Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट विपक्ष दलों को लेकर अनुराग की बड़ी बात

शिमला में बोले-गठबंधन नहीं महाठगबंधन

शिमला। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट हुए विपक्षी दलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिमला पहुंचने पर बड़ा हमला बोला है। विपक्ष के गठबंधन को अनुराग ठाकुर ने महाठगबंधन बताया है। अनुराग ने कहा कि इनकी न नीतियां एक जैसी हैं, न ही नियत साफ है। ये किसी बहाने से साथ आ रहे हैं। इस महाठगबंधन को लोगों ने 2014और 2019 में अस्वीकार किया है। दूसरी ओर पीएम मोदी की अगुवाई में देश अग्रणी बनकर आगे आया है। देश की अर्थव्यवस्था मोदी राज में मदद करने वाले देश के रूप में आगे आया है।

HPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर केमिस्ट्री के स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट किया घोषित

वहीं, राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में सचिन पायलट के द्वारा खोले गए मोर्चे पर अनुराग ने कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के लिए जानी जा रही है। कई स्केम वहां हो रहे हैं। कांग्रेस उनसे छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन सफल नहीं हुए। आशा है कि सचिन पायलट इस बार टिके रहेंगे।

कांगड़ा: 14 को छुट्टी वाले दिन भी खुला रहेगा टांडा मेडिकल कॉलेज

अनुराग ने कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे भारत सत्याग्रह पर भी निशाना साधा और कहा है कि जिस पार्टी की नींव झूठ पर हो वह सत्याग्रह क्या करेंगे? राहुल गांधी को सत्याग्रह का मतलब तक पता नहीं है। भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी सत्याग्रह क्या करेंगे। कोर्ट ने दो साल की सजा दी वह उसी समय अयोग्य हो गए हैं। अपील करने के बजाए ड्रामा रचा गया।

हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी, इस दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना

 

अनुराग ठाकुर ने शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर कहा कि जिस दावपेच के लिए कांग्रेस जानी जाती है, उस हेराफेरी में कांग्रेस कमी नहीं छोड़ रही है। चुनाव में अपनी साख बचाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रही है।

धर्मशाला: दाड़ी में लगी मेले की रौनक, इस बार तीन दिन पहले होगा खत्म

अनुराग से मिले विक्रमादित्य, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूती में मांगा सहयोग

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *