अयोध्या। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार को अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। इस भव्य कार्यक्रम की साक्षी पूरी दुनिया बनी। कुछ ने मंदिर पहुंचकर तो करोड़ों भक्तों ने घर पर बैठकर रामलला के दर्शन किए।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को अनोखे अंदाज में आभार जताया।
कांगड़ा। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। वहीं देश भर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इसी कड़ी में कांगड़ा के साथ सटे गांव अब्दुल्लापुर के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को 03 बजे श्री राम भक्त हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इसके बाद शाम लगभग छह बजे मंदिर परिसर में 2100 दीपक जलाए गए।
सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था श्रीकृष्ण कीर्तन सभा द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम नाम का गुणगान किया गया। इस दौरान मदन शर्मा, मनोहर प्रभाकर, कमल नयन, अमर सिंह, रजिंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, विनय कुमार, देव राज, महेश वर्मा, मदन सैणी और वीरेश भारती आदि सहित पुरुष व महिला भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। ऐसा लग रहा था मानो जैसे प्रभु श्रीराम स्वयं यहां पर विराजमान हों और पूरा माहौल राम के रंगा नज़र आया।
स्थानीय लोग सात-सात दीपक ज्योति डालकर लाए और दीपोत्सव में अग्रणी भूमिका निभाई। हालांकि इससे पूर्व संदेश के माध्यम से भी लोगों से आग्रह किया गया है कि अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोग आस पड़ोस में एकत्रित होकर पूजा- अर्चना करें तथा देर सायं दीपमाला करके दीपोत्सव मनाएं। इसी कारण क्षेत्र के लगभग सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।
राम के रंग में रंगे मंदिर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का असर हर गली-मोहल्ले में भी देखा गया। कहीं झांकियां निकाली गई तो कहीं भगवान श्रीराम जी का गुणगान किया गया। जमानाबाद में भी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।
पझौता। हिमाचल के सिरमौर जिला के राजगढ़ तहसील के पझौता क्षेत्र के शाया गांव में पटाखों से सूखी घास में आग लग गई। गांव वालों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू शुरू कर दिया। पर देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप ले लिया है। काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
बता दें कि अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चलते पझौता क्षेत्र में भी जश्न का माहौल है। क्षेत्र में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए। नगरकोटी मां शाया मंदिर में भी लोगों ने भजन कीर्तन का आयोजन किया। साथ ही बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे।
मंदिर में पटाखे फोड़ने के बाद बच्चे सड़क पर आकर पटाखे चलाने लगे। पटाखों से निकली चिंगारी से सूखी घास में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और लंबे क्षेत्र में आग ने घास को चपेट में ले लिया।
पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत बने यजमान
अयोध्या। माता शबरी की तरह करोड़ों भारतवासियों का इंतजार खत्म हो गया है। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। रामलला बाल रूप में मंदिर में विराजे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत यजमान बने। अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलला मंदिर में विराजे।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथ में चांदी का छत्र लेकर श्री राम मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी, मोहन भागवत समेत संत समाज और अति विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में रामलला के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने भगवान राम की ऐतिहासिक प्रतिमा बनाई है। नई 51 इंच की मूर्ति को गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखा गया था। आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया।