Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बरसात का कहर : लैंडस्लाइड के 160 और बाढ़ के 66 मामले आए सामने

आठ हजार करोड़ से अधिक का हुआ नुकसान

शिमला। हिमाचल में इस बार बरसात ने खूब कहर मचाया है। 24 जून से 27 अगस्त 2023 दोपहर 12 बजे तक मानसून में नुकसान के आंकड़े की बात करें 8 हजार करोड़ से भी अधिक का नुक़सान हुआ है। पीडब्ल्यूडी को 2913.03, जल शक्ति विभाग को 2115.20, बिजली बोर्ड को 1738.31, बागवानी विभाग को 173.30, शहरी विभाग को 88.82, कृषि को 335.73, ग्रामीण विभाग को 369.53, शिक्षा विभाग को 118.90, मत्स्य विभाग को 13.91, स्वास्थ्य विभाग को 44.01 और अन्य विभागों को 121.87 करोड़ रुपए की चपत लगी है।

खबली की 70 वर्षीय शोभा देवी ने कर दिखाया, अपनों की सेहत भी बचाई और मुनाफा भी कमाया

हिमाचल में अब तक 380 लोगों की जान गई है। लैंडस्लाइड से 110, बाढ़ से 19, बादल फटने से 14, डूबने से 32, पहाड़ी आदि से गिरने पर 38, करंट लगने से 14 और सांप के काटने से 13 की जान गई है। सड़क हादसों में 128 ने दम तोड़ा है। लैंडस्लाइड से शिमला में 51, मंडी में 17, सोलन में 13, कुल्लू में 12, किन्नौर में 5, चंबा, हमीरपुर, सिरमौर में 3-3, बिलासपुर, कांगड़ा व लाहौल स्पीति में 1-1 ने दम तोड़ा है। बाढ़ से कुल्लू में 15, सोलन में 2, चंबा और मंडी में 1-1 की जान गई है। बादल फटने से मंडी में 8, सिरमौर में 5 और चंबा में एक की जान गई है। हिमाचल में इस बरसात लैंडस्लाइड के 160 और बाढ़ के 66 मामले सामने आए हैं।

HRTC चालकों, परिचालकों और कार्यशाला कर्मियों की भर्ती को लेकर क्या बोले डिप्टी सीएम-पढ़ें खबर

 

अब तक 38 लोग लापता हैं। कुल्लू में 19, मंडी में 9, शिमला में 4, चंबा में 3, किन्नौर में 2 और लाहौल स्पीति में एक लापता है। बरसात में 2457 घर पूरी तरह और 10569 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 307 दुकानें और 5439 गौशालाएं बरसात की भेंट चढ़ी हैं।

27 अगस्त सुबह 10 बजे की अपडेट के अनुसार हिमाचल में एक एनएच और 281 सड़कें बंद हैं। 323 ट्रांसफार्मर और 177 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। मंडी में सबसे अधिक 143, शिमला में 37, सोलन में 35, कुल्लू में 30, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 11, बिलासपुर और सिरमौर में 4-4, किन्नौर में दो और चंबा में एक सड़क बंद है।

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/08/1.pdf”]

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/08/2.pdf”]

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *