Categories
Politics Top News KHAS KHABAR State News

सरदार बादल ने 5 बार संभाली पंजाब की कमान, सबसे कम उम्र के सीएम का है खिताब

1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक थे। प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया।

Breaking : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 वर्ष के थे 

वह 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक (लगातार दो कार्यकाल) राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 1995 से 2008 तक अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

Breaking: कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही पीएसटी/पीईटी की नई तिथि घोषित 

8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में जन्मे सरदार बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया था। 1970 में वह एक भारतीय राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।

सरदार बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह नौ बार विधायक चुने गए। 1969 में विधानसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।

हिमाचल: डंडे से मौत के घाट उतारी पत्नी, बगीचे में फेंका शव-दो माह बाद खुलासा

बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह आईसीयू में थे। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं।

हिमाचल: दरवाजा खुलने पर HRTC बस से गिरी युवती, गई जान

IPL की मेजबानी को धर्मशाला तैयार, बैठक कर डीसी कांगड़ा ने दिए ये निर्देश 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *