Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Hamirpur State News

हमीरपुर में सेल्स ऑफिसर के 30 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, बचे दो दिन

आयु 26 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए आयु

 

हमीरपुर। मोहाली की कंपनी आईएफएम फिनकोच ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड सीएएसए सेल्स ऑफिसर और बीआरओ के 30 पदों को भरने के लिए 13 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदक स्नातक पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 26 वर्ष से अधिक न हो।

हिमाचल कैबिनेट विस्तार: यह दो विधायक बन सकते हैं मंत्री, सीएम सुक्खू ने शिमला बुलाए

इसमें चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा 2.5 से लेकर 3.95 तक एलपीए एवं ऑन रोल जॉब प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कोई भी युवा जो उपरोक्त योग्यता रखता है तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह हिमाचली स्थायी प्रमाण पत्र तथा अपने अन्य सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9815703430 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हमीरपुर : आईटीआई लंबलू में चार कंपनियों ने 44 प्रशिक्षुओं का किया चयन

हिमाचल : विधवा महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा की नो टेंशन, सरकार करेगी खर्च

हिमाचल के इस जिला में स्टाफ नर्स के भरे जाएंगे 21 पद-जानें डिटेल

हिमाचल : किसानों से खरीदे जाने वाले दूध में 6 रुपए की बढ़ोतरी- अब मिलेंगे 37 रुपए 

हिमाचल : महिलाओं को 1500 रुपए भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट- सीएम ने की यह घोषणा

मंडी अग्निवीर भर्ती : बिना एडमिट कार्ड के रैली में नहीं मिलेगा प्रवेश 

11 दिसंबर, 2023 का राशिफल : आज क्या कहती आपकी राशि, पढ़ें

हिमाचल के छात्रों को करवाया जाएगा पंजाब का भ्रमण, यह है मकसद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News KHAS KHABAR State News

सरदार बादल ने 5 बार संभाली पंजाब की कमान, सबसे कम उम्र के सीएम का है खिताब

1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक थे। प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

Breaking : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 वर्ष के थे 

वह 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक (लगातार दो कार्यकाल) राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1995 से 2008 तक अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Breaking: कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही पीएसटी/पीईटी की नई तिथि घोषित 

8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में जन्मे सरदार बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया था। 1970 में वह एक भारतीय राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।

सरदार बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह नौ बार विधायक चुने गए। 1969 में विधानसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

हिमाचल: डंडे से मौत के घाट उतारी पत्नी, बगीचे में फेंका शव-दो माह बाद खुलासा

बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह आईसीयू में थे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

हिमाचल: दरवाजा खुलने पर HRTC बस से गिरी युवती, गई जान

IPL की मेजबानी को धर्मशाला तैयार, बैठक कर डीसी कांगड़ा ने दिए ये निर्देश 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News National News KHAS KHABAR State News

Breaking : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 वर्ष के थे

मोहाली फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह आईसीयू में थे। प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष के थे। वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।

Breaking: कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही पीएसटी/पीईटी की नई तिथि घोषित 

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब गांव अबुल खुराना में हुआ था।

वह शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक थे। प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक (लगातार दो कार्यकाल) राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

हिमाचल में आज कोरोना के 263 मामले और 399 संक्रमित हुए ठीक

उन्होंने 1995 से 2008 तक अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में जन्मे सरदार बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया था। 1970 में वह एक भारतीय राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।

सरदार बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह नौ बार विधायक चुने गए। 1969 में विधानसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है।

कांगड़ा सहित इन जिलों के 35 कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर असंमजस

IPL की मेजबानी को धर्मशाला तैयार, बैठक कर डीसी कांगड़ा ने दिए ये निर्देश 

Categories
Top News SPORTS NEWS State News

IPL-2023 : मोहाली में मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर

ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन टीम के साथ जुड़े

मोहाली। भारत में IPL-2023 का रोमांच जारी है। पंजाब किंग्स कल यानी 13 अप्रैल को शिखर धवन की कप्तानी में मोहाली में गुजरात टाइटन्स के साथ भिड़ेगी। मोहाली में मैच से पहले पंजाब किंग्स के लिए अच्छी खबर आई है। यह अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन टीम के साथ जुड़ गए हैं।

सरकार ने कॉलेज डिनोटिफाई कर बढ़ाई छात्रों की परेशानी, ABVP करेगी आंदोलन 

लिविंगस्टोन के जुड़ने से पंजाब की टीम को और मजबूती मिलेगी। क्योंकि 29 साल के लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) लंबे-लंबे सिक्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिविंगस्टोन प्रैक्टिस के लिए जाते दिख रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब की टीम ने 11.50 करोड़ में खरीदा है।

जियो सिनेमा की “जीतो धन धना धन” प्रतियोगिता में 4 दर्शकों ने जीती कार

बता दें कि पंजाब किंग्स ने IPL-2023 में अब तक तीन मैच खेले हैं। इसमें दो जीते और एक हारा है। कल मोहाली में पंजाब की टीम चौथा मैच खेलेगी। मैच से पहले लिविंगस्टोन के टीम से जुड़ने से पंजाब किंग्स को बड़ी राहत मानी जा सकती है।

मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट विपक्ष दलों को लेकर अनुराग की बड़ी बात 

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें