निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र को 26075 मत प्राप्त हुए, भाजपा के गोविंद राम को 13444, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जयदेव सिंह को 1747, आम आदमी पार्टी के जीत राम को 316, बहुजन समाज पार्टी के कमलेश को 306, निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार को 285 तथा नोटा को 466 मत प्राप्त हुए।
अर्की विधानसभा क्षेत्र में 334 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संजय अवस्थी 4822 मतों से विजयी घोषित किए गए।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 75258 मतों में से निर्दलीय प्रत्याशी के.एल. ठाकुर को 33427, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 20163 मत प्राप्त हुए, भाजपा के लखविन्दर सिंह राणा को 17273, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगदीश चंद को 1146, आम आदमी पार्टी के धर्मपाल को 1108, बहुजन समाज पार्टी के पारस बैंस को 555, निर्दलीय प्रत्याशी जगपाल सिंह राणा को 534, स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल को 305 तथा नोटा को 590 मत प्राप्त हुए।
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 157 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के.एल ठाकुर 13,264 मतों से विजयी घोषित किए गए।
दून विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 61906 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 32038, भाजपा के परमजीत सिंह पम्मी को 25227 मत प्राप्त हुए, निर्दलीय प्रत्याशी देश राज चैहान को 1895, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के बलवंत सिंह को 1425, आम आदमी पार्टी के स्वर्ण सिंह सैनी को 659, बहुजन समाज पार्टी के नागेन्द्र चंद को 276 तथा नोटा को 224 मत प्राप्त हुए। दून विधानसभा क्षेत्र में 162 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार 6811 मतों से विजयी घोषित किए गए।
सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 58675 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल को 30089, भाजपा के राजेश कश्यप को 26231 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी की अंजू को 1108, बहुजन समाज पार्टी के राजेन्द्र को 323 तथा नोटा को 634 मत प्राप्त हुए। सोलन विधानसभा क्षेत्र में 290 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल 3858 मतों से विजयी घोषित किए गए।
कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में ई.वी.एम तथा पोस्टल बैलेट के कुल 54341 मतों में से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी को 28200, भाजपा के डॉ. राजीव सैजल को 21432 मत प्राप्त हुए, आम आदमी पार्टी के हरमेल सिंह को 1809, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राजीव कुमार कोंडल को 1677, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश को 331, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के राजेन्द्र को 211, बहुजन समाज पार्टी के राम रत्न को 117 तथा नोटा को 348 मत प्राप्त हुए। कसौली विधानसभा क्षेत्र में 216 डाक मत पत्र अस्वीकार कर दिए गए। यहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्लतानपुरी 6768 मतों से विजयी घोषित किए गए।
हमीरपुर। हिमाचल के जिला हमीरपुर की भोरंज सीट पर मुकाबला काफी ही रोचक और कड़ा रहा है। यहां पर पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 60 मतों से जीत दर्ज की है।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान को हराया। भोरंज में रोचक मुकाबले की बात करें तो ईवीएम के मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार से 68 मतों से आगे थे।
ईवीएम की 17 राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान को 23985 मत मिले। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने 23917 मत हासिल किए।
आजाद प्रत्याशी पवन कुमार 6744 मत ले गए। ईवीएम वोटों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अनिल धीमान ने 68 मतों की बढ़त बनाई। पर पोस्टल बैलेट की गिनती में वह पिछड़ गए और 60 मतों से हारे।
पोस्टल बैलेट की गिनती में सुरेश कुमार को 862 और डॉ. अनिल धीमान को 734 मत मिले। ईवीएम और पोस्टल बैलेट के मतों को मिलाकर सुरेश कुमार को 24779 और डॉ. अनिल धीमान को 24719 मत मिले।
कांगड़ा। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर मतगणना जारी है इसी बीच कांगड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में बिल्डिंग गिरने की खबर फैल गई। हालांकि, बिल्डिंग गिरने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
एसडीएम कांगड़ा ने इस बात की पुष्टि की है कि मतगणना केंद्र में टाइलें टूटी हैं जिसकी वजह से लोग डर गए और कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि यहां पर बिल्डिंग गिरी है। मतगणना को कुछ देर के लिए रोका गया लेकिन स्थित ठीक होते ही फिर से इसे शुरू कर दिया गया। डीसी कांगड़ा भी मामले का जायजा लेने मौके पर पहुंच गए हैं।
बता दें कि लोगों का कहना है कि जिस कमरे में मतगणना हो रही है वहां का लेंटल गिर गया। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग बाहर की तरफ भागे। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोगों ने मतगणना दोबारा करवाने की बात की है।
असुरक्षित भवन में मतगणना करवाने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मशीनें टूट भी गई हैं। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र काकू भी मौके पर हैं और दोबारा चुनाव करवाने की मांग कर रहे हैं
नूरपुर। कांगड़ा जिला के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह निक्का ने बड़ी जीत हासिल की है। रणवीर सिंह निक्का ने 18,752 वोटों से जीत हासिल की। रणवीर निक्का को कुल 44,132 वोट मिले जबकि कांग्रेस के अजय महाजन 25,380 वोट ही हासिल कर पाए हैं।
मंडी। हिमाचल के मंडी जिला की सुंदरनगर सीट के बाद भाजपा ने सरकाघाट, मंडी सदर और करसोग सीट भी जीत ली है। सरकाघाट से भाजपा प्रत्याशी दलीप ठाकुर करीब 1981 मतों से जीते हैं। उन्होंने कांग्रेस के पवन कुमार हराया है। 14 राउंड की मतगणना में दलीप ठाकुर को 26515, पवन कुमार को 24534 और आजाद प्रत्याशी मनीष शर्मा को 9687 मत मिले हैं।
इससे पहले हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुला था। भाजपा ने सुंदनगर सीट पर जीत दर्ज की थी। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।
अब तक के रुझानों में कांग्रेस 38, भाजपा 25 और तीन में आजाद आगे हैं।करसोग में भाजपा प्रत्याशी दीप राज को 33655 और कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज को 23139 मत मिले हैं। मंडी में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने 30204 और कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर 20424 मत मिले।करसोग में भाजपा प्रत्याशी दीप राज को 33655 और कांग्रेस प्रत्याशी महेश राज को 23139 मत मिले हैं।
मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।
दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।
फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।
दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।
बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।
पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।