Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नूरपुर आ रहे जेपी नड्डा, 12 जून को भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के लिए 12 जून एक ऐतिहासिक दिन होगा। उस दिन राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन नूरपूर में होगा। यह बात पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा नेता विपिन परमार ने पत्रकारों से बातचीत में कही।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में अपने भाजपा कार्यालय बनाने का कार्य शुरू किया है उसी तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में भी यह कार्यालय बने हैं। नूरपुर में जो ऑफिस बना है उसका उद्घाटन 12 जून को लगभग 10 बजे करेंगे और यहीं से पालमपुर के ऑफिस का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

इलेक्ट्रीशियन का यह फाइनल रिजल्ट घोषित, HPSSC हमीरपुर ने ली थी परीक्षा

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का बहुत बड़ा संगठन है। जेपी नड्डा नूरपुर कांगड़ा में आ रहे हैं तो उनका स्वागत भी बड़ा होना चाहिए। उनके लिए जनसभा रखें इसलिए यहां बैठक की गईं। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं जिसमें नौ साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।

विपिन परमार ने कहा कि देश कह रहा है कि एक बार फिर पुनः 2024 में देश की कमान नरेंद्र मोदी संभाले। जो काम अधूरे रह गए हैं उन्हें पूरा कर सकें। देश को सक्षम बनाने की बात हो या इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का संकल्प मोदी सरकार ने निभाया है वहीं अगर समाज के आगे विपत्ति खड़ी होती है तो सरकार के मुखिया के रूप में नरेंद्र मोदी ने कोरोना जैसी महामारी से देश को बाहर निकाला है।

जॉब अलर्ट : कांगड़ा जिला में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के 350 पदों होगी भर्ती
ये रहेगा जेपी नड्डा का टूअर प्रोग्राम

जेपी नड्डा दौरा 12, 13 और 14 जून को होने जा रहा है। 12 जून को नड्डा जिला कांगड़ा में नूरपुर स्थित नए भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यालय अपने आप में एक भव्य कार्यालय होगा। इसे पहले ऊना जिला में जिला कार्यालय भाजपा द्वारा खोल दिया गया है।

उद्घाटन के समय वह जिला कांगड़ा में स्थित पालमपुर के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन नूरपुर में नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 13 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर में रहने वाले हैं जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ऊना : सुरक्षा गार्ड, कार ड्राइवर के पदों पर होगी भर्ती, 21 हजार तक मिलेगा वेतन 

 

14 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंडी लोकसभा क्षेत्र के कुल्लू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का आयोजन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है।

इस दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान कई मंदिरों में शीश झुकाएंगे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

हिमाचल : डॉक्टर्स की पेन डाउन स्ट्राइक खत्म, मांगों को लेकर सीएम ने दिया आश्वासन

 

नूरपुर पुलिस ने तोड़ी नशा तस्करों की कमर, करोड़ों की संपत्ति अटैच-सख्त होगा अभियान

 

धूप खिलते ही पहाड़ों की रानी शिमला में आई मुसीबत, धंसी सड़क-पड़ी दरारें

 

हिमाचल : एक और पश्चिमी विक्षोभ हो सकता है सक्रिय, कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज- जानें

 

Job Alert : सोलन में 180 पदों को भरने के लिए इस दिन होंगे साक्षात्कार

HRTC बस का जोगिंद्रनगर से गुरुग्राम वाया कांगड़ा-देहरा रूट : जानें टाइमिंग व किराया

 

जॉब अलर्ट : धर्मशाला में 50 पदों पर होगी भर्ती, 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

अडानी ग्रुप विवाद पर ‘AAP’ ने भी खोला मोर्चा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

केंद्र सरकार पर देश की संपत्तियों को बेचने का लगाया आरोप

शिमला। अडानी ग्रुप को दिए गए कर्जे को लेकर सियासत सड़क से लेकर सदन तक गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर सड़क से लेकर सदन तक हमलावर है, लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी इस सियासी लड़ाई में कूद गई है।

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कमेटी ने देश भर में अपनी इकाइयों से भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। इसी कड़ी में रविवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अगुवाई में राजधानी शिमला में भाजपा कार्यालय के बाहर आप कार्यकर्त्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर देश की सरकारी सम्पतियों को बेचने का आरोप लगाया।

शिमला : सीएम आवास के करीब पुराने भवन में भड़की आग, ढाई घंटे में बुझाई

आम आदमी पार्टी ने कहा कि बैंकों द्वारा केंद्र सरकार के दवाब के चलते अडानी समूह की जेवीपी से जांच करवाई जाए। जिससे से स्पष्ट हो सके कि किस आधार पर एक उद्योगपति को ढाई लाख करोड़ का कर्ज दिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी है और सरकार बनने के कुछ ही दिनों बाद बिना किसी नोटिस के उद्योगपति उद्योग को बंद कर दें।

इससे सीधे तौर पर प्रदेश की 30 हजार और इनडायरेक्ट रूप से 1 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित हो तो ऐसे उद्योगपति के खिलाफ सरकार को विधेयक लाना चाहिए और उद्योगों को अपने अधीन लेना चाहिए और उद्योगपति की मोनोपोली को खत्म करना चाहिए। लेकिन, प्रदेश की सुक्खू सरकार अभी भी अडानी समूह से परमिशन मिलने का इंतजार कर रही है।

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

उन्होंने कहा कि सरकार को अब इंतजार नहीं करना चाहिए क्योंकि 2 महीनों का वक्त हो गया है। सरकार को अडानी समूह के खिलाफ विधेयक लाना चाहिए और उसकी मोनोपोली को खत्म कर कम्पनियों को अपने अधीन कर लेना चाहिए और इस विवाद से प्रभावित प्रदेश की एक लाख की आबादी को राहत प्रदान करनी चाहिए ताकि दो महीनों से बन्द पड़ा उनका रोजगार बहाल हो सके।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरीके से सदन में अडानी का बचाव कर रही है किसी तरीके की कोई जांच नहीं कर रही है वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किस आधार पर एक उद्योगपति को देश के बैंकों का ढाई लाख करोड़ कर्ज दे दिया, इसकी जांच की जानी चाहिए और बैंकों में सेव जनता के पैसों को जनता पर खर्च करना चाहिए।

मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चार मील के पास लैंडस्लाइड, रास्ता बंद

आप प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चिड़िया उड़ योजना चलाई है पिछले वर्षों में बैंकों से कर्ज लेकर कई उद्योगपति जैसे विजय माल्या, ललित मोदी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी भाग गए हैं। उन्होंने शंका जताई है कि अडानी भी इन्ही की तरह देश से भाग सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें