Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

Breaking : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन, 95 वर्ष के थे

ewn24news choice of himachal 26 Apr,2023 2:45 am

    मोहाली फोर्टिस अस्पताल में थे भर्ती

    चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

    बता दें कि 95 वर्षीय बादल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एक सप्ताह पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में वह आईसीयू में थे। प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष के थे। वह 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं।
    Breaking: कांस्टेबल, राइफलमैन, सिपाही पीएसटी/पीईटी की नई तिथि घोषित 

    शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब गांव अबुल खुराना में हुआ था।

    वह शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक थे। प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। वह 1970 से 1971 तक, 1977 से 1980 तक, 1997 से 2002 तक और 2007 से 2017 तक (लगातार दो कार्यकाल) राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
    हिमाचल में आज कोरोना के 263 मामले और 399 संक्रमित हुए ठीक

    उन्होंने 1995 से 2008 तक अध्यक्ष के रूप में पार्टी का नेतृत्व किया। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

    8 दिसंबर, 1927 को मलोट के पास अबुल खुराना में जन्मे सरदार बादल ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक किया था। 1970 में वह एक भारतीय राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे।

    सरदार बादल पहली बार 1957 में पंजाब राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे। तब से वह नौ बार विधायक चुने गए। 1969 में विधानसभा के लिए फिर से चुने जाने के बाद वे पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे।
    पीएम मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है।


    कांगड़ा सहित इन जिलों के 35 कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर असंमजस


    IPL की मेजबानी को धर्मशाला तैयार, बैठक कर डीसी कांगड़ा ने दिए ये निर्देश 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather