Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Bilaspur State News

हिमाचल : पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर फरार नशा तस्कर दबोचा

भराड़ी पुलिस स्टेशन में दर्ज है मामला

बिलासपुर। हिमाचल की बिलासपुर पुलिस ने फरार नशा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गया था।

बता दें कि 10 जनवरी को पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने शैलन चौहान उर्फ किट्टू पुत्र करण सिंह निवासी भुंडल घुमारवीं को 5 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था।

पझौता का हच्चड़ गांव : जानिए क्या है इतिहास-कैसे जीवन यापन करते हैं लोग

इसके बाद आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर चाकू से हमला किया और मौके से फरार हो गया। हमले में पुलिस कांस्टेबल घायल हुआ था। पुलिस थाना भराड़ी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश जारी थी। अब पुलिस ने ने शैलन चौहान उर्फ किट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

हिमाचल में ऑनलाइन फ्रॉ़ड : युवक ने मंगवाया था लैपटॉप-कोरियर में निकले घुंघरू

HPBOSE : 12वीं की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां पढ़ें डिटेल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Bilaspur State News

हिमाचल : बिलासपुर में नानी के घर पहुंचीं यामी गौतम, परिवार के साथ बिताया समय

कुछ दिनों से मंडी के गोहर में मना रही थी छुट्टियां

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की ब्रैंड एंबेसडर व बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम मंगलवार को अपनी नानी से मिलने बिलासपुर पहुंचीं। वह अक्सर यहां आती रहती हैं। परिवार के साथ कुछ समय बिताकर और अपने मामा व अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात कर यामी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं।

लौटते समय यामी ने बिलासपुर धाम की एक बार फिर से तारीफ की और कहा कि वह अपने मामा से इसकी रेसिपी सीख रही हैं।

जानकारी के अनुसार, यामी गौतम कुछ दिनों से मंडी जिला के गोहर में अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिता रही थीं। गोहर में यामी गौतम का काफी पुराना घर है। यामी गौतम ने शादी भी अपने गांव गोहर में ही की थी। पिछले कुछ दिनों से वह गोहर में ही रह रही थीं, लेकिन इसकी जानकारी किसी को भी नहीं थी।

बिलासपुर मे मीडिया से बातचीत के दौरान  यामी गौतम ने हिमाचल की नई सरकार को बधाई दी है और कहा कि वह जल्द ही फिर से बिलासपुर आएंगी तब वह यहां पर मीडिया से रू-ब-रू होकर कई अन्य सवालों का भी जवाब देंगी।

हिमाचल में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

हिमाचल में नया साल मनाकर लौट रहे थे पर्यटक, खाई में गिरी कार, 4 घायल

बिलासपुर। नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों का उत्साह उस समय फीका पड़ गया जब उनकी जान पर बन आई। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में जामली-शिमला मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे पेश आया। सभी पर्यटक मेरठ के रहने वाले हैं। चारों व्यक्ति नए साल का जश्न मनाने के लिए कुल्लू मनाली गए हुए थे और रविवार रात वापस जा रहे थे। रास्ते में जामली-शिमला मार्ग पर उनकी कार खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

हिमाचल : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी पर्यटकों से भरी बस, 18 यात्री घायल

मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी बस

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया है। सागर व्यू होटल के पास पर्यटकों से भरी एक लग्जरी बस (PB 01C 9972) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्रियों में से 18 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया। बस में ओडिशा, तमिलनाडु, पंजाब व जालंधर के पर्यटक सवार थे।

हिमाचल : फ्रेंडशिप पीक में लापता ट्रैकर का हेलमेट मिला, इसी एरिया में दबे होने की आशंका
जानकारी के अनुसार यह बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी कि होटल के पास मोड़ पर पलट गई।  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को भी सूचित कर दिया।
शिमला शहर में बढ़ते बंदरों व कुत्तों के आतंक पर रोक लगाए नगर निगम
एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीड के कारण ये हादसा पेश आया है। फिलहाल हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
हिमाचल में बुद्धिस्ट कल्चर को प्रमोट करेगा हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय 
घायलों में आरती, शांति व राहुल निवासी मुंबई, हर्ष व्यास निवासी राजस्थान, आशीष दिगारे निवासी वेस्ट बाम्बे, पूर्वी जैन निवासी राजस्थान, दीवान निवासी नासिक, वर्षा नायक निवासी भुवनेश्वर, ओडिशा, पंवित शाह निवासी ओडिशा, अमित राय निवासी जालंधर और मुतु करिशाना निवासी तमिलनाडु शामिल हैं।
घायलों में से एक व्यक्ति को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
https://youtu.be/oIpJsC1blbU