Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल केंद्रीय विवि में संस्कृत की विशिष्ट कक्षाओं का आगाज

ewn24news choice of himachal 28 Nov,2022 11:04 pm

    संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने की अध्यक्षता

    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संस्कृत-विभाग की ओर से विभागीय स्नातकोत्तर प्रथम सत्र (2022-24) तथा शास्त्री प्रथम सत्र (2022-24) छात्रों के लिए कार्यशाला स्वरूप संस्कृत की 10 दिवसीय विशिष्ट कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कक्षाओं का आगाज धौलाधार परिसर एक में हुआ। विशिष्ट कक्षाओं के शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. विक्रम शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने की।
    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-देखें यहां

    इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. विक्रम शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा क्षेत्र में आ रही क्रान्ति में संस्कृत भाषा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है। विश्व के अनेक स्थानों पर हम इसके उदाहरण देख भी रहे हैं। इसलिए हमें समाज की इस मानसिकता को ध्यान में रखते हुए संस्कृत अध्ययन पर विशेष बल देनें की आवश्यकता है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्कृत-विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बृहस्पति मिश्र ने त्रिभाषा सूत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि किस प्रकार समय-समय पर संस्कृत पर कुठाराघात हुआ है। उन्होंने कक्षा के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए संस्कृत सम्भाषण के महत्त्व को बताया। बीज वक्तव्य विशिष्ट कक्षाओं के संयोजक डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय ने किया।

    अतिथि परिचय डॉ. कुलदीप शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विशिष्ट कक्षाओं के सह संयोजक डॉ. वैति सुब्रह्मणियन ने किया। कार्यक्रम का संचालन विशिष्ट कक्षाओं के शिक्षक विशाल शर्मा ने दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में विभागीय शिक्षक डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. भजहरि दास सहित समस्त संस्कृत-विभाग के छात्र उपस्थित रहे।
    डीसी के निर्देश: दफ्तरों में जरूरत अनुसार चलाएं हीटिंग उपकरण 



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather