Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

वन खेलकूद प्रतियोगिता: हमीरपुर ओवरऑल चैंपियन, मंडी दूसरे स्थान पर

ewn24news choice of himachal 01 Dec,2022 12:41 am

    पड्डल मैदान में राज्यस्तरीय खेलों का समापन

    मंडी। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल ओवरऑल चैंपियन रहा, जबकि मंडी दूसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स में धर्मशाला से तनवी, हमीरपुर सर्कल से कुलवीन व राहुल रहे। बुधवार को मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह में प्रधान सचिव वन ओंकार ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को पुरस्कृत किया।

    HP TET: बोर्ड के पास पहुंचे 65,160 आवेदन, 4,620 रिजेक्ट-जाने कारण


    इस अवसर  पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि खेलकूद स्वास्थ्य रक्षा का निःशुल्क साधन हैं।  जीवन की जय पराजय को आनंद पूर्ण ढंग से लेने की महत्वपूर्ण आदत खेलों के माध्यम से ही विकसित होती है। इससे पहले मुख्य अरण्यपाल अनिल जोशी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए खेलकूद प्रतियोगिता के बारे विस्तार से जानकारी दी।  इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 13 वन सर्कल के 700 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।




    500 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में मंडी सर्कल से कुलविन्द्र सिंह प्रथम, रामपुर से विकल्प यादव द्वितीय तथा हमीरपुर से जतीन रांगड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 500 मीटर की  दौड़ में महिला वर्ग में धर्मशाला सर्कल से स्वाति प्रथम, बिलासपुर से पुनम द्वितीय तथा बिलासपुर से अनु ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।



    800 मीटर की दौड़ में महिला वर्ग में धर्मशाला सर्कल से स्वाति प्रथम, चम्बा से ज्योति द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में मंडी सर्कल से कुलविन्द्र प्रथम, हमीरपुर सर्कल से जतिन रांगड़ा द्वितीय तथा सोलन से हरीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।



    खेलकूद प्रतियोगिता में 1500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में महिला ओपन में नाहन सर्कल से मनीषा ठाकुर प्रथम, धर्मशाला सर्कल से स्वाति द्वितीय तथा बिलासपुर सर्कल से पुनम तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में पुरुष ओपन में हमीरपुर से राहुल प्रथम, शिमला सर्कल से अनिल द्वितीय तथा बिलासपुर सर्कल से अमन तृतीय स्थान पर रहे। महिला ओपन वर्ग से धर्मशाला सर्कल से तलवी प्रथम, नाहन से मनीषा द्वितीय तथा हमीरपुर सर्कल से अंकिता तृतीय स्थान पर रहे।



    चैस प्रतियोगिता में पुरुष ओपन में कुल्लू सर्कल से चमन लाल प्रथम, चम्बा सर्कल से सुरेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग ओपन में हमीरपुर सर्कल से मंजू कुमारी प्रथम तथा रामपुर सर्कल से मोनिका द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर पुरुष वैटरन में धर्मशाला सर्कल से मुनीष पंजालु प्रथम, डायरेक्शन ऑफिस शिमला से नरेश कुमार द्वितीय तथा हमीरपुर से सुरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर महिला वर्ग में नाहन सर्कल से मनीषा ठाकुर  प्रथम, बिलासपुर सर्कल से पुनम द्वितीय तथा नाहन सर्कल से मनीषा सिसोदिया  तृतीया स्थान पर रहे।




    कैरम खेल प्रतियोगित में  महिला एकल में  मंडी सर्कल से मोनिका प्रथम, रामपुर सर्कल से सुनैना द्वितीय स्थान पर रहे। पुरुष डबल वर्ग में वाईल्ड लाईफ बिंग से नंद लाल व विनोद प्रथम तथा बिलासपुर सर्कल से एच.के.गुप्ता व श्याम लाल द्वितीय स्थान पर रहे। त्रिकूद खेल प्रतियोगिता के महिला ओपन  वर्ग से हमीरपुर सर्कल से अंकिता प्रथम, बिलासपुर सर्कल से खुशबू द्वितीय तथा चम्बा सर्कल से दीपिका तृतीय स्थान पर रहे।


    पुरुष वैटरन डबल में सोलन सर्कल से मोहित दत्ता व परमिन्द्र सिंह विजेता, धर्मशाला सर्कल से दौलत राम धीमान व रविन्द्र द्वितीय तथा रामपुर सर्कल से चन्द्रभूषण व जगत कपाटिया तृतीय स्थान पर रहे। सिनियर वैटरन सिंगल में वन निगम से चमन चौहान विजेता, ए.के वर्मा द्वितीय तथा नाहन सर्कल से आशीष व रामपुर सर्कल से चन्द्रभूषण तृतीय स्थान पर रहे। सिनियर वैटरन डबल में एचपीएसएफडीसी के एके वर्मा व चमन विजेता, रामपुर सर्कल से चन्द्रभूषण व जगत कपाटिया द्वितीय तथा सोलन सर्कल से संजीव ठाकुर व परमिन्द्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।





    बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में पुरुष एकल में वाईल्ड लाईफ से दकशेष विजेता, रामपुर सर्कल से कमल जीत द्वितीय तथा एचपीएसएफडीसी ऋषभ व नाहन सर्कल से जतिन तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष ओपन डबल में हमीरपुर सर्कल से वृजेश व सुशील विजेता, रामपुर सर्कल से कमल जीत व सुभाष द्वितीय तथा एचपीएसएफडीसी से एके वर्मा व ऋषभ, वाईल्ड लाईफ से संदीप व दकशेष तृतीय स्थान पर रहे।




    बैडमिंटन एकल महिला ओपन वाईल्ड लाईफ से शालू शर्मा प्रथम धर्मशाला से तलवी द्वितीय तथा मंडी सर्कल से पूजा तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में पुरुष वैटरन एकल में सोलन से मोहित दत्ता विजेता, धर्मशाला सर्कल से दौलत राम धीमान द्वितीय विजेता तथा धर्मशाला सर्कल से रविन्द्र तथा नाहन सर्कल  से आशीष तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में पुरुष ओपन में हमीरपुर सर्कल से राहुल प्रथम, चम्बा से विनय द्वितीय तथा कुल्लू सर्कल से अशोक तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष वैटरन में धर्मशाला सर्कल से मुनीष पंजालू प्रथम, डायरेक्शन ऑफिस शिमला से नरेश कुमार द्वितीय तथा हमीरपुर सर्कल से सुरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।  इस कड़ी में महिला ओपन वर्ग में धर्मशाला सर्कल से तलवी प्रथम, नाहन सर्कल से मनीषा द्वितीय तथा हमीरपुर से अंकिता तृतीय स्थान पर रहे।

    सीएम की टिप्पणी पर प्रतिभा सिंह का जवाब, पोस्टल बैलेट पर कही बड़ी बात


    400 मीटर दौड़ पुरुष ओपन में हमीरपुर सर्कल से राहुल प्रथम, नाहन सर्कल से सिद्धार्थ द्वितीय तथा चंबा सर्कल से अनिकेत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद महिला ओपन में धर्मशाला सर्कल से तलबी प्रथम, शिमला सर्कल से अर्चना द्वितीय तथा हमीरपुर सर्कल से अंकिता तृतीय स्थान पर रहे। टेबल टैनिस प्रतियोगिता में पुरुष एकल ओपन में कुल्लू सर्कल से भवानी प्रथम, राजेश द्वितीय स्थान पर रहे।  महिला एकल ओपन में मंडी सर्कल से सपना प्रथम, सुरभी द्वितीय स्थान पर रहे। डबल पुरुष ओपन में कुल्लू से राजेश और भवानी प्रथम, नाहन सर्कल से राजीव व आशीष द्वितीय स्थान पर रहे।



    बास्केटबॉल पुरुष में बिलासपुर प्रथम तथा कुल्लू द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग हमीरपुर प्रथम तथा नाहन द्वितीय स्थान पर रहे। कबड्डी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बिलासपुर प्रथम तथा मंडी द्वितीय स्थान, महिला वर्ग में नाहन सर्कल प्रथम व हमीरपुर द्वितीय स्थान पर रहे। बॉलीवाल प्रतियोगिता  पुरुष वर्ग में शिमला प्रथम तथा कुल्लू द्वितीय स्थान, महिल वर्ग में शिमला प्रथम तथा रामपुर द्वितीय स्थान पर रहे। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में रामपुर प्रथम तथा शिमला द्वितीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं वन बल प्रमुख अजय श्रीवास्तव, भारतीय वन सेवा अधिकारी अनिल ठाकुर, सुशील कपटा, के तीरूमल, अजीत ठाकुर, अनिल शर्मा, मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला डीआर कौशल, मुख्य अरण्यपाल हमीरपुर प्रदीप ठाकुर तथा जिला वन अधिकारी उपस्थित रहे।



    Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर


    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather