Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बरसात का कहर : लैंडस्लाइड के 160 और बाढ़ के 66 मामले आए सामने

आठ हजार करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

शिमला। हिमाचल में इस बार बरसात ने खूब कहर मचाया है। 24 जून से 27 अगस्त 2023 दोपहर 12 बजे तक मानसून में नुकसान के आंकड़े की बात करें 8 हजार करोड़ से भी अधिक का नुक़सान हुआ है। पीडब्ल्यूडी को 2913.03, जल शक्ति विभाग को 2115.20, बिजली बोर्ड को 1738.31, बागवानी विभाग को 173.30, शहरी विभाग को 88.82, कृषि को 335.73, ग्रामीण विभाग को 369.53, शिक्षा विभाग को 118.90, मत्स्य विभाग को 13.91, स्वास्थ्य विभाग को 44.01 और अन्य विभागों को 121.87 करोड़ रुपए की चपत लगी है।

खबली की 70 वर्षीय शोभा देवी ने कर दिखाया, अपनों की सेहत भी बचाई और मुनाफा भी कमाया

हिमाचल में अब तक 380 लोगों की जान गई है। लैंडस्लाइड से 110, बाढ़ से 19, बादल फटने से 14, डूबने से 32, पहाड़ी आदि से गिरने पर 38, करंट लगने से 14 और सांप के काटने से 13 की जान गई है। सड़क हादसों में 128 ने दम तोड़ा है। लैंडस्लाइड से शिमला में 51, मंडी में 17, सोलन में 13, कुल्लू में 12, किन्नौर में 5, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर में 3-3, बिलासपुर, कांगड़ा व लाहौल स्पीति में 1-1 ने दम तोड़ा है। बाढ़ से कुल्लू में 15, सोलन में 2, चंबा और मंडी में 1-1 की जान गई है। बादल फटने से मंडी में 8, सिरमौर में 5 और चंबा में एक की जान गई है। हिमाचल में इस बरसात लैंडस्लाइड के 160 और बाढ़ के 66 मामले सामने आए हैं।

HRTC चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों की भर्ती को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम-पढ़ें खबर

अब तक 38 लोग लापता हैं। कुल्लू में 19, मंडी में 9, शिमला में 4, चंबा में 3, किन्नौर में 2 और लाहौल स्पीति में एक लापता है। बरसात में 2457 घर पूरी तरह और 10569 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 307 दुकानें और 5439 गौशालाएं बरसात की भेंट चढ़ी हैं।

27 अगस्त सुबह 10 बजे की अपडेट के अनुसार हिमाचल में एक एनएच और 281 सड़कें बंद हैं। 323 ट्रांसफार्मर और 177 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी में सबसे अधिक 143, शिमला में 37, सोलन में 35, कुल्लू में 30, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 11, बिलासपुर और सिरमौर में 4-4, किन्नौर में दो और चंबा में एक सड़क बंद है।

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/08/1.pdf”]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/08/2.pdf”]

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य लेकर साइकिल पर निकला उत्तर प्रदेश का प्रदीप, धर्मशाला पहुंचा

2021 में यात्रा शुरू की थी, आगे भी रहेगी जारी

धर्मशाला। हिमाचल में बरसात भारी तबाही मचा रही है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत में 1 लाख पेड़ लगाने के लक्ष्य के लिए साइकिल पर निकला उत्तर प्रदेश गाजीपुर निवासी प्रदीप कुमार धर्मशाला पहुंचा। प्रदीप कुमार ने 2021 में साइकिल यात्रा शुरू की थी।
प्रदीप कुमार के अनुसार वह अभी तक साइकिल पर 45000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। अभी एक साल तक उनका यह सफर जारी रहेगा।

हिमाचल के इस जिला में भी 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

प्रदीप का मानना है कि देश भर में पर्यावरण की सुरक्षा पेड़ लगाकर ही की जा सकती है, जिससे लैंडस्लाइड व पहाड़ी दरकने जैसी घटनाएं कम हो सकेंगी। वह स्कूल व कॉलेज में जाकर युवाओं को भी इसके प्रति प्रेरित कर रहे हैं।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए सृजित किए 221 परीक्षा केंद्र-पढ़ें लिस्ट

प्रदीप कुमार ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को हमने खुद न्योता दिया है। हम अपने स्वार्थ के लिए उससे छेड़छाड़ कर रहे हैं, जिसका नतीजा हमारे सामने है। प्रदीप ने कहा कि पर्यावरण हमारे बिना रह सकता है, हम नहीं रह सकते हैं।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

समरहिल लैंडस्लाइड : 11 दिन से चला रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म, कुल 20 शव मिले

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर में लैंडस्लाइड के बाद से चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन आज खत्म हुआ।

11 दिन तक चले इस मुश्किल ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने दिन-रात मेहनत की और मलबे में दबे 20 लोगों के शवों को ढूंढ निकाला।

हिमाचल के इस जिला में भी 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

सर्च अभियान के 11वें दिन गुरुवार को तीन शव निकाले गए हैं। इनमें नीरज ठाकुर उम्र 45 वर्ष पुत्र लेफ्टिनेंट शांति स्वरूप निवासी शांति निवास गांव एंड्री पोस्ट ऑफिस समर हिल, समायरा उम्र साढ़े 4 वर्ष पुत्री लेफ्टिनेंट अमन निवासी अमन कॉटेज एमआई रूम समर हिल और पवन उम्र 64 वर्ष पुत्र लेफ्टिनेंट मुलक राम शर्मा निवासी अमन कॉटेज एमआई रूम समर हिल शिमला शामिल हैं।

HPBose ने SOS परीक्षाओं के लिए सृजित किए 221 परीक्षा केंद्र-पढ़ें लिस्ट 
20 मृतकों के नाम व पता

1. संजीव ठाकुर पुत्र स्व. मोहन सिंह ठाकुर निवासी ग्राम गाहन पी.ओ. समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी. उम्र 48 साल.
2. किरण पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव शानो नजदीक टीचर कॉलोनी समर हिल शिमला उम्र 55 वर्ष।
3. अमित पुत्र स्व. जयन्त ठाकुर निवासी ग्राम बागोग पो. समर हिल तहसील और जिला शिमला हि.प्र. उम्र 48 साल

हिमाचल : कंडक्टर पोस्ट कोड 1031 भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट-जानने को पढ़ें खबर

4. अमन शर्मा पुत्र स्व. पवन कुमार शर्मा निवासी अमन कॉटेज एम.आई. रूम समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी. उम्र 34 साल
5. संतोष शर्मा पत्नी पवन शर्मा निवासी अमन कॉटेज एम.आई. रूम समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी. उम्र 58 वर्ष.
6. सैसा डी/ओ अमन शर्मा निवासी अमन कॉटेज एम.आई. रूम समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी. उम्र डेढ़ साल

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

7. हरीश कुमार वर्मा पुत्र स्व. जगदीश मित्तल निवासी ग्राउंड फ्लोर अमन कॉटेज नियर एम.आई. रूम समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 43 साल.
8. नायरा पुत्री अमन निवासी अमन कॉटेज एम.आई. के रूप में पहचान की गई। रूम समर हिल उम्र 8 साल.

दिनांक 15.08.2023

1.डॉ. मानसी पत्नी हरीश कुमार वर्मा निवासी ग्राउंड फ्लोर अमन कॉटेज नियर एम.आई. रूम समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 40 वर्ष.
2. सौरव ठाकुर पुत्र संजय ठाकुर निवासी ग्राम बैरू पट्टा पो. खडीहार थारा तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी हि.प्र. उम्र 17 वर्ष ए/पी कामना व्यू शिव मंदिर के पास एंड्री समर हिल शिमला

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

3.चित्रा रेखा शर्मा पत्नी पी.एल. शर्मा निवासी रूरा सेक्टर नंबर 2 मकान नंबर 51 सदर बिलासपुर एच.पी. उम्र 58 वर्ष
4.सुमन किशोर नौटियाल पुत्र सूरज निवासी ग्राम जरी दमका देवीधार दमड़ा ब्लॉक पो.ओ. एवं सिंगानी जिला. उत्तर काशी यू.के. उम्र 52 वर्ष।

दिनांक 16.08.2023

1. अर्चना शर्मा पत्नी अमन शर्मा निवासी अमन कॉटेज एम.आई. रूम समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी. उम्र 32 साल.

दिनांक 17.08.2023

1.प्रेम लाल शर्मा पुत्र स्व. राम दास शर्मा निवासी रूरा सेक्टर नंबर 2 मकान नंबर 51 सदर बिलासपुर ए/पी प्रोफेसर कॉलोनी समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 58 वर्ष.

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता 
दिनांक 18.08.2023

1. शंकर नेगी पुत्र स्व. राम चंद निवासी वीपीओ ब्रुआ तहसील सांगला जिला। किन्नौर हि.प्र. ए/पी सीता कुटीर नियर एम.आई. रूम लोअर समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 61 वर्ष.
2. अविनाश नेगी पुत्र स्व. हिसाब सिंह निवासी वीपीओ युला तहसील निचार जिला। किन्नौर हि.प्र. उम्र 37 साल

दिनांक 19.08.2023

1. ईश शर्मा पुत्र प्रेम लाल शर्मा निवासी रूरा सेक्टर नंबर 2 मकान नंबर 51 सदर बिलासपुर एच.पी. उम्र 28 साल.

हिमाचल के इस जिला में भी 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
दिनांक 24.08.2023

1.नीरज ठाकुर पुत्र शांति स्वरूप निवासी शांति निवास गांव एंड्री पोस्ट ऑफिस समर हिल तहसील और जिला। शिमला एच.पी.उम्र 45 वर्ष।
2. समायरा पुत्री अमन निवासी अमन कॉटेज एम.आई.रूम समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 4 1/2 वर्ष.
3. पवन पुत्र मुलक राम शर्मा निवासी अमन कॉटेज एम.आई. रूम समर हिल शिमला एच.पी. उम्र 64 वर्ष

कांगड़ा : 24 घंटे में 137 लाख का नुकसान, 20 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 

बता दें कि राजधानी शिमला में 14 अगस्त सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20-25 लोग मलबे में दब गए।

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद शिमला के पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल रहे।

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : मलबे में से मिली चार साल की मासूम की देह

त्रासदी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर में हुए लैंडस्लाइड के बाद से मलबे के ढेर में से शवों को निकालने का काम जारी है। सर्च अभियान के 11वें दिन गुरुवार दोपहर बाद मलबे से एक और शव मिला है।

ये शव चार साल की बच्ची समायरा का है। इससे पहले आज सुबह भी युवक का शव मिला था। ये शव नीरज पुत्र शांति स्वरूप निवासी शांति निवास ऐंदडी समरहिल का था।

चंद्रयान-3 मिशन : हिमाचल का भी जुड़ गया नाम, कांगड़ा के रजत और अनुज भी रहे हिस्सा

यानी गुरुवार को दो शव मिल गए हैं। इसी के साथ इस त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 19 पहुंच गई है। अभी भी एक लापता है जिसकी तलाश में सर्च अभियान जारी है।

बता दें कि राजधानी शिमला में 14 अगस्त सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

Good News : HRTC वोल्वो बस में करते हैं सफर तो जरूर पढ़ें यह खबर

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20-25 लोग मलबे में दब गए।

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद शिमला के पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता 

राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल रहे। अब तक कुल 18 शव निकाले जा चुके हैं।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 11वें दिन मिला एक और शव, मृतकों की संख्या हुई 18

अभी भी दो लोग लापता, सर्च अभियान जारी

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव मंदिर में हुए लैंडस्लाइड के बाद से मलबे के ढेर में से शवों को निकालने का काम अभी तक जारी है।

कड़ी मशक्कत के बाद सर्च अभियान के 11वें दिन गुरुवार को मलबे से एक और शव मिला है। आज मलबे से नीरज पुत्र शांति स्वरूप निवासी शांति निवास ऐंदडी समरहिल का शव निकाला गया है।

शिमला : लिफ्ट-बैमलो-हिमलैंड-टॉलैंड सड़क हल्के वालों के लिए खुली, कौन सा रोड बंद पढ़ें डिटेल

इसी के साथ इस त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 18 पहुंच गई है। अभी भी दो लोग लापता हैं जिनकी तलाश में सर्च अभियान जारी है। सर्च अभियान में करीब 228 जवान डटे हुए हैं।

बता दें कि राजधानी शिमला में 14 अगस्त सोमवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। सावन के अंतिम सोमवार के दिन लोग समरहिल में शिव बावड़ी के पास शिव मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों और पूजा-अर्चना के लिए आए थे।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क मार्ग भूस्खलन के चलते बंद, बहाली का काम जारी

यहां भारी बारिश के चलते अचानक भूस्खलन हुआ और ये मंदिर भी उसकी चपेट में आ गया। करीब 20-25 लोग मलबे में दब गए।

भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद शिमला के पुलिस स्टेशन बालूगंज और पुलिस चौकी समरहिल से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

हिमाचल : बरसात में अब तक 361 लोगों की गई जान, 342 घायल-40 लोग लापता 

राहत एवं बचाव कार्यों में सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस एवं होम गार्ड के जवान और स्थानीय लोग शामिल रहे। अब तक कुल 18 शव निकाले जा चुके हैं।

हिमाचल : मंडी जिला में 25 अगस्त को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

कांगड़ा : बनेर खड्ड में बहा जल शक्ति विभाग का जेई, दौलतपुर सेक्शन में थे तैनात

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला : ब्यास नदी में स्टोन क्रशर के प्रयोग पर रोक

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि तय, आवेदन शुरू

हिमाचल में तबाही की बारिश : 24 घंटे में 10 से अधिक की गई जान, कई मकान गिरे

हिमाचल में टेट का रिजल्ट घोषित, 12 फीसदी भी पास नहीं

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

HRTC बस में किस तरह के सामान का कितना लगेगा किराया, विस्तार से पढ़ें

हिमाचल कैबिनेट बैठक : मिड डे मील कुक-सह हेल्पर को तोहफा, भरे जाएंगे JOA IT के पद 

हिमाचल में बरसात से जान-माल को हुआ नुकसान, विक्रमादित्य सिंह ने मांगी माफी-पढ़ें खबर

हिमाचल में वेटरनरी फार्मासिस्ट की नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

समरहिल लैंडस्लाइड : डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे का शव मिला, 17 हुई मृतकों की संख्या

शिमला। राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव मंदिर में हुए लैंडस्लाइड के बाद से मलबे के ढेर में से शवों को निकालने का काम जारी है। कड़ी मशक्कत के बाद सर्च अभियान के छठे दिन शनिवार को मलबे से एक और शव मिला है।

ये शव HPU के प्रोफेसर डॉक्टर पीएल शर्मा के बेटे ईश शर्मा का है। ईश के पिता प्रोफेसर पीएल शर्मा और उनकी मां रेखा का शव पहले ही मिल चुका है। इसी के साथ इस त्रासदी में मृतकों की संख्या अब 17 पहुंच गई है।

अविनाश नेगी का पूरा परिवार जा रहा था शिव मंदिर, एक बहाने ने बचा ली बाकियों की जान

HPU के प्रोफेसर डॉक्टर पीएल शर्मा निवासी गांव मैहरन तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का शव 17 अगस्त को मिला था। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया और आज उनके बेटे का शव मिला है। इस त्रासदी में डॉक्टर पीएल शर्मा का परिवार खत्म हो गया है। ये सभी भी मंदिर में पूजा करने गए थे।

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

वहीं, लापता लोगों में सौरभ, पवन शर्मा, समायरा और नीरज शामिल है। शनिवार सुबह 7:30 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को किन्नौर के ब्रूआ गांव के शंकर नेगी और दूसरा उनके भांजे अविनाश (निवासी किन्नौर यूला) का शव मिला था। अविनाश नेगी बालूगंज स्कूल में पीटीआई थे। अभी भी चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।

ऊना में लगेगा रोजगार मेला, हिमाचल के औद्योगिक प्रतिष्ठान करेंगे भर्ती

समरहिल में शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जिला प्रशासन ने सर्च अभियान तेज कर दिया है। डीसी आदित्य नेगी ने बताया कि सर्च अभियान में करीब 228 जवान डटे हैं।

सेना के जेएंडके राइफल के 40 जवान, एनडीआरएफ के 38, इंजीनियर-54, एसडीआरएफ के 71, एचएचजी के 18, आईटीबीपी के 27 और सिविल डिफेंस के 7 जवानों के अलावा पुलिस, फोरेस्ट और प्रशासन के अधिकारी राहत कार्य में लगे हैं।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

अविनाश नेगी का पूरा परिवार जा रहा था शिव मंदिर, एक बहाने ने बचा ली बाकियों की जान

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित शिव बावड़ी मंदिर में हुए हादसे ने कई परिवार उजाड़ दिए हैं। इनमें से एक परिवार किन्नौर के अविनाश नेगी का भी है। शुक्रवार रात अविनाश नेगी का शव मिला। अविनाश नेगी जिला किन्नौर यूला गांव से संबंध रखते थे।

इंदौरा और फतेहपुर में बाढ़ आने के पीछे क्या कारण, डिप्टी सीएम ने कह दी बड़ी बात

अविनाश के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा चार साल का और छोटा दो साल का है। पांच दिन से दोनों बच्चे बार-बार मां से पूछ रहे थे कि पापा कब आएंगे। उन्हे कौन समझाए कि उनके पिता अब कभी लौट कर नहीं आएंगे।

अविनाश शिमला के बालूगंज स्कूल में बतौर शारीरिक शिक्षक (PTI) सेवाएं दे रहे थे। अविनाश नेगी सोमवार सुबह शिव मंदिर दर्शन के लिए गए थे और लैंडस्लाइड का शिकार हो गए। उनके साथ उनके मामा शंकर नेगी भी इस हादसे का शिकार हो गए। दोनों का ही शव शुक्रवार को मिला था।

ऊना में लगेगा रोजगार मेला, हिमाचल के औद्योगिक प्रतिष्ठान करेंगे भर्ती

अविनाश के मोसेरे भाई अनिल ने बताया कि दोनों बेटों का मां के मुकाबले पिता के साथ ज्यादा लगाव था। हादसे के बाद से दोनों पिता के बारे में पूछ रहे हैं। खासकर छोटा बेटा हर वक्त पिता के आने के इंतजार में है।

अनिल ने बताया कि हादसे वाले दिन सावन के आखिरी सोमवार पर अविनाश का छोटा बेटा बीमार पड़ गया। अगर वह बीमार न होता तो पूरा परिवार ही मंदिर जाने वाला था।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 18500 तक वेतन

बेटे के तबीयत को देखते हुए अविनाश अकेले ही मंदिर गया लेकिन उसे क्या पता था कि आज उसका आखिरी दिन होगा। हालांकि एक छोटे से बहाने ने अविनाश के अलावा बाकी सबकी जान बचा ली।

बच्चे अब भी पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, अविनाश का शव घर पहुंचा तो पत्नी बेसुध हो गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ चुका है। इस परिवार के लिए ये त्रासदी भुला पाना नामुमकिन है।

जेपी नड्डा कल आ रहे हिमाचल, सबसे पहले जाएंगे सिरमौरी ताल

शिमला : हिमलैंड में बहुमंजिला इमारत को खतरा, टॉलैंड से बेमलोई के लिए यातायात बंद

हिमाचल : बारिश के तांडव से औंधे मुंह गिरा पर्यटन व्यवसाय, करोड़ों का नुकसान

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को राजस्थान सरकार ने दी 15 करोड़ रुपए की मदद

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

सोलन जिला में 19 अगस्त को बंद रहेंगे ये स्कूल, आदेश जारी

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : बालूगंज स्कूल में तैनात PTI का शव मिला

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला के समरहिल के शिव बावड़ी मंदिर में हुए लैंडस्लाइड के बाद शुक्रवार को पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस के जवान आज दो शव ढूंढ चुके हैं।

शुक्रवार सुबह शंकर नेगी का शव मिला था जबकि शाम को अविनाश नेगी का शव मिला है। अविनाश नेगी शिमला बालूगंज स्कूल में शारीरिक शिक्षक (PTI) के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Breaking कांगड़ा : खिचड़ी खाकर बीमार हुए परिवार के चारों सदस्यों ने तोड़ा दम

इसी के साथ मृतकों की संख्या अब 16 पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन कल सुबह यानी शनिवार सुबह फिर शुरू किया जाएगा।

इससे पहले गुरुवार को HPU के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं यूआईटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर पीएल शर्मा का शव मिला था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ तथा पुलिस के जवानों को मंदिर से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में मिट्टी के नीचे यह शव मिला।

बेरहम बरसात : हिमाचल में 12 हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त, 330 की गई जान

शव की पहचान उनके साले सुभाष ने हाथ में पहनी अंगूठी से की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया। प्रोफेसर की पत्नी का शव पहले मिल ही चुका है और बेटा अभी लापता है।

शिमला : 150 साल पुराने एडवांस स्टडी के भवन को खतरा, कैंपस में आई दरारें

पुलिस अधीक्षक संजय गांधी ने कहा कि रेस्क्यू के लिए नया एक्शन प्लान भी तैयार किया गया है, जिसके मुताबिक एंड टू एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। इसके तहत पूरे प्लेस को सर्च किया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द शवों को बरामद किया जा सके। ड्रोन से एंड टू एंड फोटोग्राफी कर पिक्चर ड्रा की जाएगी। अगले 36 घंटे या 2 दिन में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे।

पूरा हिमाचल ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित, अधिसूचना जारी

एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर नफीस खान ने बताया कि रोज सुबह साढ़े छह बजे से सर्च ऑपरेशन शुरू होता है, रात नौ बजे तक अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने भी मौके का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि लापता लोगों को खोजने का कार्य किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : 150 साल पुराने एडवांस स्टडी के भवन को खतरा, कैंपस में आई दरारें

विशेषज्ञ की टीम जांच के लिए करेगी दौरा

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में इन दिनों कुदरत का कहर बरपा है। समरहिल शिव मंदिर और कृष्णा नगर में हुई त्रासदी के बाद से लोग सहमे हुए हैं। अब करीब डेढ़ सौ साल पुरानी एडवांस स्टडी की बिल्डिंग भी खतरे की जद में है।

पूरा हिमाचल ‘प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र’ घोषित, अधिसूचना जारी

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (The Indian Institute of Advanced Study) के परिसर को खतरा उत्पन्न हो गया है। संस्थान के पिछली साइड लैंडस्लाइड से पूरी की पूरी दीवार गिर गई है और कई जगह दरारें आ गई हैं। साथ ही संस्थान के आगे के परिसर भी जमीन धंस गई है और आगे का डंगा धंसने की कगार पर है।

समरहिल लैंडस्लाइड : शिव बावड़ी मंदिर से 500 मीटर दूरी पर एक और शव मिला

बीते दिनों की भूस्खलन की घटना में करीब डेढ़ सौ साल पुरानी एडवांस स्टडी की बिल्डिंग के आसपास जमीन धंसने से भवन भी खतरे के जद्द में है। मौके का एसडीएम शिमला भानु गुप्ता ने जायजा लिया और बताया कि जमीन धंसने के साथ भवन के परिसर में भी दरारें आ गई हैं, जिसको लेकर नगर निगम शिमला को सूचित कर दिया गया है। विशेषज्ञ की टीम यहां का दौरा करेगी उसके बाद पता चलेगा कि भवन को कितना खतरा है।

वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि समरहिल शिव मंदिर में हुई तबाही की शुरुआत भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान से हुई थी। पूरा मलबा लैंडस्लाइड के साथ शिव मंदिर पर आ गया। वाटर टैंक फटने की बात की जा रही है, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है। एसडीएम ने बताया कि वाटर टैंक फटने की बात सामने आई थी, जिसमें सच्चाई नहीं है। मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है।

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला समरहिल शिव मंदिर लैंडस्लाइड मामले में बड़ा खुलासा, पढ़ें खबर

भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान थी तबाही की शुरुआत

शिमला। जिला शिमला के समरहिल शिव मंदिर में हुई तबाही की शुरुआत भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान से हुई थी। पूरा मलबा लैंडस्लाइड के साथ शिव मंदिर पर आ गया। वाटर टैंक फटने की बात की जा रही है, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है।

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 11 करोड़ की मदद

अब भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (The Indian Institute of Advanced Study (IIAS)) के परिसर को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। संस्थान के पिछली साइड लैंडस्लाइड से पूरी की पूरी दीवार गिर गई है और कई जगह दरारें आ गई हैं। साथ ही संस्थान के आगे के परिसर भी जमीन धंस गई है और आगे का डंगा धंसने की कगार पर है।

कुल्लू से चंडीगढ़ जाने के लिए छोटे वाहन चालकों को मिलेगी राहत-पढ़ें खबर

बीते दिनों की भूस्खलन की घटना में करीब डेढ़ सौ साल पुरानी एडवांस स्टडी की बिल्डिंग के आसपास जमीन धंसने से भवन भी खतरे के जद्द में है।

मौके का एसडीएम शिमला भानु गुप्ता ने जायजा लिया और बताया कि जमीन धंसने के साथ भवन के परिसर में भी दरारें आ गई हैं, जिसको लेकर नगर निगम शिमला को सूचित कर दिया गया है।

समरहिल लैंडस्लाइड : शिव बावड़ी मंदिर से 500 मीटर दूरी पर एक और शव मिला

विशेषज्ञ की टीम यहां का दौरा करेगी उसके बाद पता चलेगा कि भवन को कितना खतरा है। एसडीएम ने बताया कि वाटर टैंक फटने की बात सामने आई थी, जिसमें सच्चाई नहीं है। मौके पर ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया है।