Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : 2100 दीपकों से जगमगाया अब्दुल्लापुर का प्राचीन शिव मंदिर

हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का भी हुआ आयोजन

कांगड़ा‌। अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए हैं। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। वहीं देश भर में कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में कांगड़ा के साथ सटे गांव अब्दुल्लापुर के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को 03 बजे श्री राम भक्त हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का सामूहिक आयोजन किया गया। इसके बाद शाम लगभग छह बजे मंदिर परिसर में 2100 दीपक जलाए गए।

हिमाचल मौसम अपडेट : पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इस दिन बारिश का अनुमान

 

सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था श्रीकृष्ण कीर्तन सभा द्वारा इस धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम नाम का गुणगान किया गया। इस दौरान मदन शर्मा, मनोहर प्रभाकर, कमल नयन, अमर सिंह, रजिंद्र वर्मा, सुरेश कुमार, विनय कुमार, देव राज, महेश वर्मा, मदन सैणी और वीरेश भारती आदि सहित पुरुष व महिला भक्तों ने प्रभु का गुणगान किया। ऐसा लग रहा था मानो जैसे प्रभु श्रीराम स्वयं यहां पर विराजमान हों और पूरा माहौल राम के रंगा नज़र आया।

देहरा : 33 केवी और 11 केवी फीडर में इस दिन बंद रहेगी बिजली- पढ़ें खबर 

स्थानीय लोग सात-सात दीपक ज्योति डालकर लाए और दीपोत्सव में अग्रणी भूमिका निभाई। हालांकि इससे पूर्व संदेश के माध्यम से भी लोगों से आग्रह किया गया है कि अयोध्या में श्रीरामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी लोग आस पड़ोस में एकत्रित होकर पूजा- अर्चना करें तथा देर सायं दीपमाला करके दीपोत्सव मनाएं। इसी कारण क्षेत्र के लगभग सभी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया।

राम के रंग में रंगे मंदिर अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन का असर हर गली-मोहल्ले में भी देखा गया। कहीं झांकियां निकाली गई तो कहीं भगवान श्रीराम जी का गुणगान किया गया। जमानाबाद में भी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई।

मंडी : गड्ढे में गया टायर, बैलेंस बिगड़ा और पलटी बस, 25 यात्रियों की अटकी सांसें

अयोध्या : 500 वर्ष का इंतजार खत्म, भव्य मंदिर में विराजे रामलला 

हरिपुर में भगवान श्री राम का 800 साल पुराना मंदिर, लड़ रहा अस्तित्व की जंग-यादों में न रह जाए

हिमाचल में क्यों लगाई गेस्ट टीचर पॉलिसी पर रोक, क्या बोले सीएम-पढ़ें खबर

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *