Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा का खुला खाता, जीती यह सीट

सुंदरनगर से राकेश जंबाल ने जीत की दर्ज

मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश  जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।

डलहौजी से आशा कुमारी और दरंग से कौल सिंह ठाकुर पीछे

अब तक के रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। साथ ही 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। तीन पर आजाद ने बढ़त बनाई है।

#HPELECTIONRESULT : फतेहपुर में रोचक हुआ मुकाबला, राकेश पठानिया 11 वोटों से पीछे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Chamba State News

डलहौजी से आशा कुमारी और दरंग से कौल सिंह ठाकुर पीछे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Himachal Latest

#HPELECTIONRESULT : फतेहपुर में रोचक हुआ मुकाबला, राकेश पठानिया 11 वोटों से पीछे

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।

#HPELECTIONRESULT : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।

पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Sirmaur State News

#HPElectionResult : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

डॉ. राजीव बिंदल और अजय सोलंकी  के बीच है मुकाबला

नाहन। हिमाचल विधानसभा चुनाव की नतीजों के शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस 31-31 सीटों पर आगे है। वहीं, 4 पर आजाद बढ़त बनाए हुए हैं।

पहले राउंड में नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी कांटे की टक्कर दिखी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल से 30 मतों से आगे रहे हैं। अजय सोलंकी को 2991 और डॉ. राजीव बिंदल को 2961 मत मिले।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

एग्जिट पोल से खुश हो ले भाजपा, 8 दिसंबर को बनेगी कांग्रेस की सरकार

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान बोले- गलत हो जाते हैं सर्वे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव की मतगणना 8 दिसंबर को होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन एग्जिट पोल जारी किए गए जिसमें ज्यादातर पोल भाजपा के पक्ष में हैं, लेकिन कांग्रेस जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि जो सर्वे आए हैं चंद लोगों से बात कर ये सर्वे किए गए हैं। 55 लाख की जनता में से 20 हजार सैंपल लेकर ये सर्वे किए गए हैं। इस आधार पर राय बनाना सही नहीं है। सर्वे पहले भी गलत हो चुके हैं। विधानसभा चुनावों मे प्रदेश में भाजपा सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिला है।

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

भाजपा ने राष्टीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा जबकि कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। कर्मचारियों को ओपीएस देने का कांग्रेस ने वादा किया है इसके अलावा रोजगार देने की बात की है और जनता का समर्थन भी कांग्रेस को मिला है। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भाजपा खुश होना चाहती है तो एक दिन खुश हो ले।

एग्जिट पोल पूरी तरह से सही नहीं होते हैं यह गलत भी साबित होते हैं। कांग्रेस का जो अपना सर्वे है उसमें प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है और 42 सीटें कांग्रेस जीत रही है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं से भी फीडबैक लिया गया है। आठ दिसंबर को परिणाम सामने आएंगे और प्रदेश में कांग्रेस बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस इसको लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

कांग्रेस देख रही मुंगेरीलाल के सपने, 8 दिसंबर को भाजपा के पक्ष में आएगा परिणाम

बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर आए एग्जिट पोल पर भाजपा और कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई है और दोनों ही दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं।

कांग्रेस के एग्जिट पोल पर सवाल उठाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय चैनलों के सभी सर्वे भाजपा के पक्ष में है भाजपा पहले से ही मिशन रिपीट को लेकर आश्वस्त थी। कार्यकर्ताओं ने एक होकर काम किया है और प्रदेश में इस बार विवाद बदलने जा रहा है।

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग ने इन 4 पोस्ट का रिजल्ट भी निकाला

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में रिवाज बदल रहा है और यह स्थिति प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों द्वारा किए गए सर्वे में साफ हो गया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है और 2 दिन बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से फिर से भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी।

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

उन्होंने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर सवाल खड़े कर रही है जबकि यह प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा धरातल पर जाकर करवाए गए सर्वे के आधार पर ही जारी किए गए हैं।

कांग्रेस एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने के अलावा कुछ नहीं कर सकती है। उन्हें पता है कि प्रदेश में फिर से भाजपा सत्ता पर काबिज होने वाली है ओर 8 दिसंबर को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनना तय है।

HPSSC: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी का यह रिजल्ट घोषित

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

घर-घर पहुंचा रिवाज बदलने का नारा

शिमला। हिमाचल चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के बाद BJP काफ़ी उत्साहित हैं। बीजेपी एग्जिट पोल में बेहतर स्थित में नजर आ रही हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार बनाने का दावा किया है।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में BJP को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

जयराम ने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ। बहुत काम किए गए हैं और बहुत कुछ आगे करने को हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

12 राउंड में पूरी होगी फतेहपुर की मतगणना : 10 टेबल पर होगी हर राउंड की गिनती

डाक मत पत्रों की गणना के लिए लगाए गए चार टेबल

ऋषि महाजन/नूरपुर। निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) विश्रुत भारती की अध्यक्षता में आज सोमवार को वज़ीर राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देहरी में मतगणना कार्य की अंतिम तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी (तहसीलदार) हंस राज रावत, निर्वाचन कानूनगो राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

हिमाचल: वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन तीन पोस्ट कोड का रिजल्ट आउट 

उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन-2022 के लिए 8 दिसम्बर को देहरी कॉलेज में सम्पन्न होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 12 राउंड में मतगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।

12 नवंबर को 112 मतदान केंद्रों पर सम्पन्न हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज 62,8,52 मतों की प्रत्येक राउंड की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त डाक मत पत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती के लिए चार अलग टेबल लगाए गए हैं।

हिमाचल विस चुनाव : 8 दिसंबर को ‘ड्राई डे’, इन शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी

विश्रुत भारती ने बताया कि ईवीएम के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक नियुक्त किये गए हैं। वहीं पोस्टल की गिनती के लिए स्थापित प्रत्येक टेबल में एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर और मतगणना पर्यवेक्षक तथा दो मतगणना सहायक तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का एक एजेंट भी प्रत्येक मतगणना टेबल पर मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी के आधिकारिक काउंटिंग एजेंट तथा मतगणना कार्य के लिए नियुक्त किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी प्रदत पहचान पत्र के विना मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विश्रुत भारती ने बताया कि मतगणना केंद्र पर मोबाईल फोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रेस प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए मतगणना केंद्र परिसर में मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त उनके बैठने एवं रुझानों बारे समय-समय पर जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए भी विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

HPSSC: स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 995 की Answer Key जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल विस चुनाव : 8 दिसंबर को ‘ड्राई डे’, इन शिक्षण संस्थानों में रहेगी छुट्टी

शराब-नशीले पदार्थों पर रहेगी पाबंदी
मंडी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने जानकारी दी है कि मंडी जिले में विधानसभा चुनाव-2022 की मतगणना के दृष्टिगत आगामी 8 दिसंबर, 2022 को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दिन मंडी जिले में शराब व नशीले पदार्थ आदि के विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
हिमाचल विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को मंडी जिले में विविध मतगणना केंद्रों में निर्विघ्न एवं शांतिपूर्वक मतगणना का कार्य संचालित कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो, को ध्यान में रखते हुए मंडी जिले में नशीली शराब या अन्य नशीले पदार्थ होटल, केटरिंग हाउस, दुकान, सार्वजनिक या निजी स्थान, मतगणना परिधि क्षेत्र आदि में विक्रय व वितरण पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मंडी जिले के मतगणना केंद्र भवनों के शिक्षण संस्थानों में बच्चों को विशेष अवकाश रहेगा जिला निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मंडी जिले के तमाम मतगणना केंद्रों में 8 दिसंबर को प्रातः 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
मतगणना के लिए अधिकृत किए गए शिक्षण संस्थानों में बच्चों को इस दिन विशेष अवकाश रहेगा। हालांकि, मंडी जिले के अन्य सभी शिक्षण संस्थान सामान्य तौर पर खुले रहेंगे।
HPSSC: स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 995 की Answer Key जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल को लेकर बड़ी अपडेट-जानिए

आज साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे एग्जिट पोल के नतीजे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों को जारी करने के टाइम में संशोधन किया गया है। एग्जिट पोल के नतीजे पांच दिसंबर को शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही जारी हो सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO Himachal) के सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। बताया गया है कि आयोग की अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आम चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे 5 दिसंबर 2022 को शाम साढ़े छह बजे के बाद ही जारी किए जा सकते हैं।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हुआ है। अब 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। 8 दिसंबर को तस्वीर साफ हो जाएगी कि हिमाचल में सत्ता में कौन बैठेगा। नतीजों को दो दिन का ही समय बचा है। गुजरात के नतीजे भी आठ दिसंबर को घोषित होंगे। गुजरात में आज अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद साढ़े 6 बजे के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे जारी हो सकेंगे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें