परिवार में खुशी का माहौल, मिल रही बधाइयां
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया को उच्चतर शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) वनस्पति विज्ञान (Botany) के रूप में चुना गया है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा 4 अक्तूबर, 2023 को ये परीक्षा परिणाम घोषित गया है।
हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
मूलत: नंदपुर भटोली जिला कांगड़ा की रहने वाली तनू प्रिया ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा से बीएससी की है। इसके बाद एमएससी और एमफिल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) से की है।
अब तनू प्रिया HPU में ही बॉटनी में पीएचडी कर रही हैं। तनू प्रिया सीएसआईआर नेट जेआरएफ, गेट, सी टेट और एचपी सेट परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी हैं।
हिमाचल : केंद्रीय विश्वविद्यालय की पीएचडी स्कॉलर पुष्पा और शिल्पा बनीं सहायक प्रोफेसर
तनू प्रिया के पिता रविंदर पाल शास्त्री और माता कांता देवी, पति डॉ विनय मोदगिल, ससुर यशवंत मोदगिल और सास पुष्पा शर्मा उनकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।
तनू प्रिया का ससुराल हमीरपुर जिला के भोरंज तहसील के लठवां गांव में है। मायका और ससुराल वाले दोनों ही तनू की उपलब्धि से हर्षित हैं। उन्होंने तनू को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।