Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा का खुला खाता, जीती यह सीट

सुंदरनगर से राकेश जंबाल ने जीत की दर्ज

मंडी। हिमाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज कर ली है। सुंदरनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश जंबाल ने करीब 7 हजार 825 मतों से जीत दर्ज की है। 9 राउंड की मतगणना मे राकेश  जंबाल को 28413 और कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल को 20588 मत मिले।

डलहौजी से आशा कुमारी और दरंग से कौल सिंह ठाकुर पीछे

अब तक के रुझानों में भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। साथ ही 30 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है। तीन पर आजाद ने बढ़त बनाई है।

#HPELECTIONRESULT : फतेहपुर में रोचक हुआ मुकाबला, राकेश पठानिया 11 वोटों से पीछे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Chamba State News

डलहौजी से आशा कुमारी और दरंग से कौल सिंह ठाकुर पीछे

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना हो रही है। अब तक के रुझानों में हिमाचल में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। भाजपा और कांग्रेस 32-32 व चार पर आजाद आगे हैं। हिमाचल के चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी भाजपा प्रत्याशी डीके ठाकुर से 2821 मतों से पीछे चल रही हैं। तीन राउंड की मतगणना में आशा कुमारी को 8544 मत मिले हैं। वहीं, भाजपा डीके ठाकुर 11365 मत ले गए हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

दरंग में कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह ठाकुर 1230 मतों से पीछे हैं। 6 राउंड की मतगणना में कौल सिंह ठाकुर को 11875 और भाजपा प्रत्याशी पूर्ण चंद को 13106 मत मिले हैं। हिमाचल में अब तक के रुझानों में कांग्रेस 33 और भाजपा 31 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। साथ ही चार पर आजाद आगे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Himachal Latest

#HPELECTIONRESULT : फतेहपुर में रोचक हुआ मुकाबला, राकेश पठानिया 11 वोटों से पीछे

फतेहपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है। यहां पर अभी तक दो राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है।

दो राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से 11 मतों से आगे हैं। दूसरे राउंड की मतगणना तक भवानी पठानिया को 5347 और राकेश पठानिया को 5336 मत मिले हैं। कृपाल सिंह परमार 529 वोट प्राप्त कर सके हैं।

#HPELECTIONRESULT : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भी भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे थे।

पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। दूसरे राउंड में भवानी पठानिया को 2680 और राकेश पठानिया को 2841 मत मिले हैं। साथ ही कृपाल परमार 346 मत ले सकें हैं।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Sirmaur State News

#HPElectionResult : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

डॉ. राजीव बिंदल और अजय सोलंकी  के बीच है मुकाबला

नाहन। हिमाचल विधानसभा चुनाव की नतीजों के शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस 31-31 सीटों पर आगे है। वहीं, 4 पर आजाद बढ़त बनाए हुए हैं।

पहले राउंड में नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी कांटे की टक्कर दिखी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल से 30 मतों से आगे रहे हैं। अजय सोलंकी को 2991 और डॉ. राजीव बिंदल को 2961 मत मिले।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Kangra State News

#HPElectionResult : फतेहपुर में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर, राकेश पठानिया पीछे

पहले राउंड में भवानी ने बनाई बढ़त

फतेहपुर। हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की सीट भी हॉट सीट बनी हुई थी। क्योंकि भाजपा सरकार में वन मंत्री राकेश पठानिया नूरपुर की जगह फतेहपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

#HPELECTIONRESULT : 28 सीटों पर भाजपा तो 21 पर कांग्रेस की बढ़त, दो पर आजाद आगे

फतेहपुर में मतगणना के पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड में कांग्रेस के भवानी पठानिया को 2667, भाजपा के राकेश पठानिया को 2495 और कृपाल परमार को 183 मत मिले हैं। अब तक के रुझानों में हिमाचल में 31 सीटों पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस और तीन पर आजाद आगे हैं।

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

#HPElectionResult : 40 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा, भाजपा के खाते में आईं 25

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों की मतगणना पूरी हो चुकी है।  40 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा और भाजपा के खाते में 25 सीटें आईं जबकि तीन सीटों पर आजाद प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

#HPELECTIONRESULT : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे
  • हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अनिल धीमान को 60 मतों से हराया
  • लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र की एकमात्र सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर 1616 मतों से विजय
  • भटियात सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया 1437 मतों से विजय घोषित
  • ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चन्द्र कुमार जीते
  • सिराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 38183 रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की
  • शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ठाकुर हर्षवर्धन चौहान ने 411 मतो से विजय हासिल की है
  • हमीरपुर से निर्दलीय उम्मीदवार आशीष शर्मा की जीत
  • नादौन से कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीत
  • मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड जीते
  • चम्बा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर ने वर्तमान भाजपा विधायक पवन नैयर की धर्म पत्नी नीलम नैयर को पराजित किया
  • भरमौर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार डॉ जनक राज ने मारी बाजी
  • किन्नौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार जगत सिंह नेगी 6953 मतों से विजय
  • ह‍िमाचल प्रदेश की ठियोग विधानसभा सीट से कुलदीप सिंह राठौर ने जीत दर्ज की है।
  • जुब्बल-कोटखाई सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने मारी बाजी
  • मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गोड़ 2863 मतों से आग़े, सिर्फ पोस्टल बैलट बाक़ी है
  • नगरोटा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रघुबीर सिंह बाली ने मारी बाजी
  • चम्बा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नैय्यर ने मारी बाजी
  • हिमाचल की नूरपुर विधानसभा सीट से रणवीर सिंह निक्का ने जीत दर्ज की है
  • मनाली से कांग्रेस को 12वें राउंड में 2470 मतों की बढ़त
  • चम्बा में भटियात सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप पठानिया की बढ़त। अब चम्बा जिला में 5 में से 3 सीट पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
  • पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 5400 मतों से आगे
  • शिमला शहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा 3000 मतों से विजय
  • मनाली से कांग्रेस को 11वें राउंड में 2303 मतों की बढ़त
  • 8वें राउंड में पालमपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल 4485 मतों से आगे
  • बंजार विधानसभा क्षेत्र से 10वें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी खिमी राम शर्मा 1079 वोटों से आगे
  • नाहन विधानसभा में कांग्रेस के अजय सोलंकी 1112 मतों से आगे, राजीव बिंदल पीछे
  • कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से दसवें राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 4523 मतों से आगे
  • आनी विधानसभा क्षेत्र से सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3711 मतों से आगे
  • तीसरे राउंड में सुलह विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विपिन सिंह परमार 2317 मतों से आगे
  • शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 11738,बीजेपी रवि मेहता 6989, कांग्रेस 4,749 मतों से आगे
  • चिंतपूर्णी विधानसभा से पांचवे राउंड में कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 2515 वोट से आगे।
  • गगरेट विधानसभा क्षेत्र में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य शर्मा 3767 मतों से आगे
  • बंजार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर तीसरे राउंड में 494 मतों से आगे
  • कसुम्पटी में दूसरे राउंड में 13,298 कुल वोट, अनिरुद्ध सिंह कांग्रेस 7655, सुरेश भारद्वाज बीजेपी 4475, कांग्रेस के प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 3180 से आगे
  • तीसरे राउंड में पालमपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक कपूर 282 से आगे
  • आनी विधानसभा क्षेत्र से चौथे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी लोकेंद्र कुमार 3814 मतों से आगे

गौर हो कि सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

#LIVE : हिमाचल विधानसभा चुनाव नतीजे, जानें बैलेट पेपर काउंटिंग में कौन आगे

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम आज निकलने वाला है। 68 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। बैलेट पेपर काउंटिंग के शुरुआती रुझान में अधिकतर विस क्षेत्रों कांग्रेस आगे चल रही है। कहीं न कहीं ये साफ है कि ओपीएस का मुद्दा काम करता दिख रहा है।

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के बैलेट पेपर काउंटिंग के पहले दौर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह आगे हैं। रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे चल रहे हैं और रोहडू विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी मोहन लाल ब्राक्टा आगे चल रहे हैं।

  • नादौन में पोस्टल बैलेट के पहले राउंड में कांग्रेस के सुखविंदर सिंह सुक्खू आगे चल रहे हैं, बीजेपी प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री को दे रहे टक्कर ।
  • नगरोटा से 1115 की बढ़त के साथ Raghubir Singh Bali आगे
  • रामपुर विस क्षेत्र में चल रही बैलेट पेपर काउंटिंग में कांग्रेस प्रत्याशी नन्द लाल आगे
  • अनिल शर्मा पोस्टल बैलेट में 900 वोट से आगे
  • नालागढ़ से निर्दलीय केएल ठाकुर आगे
  • दून से कांग्रेस के रामकुमार आगे
  • कसौली से बैलेट पेपर में कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी आगे
  • अर्की से कांग्रेस के संजय अवस्थी आगे
HPPSC:इन पदों के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल जारी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Shimla State News

#HPElectionResult : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज – मतगणना शुरू

शिमला। हिमाचल प्रदेश में 14वीं विधानसभा के चुनावी परिणाम आज निकलने वाला है। सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के लिए लगभग 10 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं।

हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

बहुजन समाजवादी पार्टी के 53, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 29, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 11, हिमाचल जन क्रांति पार्टी के 6, हिन्दू समाज पार्टी तथा स्वाभिमान पार्टी के 3-3, हिमाचल जनता पार्टी, भारतीय वीर दल, सैनिक समाज पार्टी तथा राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 1-1 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 99 है।

गोविंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिला, बीबीएमबी के गोताखोरों ने निकाला 

हिमाचल विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 412 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें 24 महिला जबकि 388 पुरुष उम्मीदवार हैं। मंडी जिला के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 11 प्रत्याशी, जबकि न्यूनतम प्रत्याशियों की श्रेणी में जिला चंबा का चुराह विधानसभा क्षेत्र, लाहौल-स्पीति तथा मंडी जिला का द्रंग विधानसभा क्षेत्र शामिल है, जहां मात्र तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाता थे, जिनमें से 42,34,985, मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। इस बार वर्ष 2017 के 75.57% के मुकाबले थोड़ा ज्यादा 75.72% है। इस बार 1,27, 287 पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। इसके अलावा दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक आयु और आवश्यक सेवाओं वाले वोटरों में से भी 38,207 ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया है। सर्विस पोस्टल बैलेट 33 फीसदी  ही पहुंचे है बाकी 87 फीसदी पोस्टल बैलेट पहुंच गए है। यानि कुल मिलाकर 75 हज़ार पोस्टल बैलेट पहुंच चुके हैं।

HPPSC:इन पदों के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट का अस्थाई शेड्यूल जारी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Himachal Latest Kangra

राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में भाषण प्रतियोगिता, देहरी के उदय अव्वल

ऋषि महाजन/नूरपुर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग राजस्व जिला नूरपुर एवं राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के संयुक्त तत्वावधान में “वस्तु एवं सेवा कर के भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर प्रभाव” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें राजस्व जिला के 06 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

राजकीय महाविद्यालय देहरी के उदय प्रताप सिंह पठानिया ने प्रथम, राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के रीतिश राणा द्वितीय व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी टिक्कम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को क्रमशः 5000, 3000 व 2000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि व मोमेंटो प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

टिक्कम ठाकुर ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिनसे GST Act के प्रति जागरुकता फैलाई जा सके। उन्होंने राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया व सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

गोविंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिला, बीबीएमबी के गोताखोरों ने निकाला

स्वारघाट। बिलासपुर जिला के उपमंडल स्वारघाट के तहत ज्योरीपत्तन बोट घाट के पास गोविंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिल गया है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बीबीएमबी के गोताखोरों ने युवक का शव झील से निकाला। युवक की पहचान सचिन ठाकुर (22) पुत्र श्याम लाल निवासी गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। शव की पहचान भी कर ली गई है।

चंबा-तीसा मार्ग पर खाई में गिरी कार, युवक ने मौके पर तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार सचिन गांव टिक्कर जकातखाना में शादी अटेंड करने आया हुआ था। बुधवार को दोपहर के समय वह झील में नहाने के लिए उतर गया। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गया। आवाज सुनकर काफी लोग मौके पर जमा हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उसको ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया।

कांगड़ा: पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर नियुक्ति को लेकर अपडेट 

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर और डीएसपी नैना देवी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने भाखड़ा से गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन के लिए बुलाया। बुधवार शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। गुरुवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई तो सचिन का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल विस चुनाव: मतगणना को तैयारियां पूरीं-10 हजार कर्मी देंगे सेवाएं

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें