Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर में भाषण प्रतियोगिता, देहरी के उदय अव्वल

ewn24news choice of himachal 08 Dec,2022 1:07 am

    ऋषि महाजन/नूरपुर। राज्य कर एवं आबकारी विभाग राजस्व जिला नूरपुर एवं राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के संयुक्त तत्वावधान में "वस्तु एवं सेवा कर के भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति और समाज पर प्रभाव" विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें राजस्व जिला के 06 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    राजकीय महाविद्यालय देहरी के उदय प्रताप सिंह पठानिया ने प्रथम, राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के रीतिश राणा द्वितीय व राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस आयोजन में उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी टिक्कम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता छात्र-छात्राओं को क्रमशः 5000, 3000 व 2000 रुपए की नकद पुरस्कार राशि व मोमेंटो प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए।

    टिक्कम ठाकुर ने बताया कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा समय-समय पर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिनसे GST Act के प्रति जागरुकता फैलाई जा सके। उन्होंने राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उनके योगदान के लिए धन्यवाद किया व सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather