Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

हिमाचल में नया साल मनाकर लौट रहे थे पर्यटक, खाई में गिरी कार, 4 घायल

बिलासपुर। नए साल का जश्न मनाने आए पर्यटकों का उत्साह उस समय फीका पड़ गया जब उनकी जान पर बन आई। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में जामली-शिमला मार्ग पर पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार रात करीब 7:30 बजे पेश आया। सभी पर्यटक मेरठ के रहने वाले हैं। चारों व्यक्ति नए साल का जश्न मनाने के लिए कुल्लू मनाली गए हुए थे और रविवार रात वापस जा रहे थे। रास्ते में जामली-शिमला मार्ग पर उनकी कार खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों ने सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस के माध्यम से सभी को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें