Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

देवेंद्र जग्गी बोले- पार्टी को जब भी पड़ी जरूरत, सुधीर शर्मा ने दिखाई पीठ

सम्मान नहीं दिया, जलील किया, यह कहना नहीं देता शोभा

 

धर्मशाला। कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन करते ही पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा पर जुबानी हमला शुरू हो गया है। नगर निगम धर्मशाला के पूर्व महापौर और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव देवेंद्र सिंह जग्गी ने सुधीर शर्मा पर बड़ा हमला बोला है। धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया और जलील किया, यह बात कहना सुधीर शर्मा को शोभा नहीं देता।

कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वह विधायक बने। इसके बाद मंत्री बनाया। पर उन्होंने क्या किया।  2019 के उपचुनाव में जब पार्टी को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। फिर लोकसभा चुनाव में भी लड़ने से भी मना कर दिया। जब पार्टी को उनकी जरूरत थी, तो सुधीर शर्मा ने पीठ ही दिखाई है।

मनाली : हिमस्खलन की चपेट में आए कांगड़ा के पोकलेन ऑपरेटर का शव बरामद

 

इसके बावजूद 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और धर्मशाला से विधानसभा की टिकट दी। चुनाव लड़ कर वह जीते भी, लेकिन सुधीर शर्मा ने पार्टी को बदले में क्या दिया, सिर्फ धोखा। इस बात का जवाब सुधीर शर्मा दें।

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि सुधीर शर्मा बार-बार कांग्रेस पार्टी को धोखा देते आए हैं और इस बार तो उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं।

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

 

देवेंद्र सिंह जग्गी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा में लोगों को राहत देने में लगी रही, लेकिन सुधीर शर्मा सरकार को गिराने के षड्यंत्र रचते रहे।  अपमान व जलील होना उसे कहते हैं, जैसे उन्होंने धर्मशाला की जनता को किया है।  उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा अपनी अति महत्वकांक्षाओं के चलते भाजपा में गए हैं। उन्हें एक आम परिवार से निकला व्यक्ति मुख्यमंत्री पद पर सहन नहीं हो रहा था।

सुधीर शर्मा मुख्यमंत्री पर किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो आपदा में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी दान कर दी, लेकिन सुधीर शर्मा बताएं आपदा के दौरान उन्होंने क्या सहयोग किया।

उपचुनाव से सक्रिय राजनीति में आए थे सुधीर शर्मा, अब ‘उपचुनाव’ से ही करेंगे नई शुरुआत

 

इस मौके पर  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी,  पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान, नगर निगम महापौर नीनू शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश कुमार पप्पी, कांग्रेस प्रदेस सचिव पुनीत मल्ली व युवा कांग्रेस अध्यक्ष जिला कांगड़ा पंकज कुमार उर्फ पंकू सहित विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आयुष्मान योजना के नाम पर ऐसे हो रहा स्कैम, कोई आए घर तो साझा न करें जानकारी

हिमाचल मौसम अपडेट : भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी- डिटेल में जानें

 

शिमला जाखू मंदिर में स्थापित एस्केलेटर फिर बंद, 15 दिन में दूसरी बार रुका

HPPSC : साइंटिफिक ऑफिसर के इन पदों के पेपर दो का संशोधित सिलेबस जारी

मंडी : नाबालिग से छेड़छाड़ मामले के दोषी को 3 साल का कठोर कारावास 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *