Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

IPL की मेजबानी को धर्मशाला तैयार, बैठक कर डीसी कांगड़ा ने दिए ये निर्देश

ewn24news choice of himachal 25 Apr,2023 11:48 pm

    कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध को कहा

    धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 मई और 19 मई, 2023 को आईपीएल (IPL) के दो मैच खेले जाने हैं। 17 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स तथा 19 मई को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमों के बीच यहां मैच खेला जाएगा। आईपीएल के दोनों मैचों की सफल मेजबानी के लिए आज मंगलवार को यहां डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में उन्होंने दोनों IPL मैचों के सफल आयोजन करे लेकर तैयारियों का जायजा लिया।
    HPPSC Breaking: असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स के स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित

     

    उन्होंने मैच के आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ. निपुण जिंदल ने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए।
    हिमाचल मौसम अपडेट: बारिश, तेज हवाएं चलने व बिजली गिरने की चेतावनी

     

    उन्होंने पुलिस विभाग को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने विद्युत विभाग एवं नगर निगम धर्मशाला के पदाधिकारियों को उक्त क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का मुरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
    शिमला : मालिक को बिना बताए पिकअप ले आया शख्स, HRTC बस से हो गई टक्कर

     

    डीसी ने नगर निगम धर्मशाला के अधिकारियों को IPL मैच के आयोजन के दौरान धर्मशाला शहर और क्रिकेट मैदान के आस-पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नंबरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
    हेलीकॉप्टर से करें केदारनाथ धाम के दर्शन, कैसे करें बुकिंग-यहां पढ़ें डिटेल

     

    उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। डीसी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मैचों के आयोजन के दौरान अस्पताल में विशेष वार्ड और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, मैच के दौरान सभी प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित आपातकालीन वाहन की क्रिकेट मैदान में तैनाती सुनिश्चित बनाने को कहा।
    हिमाचल: डंडे से मौत के घाट उतारी पत्नी, बगीचे में फेंका शव-दो माह बाद खुलासा

     

    उन्होंने कहा कि IPL मैच के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में बेहतर तरीके से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के तौर पर स्टेडियम के समीप भीड़ प्रबंधन को लेकर मॉक एक्सरसाइज की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्किंग स्थल से क्रिकेट मैदान तक लाने के लिए शटल सेवा का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने एचपीसीए के अधिकारियों से आवश्कतानुसार शटल सेवा के लिए बसों की तैनाती के निर्देश दिए।
    चंबा मेडिकल कॉलेज खेल स्पर्धा, बैच 2017 ने जीता फुटबॉल का फाइनल 

     

    बैठक में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश कुमार, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ धर्मशाला के जीएम (प्रशासन) सेवानिवृत्त कर्नल एचएस मिन्हास, एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार, सह सचिव विशाल शर्मा, कोषाधिकारी विक्रम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather