Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : किसान-बागवान 26 को नारकंडा से सचिवालय तक निकालेंगे वाहन रैली

केंद्र सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

शिमला। देश भर में किसान-बागवान मांगों को लेकर 26 जनवरी को सड़कों पर उतरेंगे।। शिमला में भी किसान-बागवान केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे और नारकंडा से सचिवालय तक वाहन रैली निकाली जाएगी। इसमें प्रदेश भर के सैकड़ों किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

शिमला : टैक्सी ऑपरेटरों का आरोप 6 गुणा बढ़ाया स्पेशल रोड टैक्स, किया प्रदर्शन

 

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कहा कि तीन वर्ष पहले संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन हुआ था, लेकिन उस दौरान केंद्र सरकार से जो समझौता हुआ, उसकी एक भी मांग नहीं मानी गई है।

उन्होंने बताया कि पूरे देश में 26 जनवरी को वाहन और ट्रैक्टर रैली होगी। उसी कड़ी में हिमाचल में भी आंदोलन होगा। शिमला के नारकंडा से प्रदेश सचिवालय तक वाहन रैली निकाली जाएगी।

हिमाचल मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस दिन बारिश का अनुमान

 

उन्होंने कहा कि मौसम की बेरुखी के साथ बागवानों को सरकार की बेरुखी भी झेलनी पड़ रही है। सेब उत्पादन में बागवानों की लागत लगातार बढ़ रही है। दूसरी तरफ केंद्र ने एमआईएस का बजट घटा दिया है। सरकार उद्योगपतियों को अनुदान दे रही है, लेकिन बागवानों को सब्सिडी नहीं दी जा रही।

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

 

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बारिश नहीं हुई है, जिससे बागवानी पर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पीएम ने वॉशिंगटन एप्पल की इंपोर्ट ड्यूटी कम की है। बागवान सेब की इंपोर्ट ड्यूटी को 100 फीसदी करने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कीटनाशकों और दूसरी सब्सिडी के लिए भी किसान संघर्ष कर रहे हैं।

 

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24