Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

सीमेंट विवाद सुलझाने में कड़े कदम उठाने से भी गुरेज़ नहीं करेगी सरकार: सीएम

अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बात कर बीच का रास्ता निकालने की हो रही कोशिश

शिमला। करीब सप्ताह भर हिमाचल से बाहर रहने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला लौट आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। इसके अलावा मुख्यमंत्री गोवा से हिमाचल के राज्यपाल रहे राजेंद्रनाथ आर्लेकर के बेटे की शादी में भी शरीक हुए।

शिमला में पत्रकारों से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की सीमेंट विवाद 2 महीने से चला आ रहा है और सरकार लगातार अदानी प्रबंधन व ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकालने की कोशिश रही है। विवाद अब ज्यादा लंबा नहीं चलने वाला है एक या दो दिन के भीतर विवाद को सुलझा लिया जाएगा।

WPL 2023 : डेढ़ करोड़ में बिकीं हिमाचल की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर, RCB ने खरीदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान उनकी पांच केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हुई है और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा और सहयोग की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले एक दो दिन में सीमेंट विवाद सुलझा लिया जाएगा क्योंकि सीमेंट विवाद के चलते प्रदेश के साथ-साथ ट्रांसपोर्टरों का भी घाटा हो रहा है। सरकार फिलहाल सीमेंट विवाद को सुलझाने में लगी हुई है। इसमें यदि अब कड़े कदम उठाने पड़े तो सरकार उससे भी गुरेज नहीं करेगी।

हमीरपुर अधीनस्थ चयन आयोग के निलंबन पर मुख्यमंत्री ने कहा की इसको लेकर जांच चल रही है और यह भी निकल कर सामने आया है कि जो परीक्षाएं आयोग द्वारा ली गई हैं और जिनके परिणाम आने वाले हैं उनके पेपर भी लीक हुए हैं। सारी चीजों को देखते हुए सरकार मार्च अप्रैल माह में भर्तियों को बहाल कर देगी और भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी।

शिमला : RBI ने लोगों को दी वित्तीय शिक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से भी किया सतर्क 

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के रोहडू की बेटी रेणुका ठाकुर को वूमेन प्रीमीयर लीग के लिए नीलामी पर बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें